एक्सप्लोरर

'मैं वो रात नहीं भूल सकती, मेरे सामने ही कसाब ने...', 26/11 की पीड़िता ने बताया आंखों देखा हाल; बोली- तहव्वुर राणा को जल्द मिले फांसी

Tahawwur Rana Extraction: मुंबई हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा को भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. इस हमले की पड़िता और गवाह देविका रॉटवान ने 26/11 हमले का आंखों देखा हाल बताया.

Tahawwur Rana Extraction: मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को जल्द ही अमेरिका से भारत लाया जा सकता है. कागजी और कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए भारत सरकार की एक टीम अमेरिका गई हुई है. इस बीच 26/11 आतंकी हमले की पीड़िता और गवाह देविका रॉटवान ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बात करते हुए उस काली रात की सच्चाई बताई. जब यह आतंकी हमला हुआ था उस समय देविका 9 साल की थीं. 

26/11 आतंकी हमले के दिन देविका अपने परिवार के साथ पुणे जा रही थीं. उनका परिवार उस समय रेलवे स्टेशन पर था, जब कसाब और उसके साथी ने फायरिंग करनी शुरू कर दी. उस हमले में देविका भी घायल हुई थीं. देविका रॉटवान ने कहा, "आखिरकार अब तहव्वुर राणा को भारत लाया जा रहा है. मैं भारत और यूएस सरकार को धन्यवाद कहना चाहती हूं. 26/11 के मास्टरमाइंट अभी भी पाकिस्तान में खुले घुम रहे हैं. ना जाने उनके मन में अभी भी क्या प्लानिंग चल रही होगी? आज तक उन्हें सजा नहीं दी गई."

'तहव्वुर राणा को जल्द से जल्द फांसी की सजा हो'

देविका ने कहा, "हमें इंसाफ पूरी तरीके से नहीं मिली है, जो ऑफिसर शहीद हुए उन्हें पूरी तरीके से श्रद्धांजलि नहीं मिली है. जब मास्टरमाइंड पकड़ा जाएगा और खत्म हो जाएगा तब लगेगा कि पूरा इंसाफ मिला. तहव्वुर राणा को लाने में 16 साल लग गए. आतंकवादी की सजा सिर्फ फांसी होनी चाहिए. कसाब के समय भी देरी हुई, लेकिन आखिरकार उसे फांसी हुई. उसी तरह तहव्वुर राणा को भी जल्द से जल्द फांसी की सजा हो."

कसाब ने मेरे दाहिने पैर में गोली मारी- पीड़िता

मुंबई आतंकी हमले की पाड़िता ने कहा, "26/11 की रात को मुझे गोली लगी थी. मैं अपने परिवार के साथ सीएचडी स्टेशन पर थी. कसाब ने मेरे दाहिने पैर में गोली मारी. मेरे आंखों के सामने कई लोगों को गोली मार दी गई. वो रात मैं कभी भी नहीं भूल सकती. मेरे पापा ने दोनों आतंकियों की पहचान की थी और मैंने कसाब की पहचान की थी. उस रात को अगर मैं भूल गई तो ऐसा लगेगा कि मैंने आतंकियों को माफ कर दिया. तहव्वुर राणा के अलावा पाकिस्तान में भी जो मास्टरमाइंड हैं, उन्हें भारत लाया जाए और फांसी की सजा हो."

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
नेपाल के युवाओं को भा रही अग्निवीर योजना, पक्ष में उतरे पूर्व फौजी
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा देश, कश्मीर से कन्याकुमारी तक आजादी का जश्न
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
आरजी कर कांड में गिरफ्तार पूर्व TMC विधायक निर्मल घोष पर अंडों से हमला
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब
चाकन इंडस्ट्रियल एरिया पर विपक्ष ने उठाए सवाल, सरकार ने दिया जवाब

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget