एक्सप्लोरर

26/11 मुंबई हमला: आज भी ताजा हैं पीड़ितों के जख्म, लोग भुलाए नहीं भूलते वो खौफनाक मंजर

26 नवंबर 2008 को मुंबई ने वो खूनी खेल देखा था जिसका दर्द हर आम मुंबईकर को जीवन भर रहेगा. इस हमले को 10 साल बीत चुके हैं और मुंबई आज भी न्याय का इंतजार कर रही है.

मुंबई: कहते हैं वक्त हर जख्म को भर देता है. लेकिन कुछ जख्म ऐसे होते हैं, जिनका इलाज वक्त के पास भी नहीं होता. ऐसा ही एक जख्म 26/11 को मुंबई पर हुए आतंकवादी हमलों का है. 26/11 को मंबई में हुए आतंकी हमलों को 10 साल पूरे हो रहे हैं. आतंकी हमले के पीड़ितों के मन मे आज भी 10 साल पहले हुए खूनी खेल की तस्वीर ताजा हैं. 26 नवंबर 2008 को मुंबई पर 10 पाकिस्तानी आतांकवादियों ने हमला किया था. इस हमले में 166 लोग मारे गये थे और सैकडों घायल हो गये थें.

हिंदी और मराठी फिल्मों और टीवी सीरियल में काम करने वाली में एक्ट्रेस सोनाली खरे और उनके पति एक्टर विजय आनंद आज भी 26/11 आतंकी हमले को भूलाए नहीं भूलते हैं. सोनली ने बताया कि उस दिन वो उनके पति ताज पैलेस होटल में डिनर पर गए थे. अचानक माहौल में अफरातफरी शुरू हो गई. उन्हें पता चला की होटल पर आतंकी हमला हो गया है. नौ घंटे तक फसे रहने के बाद उन्हें कमांडो और पुलिस ने बाहर निकाला था.

सोनाली खरे ने एक इंटरव्यू में बताया कि 26/11 को करीब रात 9 बजे ताज पैलेस होटल में पहुंचने के 10 मिनट बाद ही फायरिंग शुरू हो गई. जिसमें हम दोनों पति-पत्नी वहां पर फस गए. रात को 9:00 बजे से लेकर सुबह 7:00 बजे तक हमने ताज होटल के रेस्टोरेंट के किचन में छिपकर बैठे रहे. उन्होंने आगे बताया कि हमारे साथ 40 और लोगों ने अपनी भी छुपकर जान बचाई थी. लगातार गोलियों चलने और आग फैलने के खौफ के बीच सोनाली और विजय ने किचन में छिपे रहने का फैसला किया. सुबह 4 बजे फोन पर मदद मांगने के बाद 6 बजे कमांडो ने सोनाली और विजय सहित कई फसे हुए लोगों को बाहर निकाला.

ऐसा ही कुछ अनुभव हमले की प्रत्यक्ष पीड़िता पूनम सिंह का है, पूनम को उस हमले में गोली भी लगी थी. दरअसल पूनम और उनके दो बेटे सीएसटी रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश में अपने गांव जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी. उसी वक्त प्लेटफॉर्म पर आतंकी कसाब और इस्माइल ने फायरिंग करना शुरू कर दिया. पूनम सिंह को जो गोली लगी थी वो आज भी उनके पेट में है. ये हमला इतना भयावह था की इस हमले से सिर्फ मुंबई ही नहीं पूरा देश सिहर गया था. इस हमले के बाद से उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. वो आज भी अपने रोज के काम नहीं कर पाती है. यहां तक की बिना किसी के सहारे के बैठ तक नहीं पाती हैं.

महाराष्ट्र मंत्रालय में बतौर ड्राइवर काम करने वाले मारुति फड़ आज भी उस खूनी मंजर को याद करके सहम जाते हैं. इस हमले में मारुती फड की बाल-बाल जान बची थी. उन्होंने बताया कि वो जैसे ही गाडी लेकर बाहर निकले तब अचानक दो लड़के उनकी कार के सामने आ गए और गोलीबारी करने लगे. मारुती फड ने गाडी ऊन दोनों पर चढ़ाने की कोशिश की लेकिन फुटपाथ की ऊंचाई ज्यादा होने की वजह से वो कामयाब नहीं हो पाए. कसाब ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. इस हमले में एक गोली उनकी कमर में और एक उनकी उंगली में लग गयी. गोली लगने के बाद फड ने मरने का नाटक किया. जिसके बाद दोनों आतंकी उनकी गाडी के आगे चले गए. इसके बाद एक पुलिस की जीप आई जिसमें से हेमंत करकरे, अशोक कामटे और विजय सालसकर थे. इसके बाद दोनों आतंकियों और पुलिस की बीच मुठभेड शुरू हो गई. इस गोलीबारी में तीनों शहीद हो गए थे. यह सारा घटनाक्रम मारुती फड के आखों के सामने ही घटा था.

बीते 10 सालों में बहुत कुछ बदल गया है. हर दम जागने वाली मुंबई  ने बीते वक्त के साथ अपनी रफ्तार को फिर से पकड़ लिया. लेकिन इस सब के बीच वो एक आम मुंबईकर आज भी हमले को नहीं भूल पाया है. मुंबई के साथ आज कर सारा देश इस बात का इंतजार कर रहा है कि कब भारत सरकार इस हमले के मास्टर माइंड को उसके गुनाह की  सजा देगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
स्वतंत्रता दिवसः अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां, पाकिस्तान से लगने वाली सीमा पर चलाया ऑपरेशन
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
दूसरे चरण की जनगणना के लिए नोटिफिकेशन जारी, कब और कहां होगी काउंटिंग?
Monsoon Session 2026 Day 11 Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
Highlights: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता
जीते पीके..., ढह गया बीजेपी का 30 साल का किला, RJD की भी बढ़ी चिंता

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget