एक्सप्लोरर

ISI के नापाक कश्मीर प्लान का खुलासा, 26/11 की बरसी पर PoK जाएगा आतंकी हाफिज सईद

रिहाई के बाद हाफिज सईद ने एक वीडियो संदेश में कहा है कि मेरी रिहाई से भारत की किरकिरी हुई है. भारत मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, कश्मीर आजाद होकर रहेगा.

नई दिल्ली:  प्रतिबंधित संगठन जमात-उद-दावा प्रमुख और मुंबई हमले के गुनहगार आतंकी हाफिज सईद को लेकर भारतीय खुफिया सूत्रों को बड़ी जानकारी मिली है. खुफिया सूत्रों के हवाले से ख़बर है कि हाफिज सईद रिहाई के तुरंत बाद 26/11की बरसी पर पीओके जाएगा. बता जा रहा है कि आईएसआई और पाकिस्तान आर्मी के निर्देश पर हाफीज़ सईद ये दौरा करेगा. आतंकी ट्रेनिंग कैम्प और लॉन्चिंग पैड का दौरा करेगा सईद आतंकी हाफिज सईद पीओके में लाईन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) पर बने आतंकी ट्रेनिंग कैम्प और लॉन्चिंग पैड का भी दौरा करेगा. सईद को मुंबई हमले की नौवीं बरसी से पहले रिहा किया गया है. गौरतलब है कि मुंबई हमले में 166 लोग मारे गए थे. रिहाई के बाद भारत के खिलाफ सईद ने उगला जहर रिहाई के बाद हाफिज सईद ने एक वीडियो संदेश में कहा है कि मेरी रिहाई से भारत की किरकिरी हुई है. भारत मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकता, कश्मीर आजाद होकर रहेगा. बता दें कि अमेरिका ने आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्तता के कारण आतंकी हाफिज सईद पर एक करोड़ डॉलर का इनाम घोषित कर रखा है. हाफिज इस साल जनवरी से नजरबंद था. ‘आजादी’ हासिल करने में कश्मीरियों की मदद करेगा हाफिज सईद अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए आज हाफिज सईद ने कहा है, ‘‘मुझे सिर्फ कश्मीर पर मेरी आवाज को दबाने के लिए 10 महीने तक हिरासत में रखा गया.’’ सईद ने कहा, ‘‘मैं कश्मीरियों के मामले के लिये लड़ता हूं. मैं कश्मीर के मुद्दे के लिये देशभर से लोगों को जुटाऊंगा और हम स्वतंत्रता के लक्ष्य को पाने में कश्मीरियों की मदद करने का प्रयास करेंगे.’’ सईद ने कहा कि भारत ने मेरे खिलाफ निराधार आरोप लगाये हैं. सईद ने दावा किया, ‘‘मुझे पाकिस्तान सरकार पर अमेरिकी दबाव के कारण हिरासत में लिया गया. अमेरिका ने भारत के अनुरोध पर ऐसा किया.’’ कड़ा सईद की रिहाई का विरोध करेंगे भारत और अमेरिका- सूत्र आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि  का भारत और अमेरिका कड़ा विरोध करेंगे. भारत ने सईद को रिहा करने के न्यायिक बोर्ड के फैसले पर भी नाराजगी जताई थी. भारत ने कहा कि यह फैसला प्रतिबंधित आतंकवादियों को मुख्यधारा में लाने का पाकिस्तान का प्रयास और सरकार से इतर तत्वों को उसके लगातार समर्थन को दर्शाता है. कौन है हाफिज सईद? हाफिज सईद आतंकी संगठन जमात-उद-दावा का चीफ है. आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का संस्थापक है. 13 दिसंबर 2001 में संसद पर हुए हमले की साजिश रचने वालों में ये शामिल था. 11 जुलाई 2006 को मुंबई की ट्रेनों में हुए धमाकों में भी इसका हाथ था और मुंबई में 26/11 आतंकी हमले का मास्टरमाइंड है. इस हमले में 167 बेगुनाह मारे गए थे. हाफिज सईद सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में वांटेड है. अप्रैल 2012 में अमेरिका ने आतंकवाद के लिए जिम्मेदार लोगों की लिस्ट जारी की. हाफिज सईद का इस लिस्ट में नंबर दो पर था. अमेरिका ने इसके ऊपर एक करोड़ डॉलर का इनाम भी घोषत कर रखा है. भारत ने सईद के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया हुआ है. यही नहीं, संयुक्त राष्ट्र इसके संगठन जमात-उद-दावा को आतंकी संगठन घोषित कर चुका है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
Explained: तिब्बत में भयंकर भूकंप, 18 की मौत, जानिए भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासा के बाद उठे कई सवाल
दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव को क्यों लिखी चिट्ठी? RTI में खुलासा के बाद उठे कई सवाल
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget