एक्सप्लोरर

बाढ़ और बारिश से देश बेहाल: केरल में 26 लोगों की मौत, सेना और NDRF तैनात

उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश बंद है. इंतज़ार आज भी जारी रहेगा. बिहार में अब वर्षा सामान्य से 15 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 7 प्रतिशत कम रह गई है. दोनों राज्यों में मॉनसून 11 अगस्त से हरकत में आएगा और पटना, लखनऊ, आगरा में अच्छी बारिश होगी.

नई दिल्ली: बाढ़ और बारिश से बेहाल देश है, उत्तर से लेकर दक्षिण भारत तक बारिश का कहर जारी है. केरल में बाढ़ और जमीन धंसने से 26 लोगों की मौत की खबर है. केरल में सेना, नेवी और एनडीआएफ को अलर्ट पर रखा गया है. मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा राज्य में बाढ़ से हालात बेहद गंभीर हैं.

केरल के कोच्चि में बारिश ने भारी तबाही मचाई है. कोच्चि एयरपोर्ट में भी पानी भर गया जिसे बाद में निकाला गया. शहर के मशहूर शिवमंदिर में भी पानी भर गया. एर्नाकुलम में भी भारी बारिश से हालात बिगड़े हैं. एर्नाकुलम के इडमलयार डैम में पानी खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. एर्नाकुलम के पाठलम के निचले इलाकों में पानी भरने से सौ से ज्यादा घर खाली कराए गए. नाव की मदद से लोगों को निकालने का काम जारी है.

कोझिकोड में भी अचानक हुई भारी बारिश से भारी नुकसान हुआ है. कोझिकोड में फ्लैश फ्लड जैसे हालात हो गए हैं. केरल के इडुक्की के चेरुथोनी डैम में पानी खतरनाक स्तर तक बढ़ गया. पानी का दबाव कम करने के लिए 26 साल बाद बांध का एक दरवाजा खोलना पड़ा.

उत्तराखंड में हालात मुश्किल उत्तराखंड के उत्तरकाशी में खीरगाड़ नदी ने तबाही मचाई है. धराली की दुकानों में पानी घुस गया. मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 11, 12 और 13 अगस्त को प्रदेश के सात जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गयी है. मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, उधमसिंह नगर में भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में गंगोत्री नेशनल हाइवे भारी बारिश के कारण कल कई घंटे तक बंद रहा. लैंडस्लाइड के कारण दो दर्जनों होटलों में मलबा भी भर गया.

यूपी में बाढ़ का कहर जारी, अब तक 122 की मौत यूपी में बारिश-बाढ़ से छह और लोगों की मौत की खबर है. एक जुलाई से अब तक राज्य में बाढ़-बारिश से कुल 212 लोगों की जान जा चुकी है. यूपी में पिछले एक दिन के दौरान खीरी में बाढ़ बारिश से 2 लोग मारे गए हैं, जबकि इलाहाबाद, गाजियाबाद, फर्रूखाबाद और रामपुर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.

फैज़ाबाद में सरयू नदी में उफान, करीब एक दर्जन गांव चपेट में हैं. यूपी के गोंडा में घाघरा और सरयू नदियों का कहर जारी है. कर्नलगंज तहसील के कई गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं. तरबगंज तहसील में भी हजारों लोग बाढ़ से प्रभावित होने की खबर है.

आज कैसा रहेगा मौसम का हाल? मौसम का पूर्वानुमान लगाने वाली एजेंसी स्काइमेट वेदर के मुताबिक लक्षद्वीप के पास बने सर्कुलेशन के कारण आज भी भारी बारिश जारी रहेगी. इसलिए राज्य में लोगों को सतर्क और सुरक्षित रहना होगा. तटीय कर्नाटक और गोवा में भी अच्छी बारिश हो सकती है जबकि मुंबई सहित महाराष्ट्र के उत्तरीय तटीय इलाकों में में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं. मध्य भारत पर बना कम दाब सिस्टम कमज़ोर हो रहा है. लेकिन छत्तीसगढ़, एमपी और राजस्थान में मॉनसूनी बारिश आज भी जारी रहेगी.

भारी बारिश जबलपुर, सतना, भोपाल, होशंगाबाद, उज्जैन, रतलाम, कोटा, बूंदी, और झालावाड़ में देखने को मिल सकती है. लंबे समय बाद जैसलमर, बाड़मेर, बीकानेर सहित west राजस्थान में भी बारिश हुई है. लेकिन यहाँ फिर से मौसम शुष्क हो जाएगा.

उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश बंद है. इंतज़ार आज भी जारी रहेगा. बिहार में अब वर्षा सामान्य से 15 प्रतिशत और उत्तर प्रदेश में 7 प्रतिशत कम रह गई है. दोनों राज्यों में मॉनसून 11 अगस्त से हरकत में आएगा और पटना, लखनऊ, आगरा में अच्छी बारिश होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
हैदराबाद में दिन-दहाड़े व्यापारी की हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
उदयनिधि स्टालिन के अरेस्ट पर भारी ड्रामा, पुलिस ने बदली पूछताछ की जगह, 5 बड़ी बातें
उदयनिधि स्टालिन के अरेस्ट पर भारी ड्रामा, पुलिस ने बदली पूछताछ की जगह, 5 बड़ी बातें
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़
मसालों में मिलावट का ऐसा खेल कि देखकर कोई भी खा जाए धोखा! बड़े रैकेट का भंडाफोड़

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
'ये मौसमी मेंढक...', इथेनॉल मुद्दे को लेकर केजरीवाल पर भड़के संदीप दीक्षित
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
जन्म-मृत्यु पंजीकरण के बदले नियम, संसद से पास नए बिल में क्या खास?
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
'PM को माफी का किसने दिया अधिकार? राहुल ने सवाल कर RSS पर किया अटैक
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
क्या कांग्रेस के कहने पर हुआ वांगचुक-सरकार में समझौता? हो गया खुलासा
Embed widget