एक्सप्लोरर

जामिया मिल्लिया के तीन पूर्व छात्रों की ऊंची उड़ान, ऑस्कर के लिए मेंबर बनने का मिला प्रस्ताव

जामिया मिल्लिया के इतिहास में एक और कामयाबी जुड़ने जा रही है. यहां के तीन पूर्व छात्रों को ऑस्कर का सदस्य बनने का प्रस्ताव मिला है.

जामिया मिल्लिया इस्लामिया के 3 पूर्व छात्र ऑस्कर के लिए जज की भूमिका निभाने जा रहे हैं. उन्हें अमेरिका में एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेंस की तरफ से न्यौता मिला है. एकेडमी ने 68 मुल्कों से फिल्म जगत के 800 से ज्यादा लोगों को मेंबरशिप का प्रस्ताव दिया है. मेंबरशिप ऑफर करने का मकसद एकेडमी में सभी वर्ग के प्रतिनिधित्व को व्यापक करना है.

एकेडमी की पहचान दुनिया भर में इसके सालाना ऑस्कर समारोह के लिए है. नई सदस्यता के लिए जिन लोगों को न्यौता भेजा गया है उनमें हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब्रेटीज के अलावा भारत के फिल्मी प्रोफेशनल भी हैं. डॉक्योमेंट्री कैटगेरी में जामिया मिल्लिया के पूर्व छात्र निष्ठा जैन, शेरले अब्राहम और अमित महादेसिया को एकेडमी का सदस्य बनने का प्रस्ताव दिया गया है. जामिया मिल्लिया के तीनों पूर्व छात्र AJK MASS कम्यूनिकेशन एंड रिसर्च सेंटर से पढ़ाई कर चुके हैं.

निष्ठा जैन की कामयाबी का सफर

जामिया मिल्लिया के MASS कम्यूनिकेशन रिसर्च सेंटर से पढ़ाई के बाद निष्ठा ने फिल्म डायरेक्शन में FTII पुणे से दक्षता हासिल की. उसके बाद प्रोफेशनल जिंदगी में उन्होंने फिल्मोग्राफी के क्षेत्र में कई अहम काम किए. उनके काम की सरहाना में निष्ठा जैन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर 25 अवार्ड मिल चुके हैं. इसके अलावा उन्हें प्रतिष्ठित कई फेलोशिप भी प्राप्त हो चुका है. 2012 में आई गुलाबी गैंग ने 2014 की सामाजिक कैटेगरी में बेहतरीन फिल्म का राष्ट्रीय अवार्ड का खिताब जीता. जूट टेक्सटाइल उद्योग की समस्या पर उनकी फिल्म द गोल्डेन थ्रेड को 2020 का चिकेन एंड एग अवार्ड मिल चुका है. छह महिला डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर्स के बीच जैन को प्रतिष्ठित अवार्ड के लिए चुना गया.

शेरले अब्राहम और अमित महादेसिया के बारे में जानिए

शेरले अब्राहम और अमित महादेसिया ने 2006 में MASS कम्यूनिकेशन सेंटर से पढ़ाई करने के बाद कई अंतरराष्ट्रीय सीरीज के प्रोजेक्ट पर काम किया. उनकी डॉक्यूमेंट्री सिनेमा ट्रेवेलर्स को कान फिल्म समारोह में दिखाया गया. कान के अलावा टोरंटो, न्यूयॉर्क फिल्म समारोह में भी उनकी फिल्म काफी प्रशंसा बटोर चुकी है. फिल्म को भारत में प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल समेत 19 अवार्ड मिल चुका है. फोटोग्राफी में भी अमित महादेसिया की प्रतिभा निखर कर सामने आ चुकी है. उनके नाइट स्क्रीनिंग ऑफ ट्रेवेलिंग सिनेमा इन इंडिया नामक 12 फोटो की सीरीज को 2011 में वर्ल्ड प्रेस फोटो का अवार्ड मिल चुका है.

एक्टिंग करने से पहले पुलिस में सब-इंस्पेटर हुआ करते थे अभिनेता राजकुमार

इन सेलेब्स ने ले लिया है सोशल मीडिया से ब्रेक, जानें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश
‘केंद्रीय प्रशासनिक ट्रिब्यूनल ले फैसला’, IPS उर्वशी सेंगर की याचिका पर सुनवाई में SC ने दिया निर्देश
करूर भगदड़ः TVK की रैली में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे नियुक्ति पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार
करूर भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को CM विजय ने सौंपे नियुक्ति पत्र, लाभार्थी ने जताया आभार
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार
स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट INS महेंद्रगिरि, भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े में शामिल होने के लिए तैयार

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
ब्रह्मपुत्र मेगा डैम से मचेगी जबरदस्त तबाही…, भारत के बाद किसने दी ये बड़ी डरावनी रिपोर्ट?
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का सनसनीखेज आरोप
केरल की मेडिकल स्टूडेंट ने 'धर्म परिवर्तन' से किया इनकार तो इस मुस्लिम देश में हत्या, परिवार का आरोप
Embed widget