एक्सप्लोरर

ओडिशा में सूरत से लौटे 26 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, राज्य में संख्या बढ़कर 245 तक पहुंची

ओडिशा में सूरत से लौटे 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं.यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है.

भुवनेश्वर: ओडिशा में हाल ही में सूरत से लौटे 26 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं. जिससे राज्य में इस संक्रामक रोग के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 245 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि नए मामलों में से 19 गंजम से, पांच केंद्रपाड़e और दो भद्रक जिलों से सामने आए. अधिकारी ने बताया, ‘‘ये लोग सूरत से आए थे और क्वॉरंटीन केंद्रों में रह रहे थे. इनमें बीमारी के लक्षण दिखाई दिए थे.’’ उन्होंने बताया कि नए मरीज सामने आने के साथ ही गंजम में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 47 हो गई है. जिले में संक्रमण का पहला मामला दो मई को सामने आया था. अधिकारी ने बताया कि भद्रक में संक्रमित लोगों की संख्या 23 है जबकि केंद्रपाड़ा में कुल आठ मामले सामने आए. लॉकडाउन के कारण गुजरात के सूरत शहर में फंसे ओडिशा के प्रवासी मजदूर केंद्र सरकार की अनुमति के बाद बसों और ट्रेनों से पूर्वी राज्य लौट रहे हैं. ओडिशा के करीब तीन लाख कामगार सूरत में हीरे की कटिंग, कपड़ा उद्योग और अन्य काम करते हैं. इनमें से ज्यादातर कामगार गंजम जिले के हैं. उन्होंने बताया कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को कोरोना वायरस के लिए 2,460 लोगों की जांच की. ओडिशा में अभी तक 52,974 नमूनों की जांच हुई है. नए मरीज आने के साथ ही राज्य में अब भी 181 लोग संक्रमित हैं जबकि 62 मरीज इस बीमारी से उबर चुके हैं. भुवनेश्वर के दो मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है. जाजपुर जिले में सबसे अधिक 55 मामले सामने आए. इसके बाद खुर्दा जिले में 50, गंजम में 47, बालासोर में 27, भद्रक में 23, सुंदरगढ़ में 12, केंद्रपाड़ा में आठ, जगतसिंहपुर में पांच और मयूरभंज में चार मामले सामने आए. कटक, झारसुगुडा, बोलांगीर, क्योंझर और कालाहांडी में दो-दो मामले और पुरी, ढ़ेंकनाल, देवघर तथा कोरापुट जिलों में एक-एक मामला सामने आया. राज्य में गुरुवार को कोविड-19 के 34 नए मामले सामने आए. अधिकारी ने बताया कि पिछले आठ दिनों में 100 से अधिक मरीज सामने आए हैं. ये भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो बोले- पश्चिम बंगाल में कोरोना टेस्ट सबसे कम, राज्य में मृत्यु दर ज्यादा, ममता सरकार आंकड़े छिपा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेन में मजदूरों से टिकट वसूली नहीं हुई बंद, बच्चों का भी लगा पूरा टिकट
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
असम में बाढ़ से हालात बिगड़े, 14 जिलों के डेढ़ लाख से ज्यादा लोग प्रभावित
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
परिसीमन-FCRA बिल पर नजर, लेकिन गतिरोध में फंसकर रह गया संसद का मानसून सत्र
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?
'सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा', CJP के सौरभ दास ने किस पर लगाया आरोप?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget