एक्सप्लोरर

गृह मंत्रालय ने कश्मीर में CRPF के 28 हजार जवानों की तैनाती की खबर का किया खंडन

स्वतंत्रता दिवस के बाद सरकार जम्मू कश्मीर पर बड़े फैसले ले सकती है. इन फैसलों में विधानसभा चुनाव और ब्लॉक चुनाव भी शामिल है. लेकिन बड़ी खबर ये है कि सुप्रीम कोर्ट में 35A की सुनवाई के मद्देनजर भी सुरक्षा बल भेजे जाएंगे.

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में सीआरपीएफ के 28 हजार जवानों की तैनाती की खबर का खंडन किया है. इससे पहले समाचार एजेंसी पीटीआई ने खबर दी थी कि घाटी में सुरक्षाबलों की 280 कंपनियां यानि 28 हजार जवानों की तैनाती हो रही है. यही नहीं पीटीआई ने ये भी दावा किया था कि शैक्षिक संस्थानों में तय वक्त से पहले ही गर्मी की छुट्टियों का एलान कर दिया गया है.

गृह मंत्रालय ने कहा है, ‘’केंद्रीय बलों की तैनाती और वापसी लगातार चलने वाली प्रक्रिया है, सार्वजनिक रूप से इस पर चर्चा नहीं की जा सकती.’’ मंत्रालय ने आगे कहा है, ‘’जम्मू-कश्मीर में अर्द्धसैन्य बलों की तैनाती आंतरिक सुरक्षा स्थिति के आकलन और प्रशिक्षण की आवश्यकताओं के आधार पर होगी.’’

पिछले 24 घंटों में हुई अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती- खबर

खबर यह भी है कि पिछले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है. पीटीआई ने भी अपनी खबर में कहा था कि घाटी में हर अहम जगह पर केंद्रीय सुरक्षा बल के जवानों की तैनाती हो रही है. लेकिन अब गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर में इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है.

जरूरत के हिसाब से होगी जवानों की तैनाती- सूत्र

सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्रालय घाटी में जरूरत के हिसाब से जवानों की तैनाती करेगा. बता दें कि पिछले दिनों राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र बलों की अतिरिक्त 100 कंपनियों की तैनाती का आदेश जारी किया था. इन केंद्रीय बलों में सीआरपीएफ, बीएसएफ, एसएसबी और आईटीबीपी शामिल हैं.

जम्मू कश्मीर पर बड़े फैसले ले सकती है सरकार

सूत्रों के मुताबिक, स्वतंत्रता दिवस के बाद सरकार जम्मू कश्मीर पर बड़े फैसले ले सकती है. इन फैसलों में विधानसभा चुनाव और ब्लॉक चुनाव भी शामिल है. लेकिन बड़ी खबर ये है कि सुप्रीम कोर्ट में 35A की सुनवाई के मद्देनजर भी सुरक्षा बल भेजे जाएंगे.

इसके अलावा घाटी में कानून व्यवस्था और आतंकवाद निरोधक ऑपरेशन में सीआरपीएफ को भी शामिल किया जाएगा. सीआरपीएफ को घाटी में महत्वपूर्ण संस्थानो की सुरक्षा से हटाया जाएगा. इन संस्थानो की सुरक्षा बीएसएफ और दूसरे सुरक्षा बल करेंगे. इसके तहत धीरे धीरे सुरक्षाबल राज्य में बढ़ाए जाएंगे.

सेना प्रमुख भी कश्मीर दौरे पर

गौरतलब है कि सेना प्रमुख बिपिन रावत भी कल से कश्मीर के दो दिन के दौरे पर हैं. वह वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं.

यह भी पढ़ें

जम्मू कश्मीर पहुंचे केंद्रीय सुरक्षाबल के 28 हजार जवान, श्रीनगर के सभी मुख्य नाकों पर हो रही है तैनाती अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर कहा- भारत-पाक चाहें तो कर सकते हैं मध्यस्थता, सब पीएम मोदी पर निर्भर अकबरुद्दीन ओवैसी के खिलाफ ‘भड़काऊ भाषण’को लेकर दो शिकायतें दर्ज शत्रुघ्न सिन्हा ने फिर की प्रियंका गांधी की तारीफ, कहा- ‘हमारे पास है युवा अध्यक्ष, फिर देरी क्यों?’ वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget