एक्सप्लोरर

जुलाई तक 25 करोड़ लोगों को लग सकता है कोरोना का टीका, तैयारियों में जुटी सरकार

देश में कोरोना से लड़ने के लिए चल रहे टीकाकरण अभियान के बीच सरकार ने संकेत दिया है कि जुलाई तक लगभग 25 करोड़ लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डबल डोज दी जा सकती है. सरकार टीकाकरण के लिए बड़े पैमाने पर लिए तैयारी में जुटी हुई है. टीकाकरण के पहले चरण में हेल्थवर्कर्स को कवर किया जा रहा है.

नई दिल्लीः देश में कोरोना से लड़ने के लिए टीकाकरण अभियान चल रहा है. सरकार ने संकेत दिया है कि जुलाई तक लगभग 25 करोड़ लोगों को कोविड-19 वैक्सीन की डबल डोज दी जा सकती है. राज्यों को टीकाकरण के लिए "प्राइरिटी पॉपुलेशन ग्रुप" की महीने के अंत तक एक लिस्ट तैयार करने के लिए कहा गया है. पहले चरण में फ्रंटलाइन हेल्थ वर्कर्स का टीकाकरण किया जा रहा. इसमें सरकारी के साथ-साथ प्राइवेट सेक्टर के डॉक्टर, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ और सेनेटरी वर्कर आदि शामिल हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा है कि "सरकार जुलाई 2021 तक लगभग 20-25 करोड़ लोगों को कवर करने के लिए 400-500 मिलियन डोज प्राप्त करने और उपयोग करने के लिए बड़े पैमाने पर मानव संसाधन, प्रशिक्षण, सुपरविजन आदि में क्षमताओं को बिल्डअप करने की योजना पर काम कर रही है." डॉ. हर्षवर्धन रविवार को अपने वीकली सोशल मीडिया इंटरेक्शन, संडे संवाद में बोल रहे थे.

राज्यों से ब्लॉक स्तर तक के इंफ्रास्ट्रक्चर की मांगी डिटेल मंत्री ने कहा कि राज्यों को कोल्ड चेन सुविधाओं और ब्लॉक स्तर पर बुनियादी ढांचे से संबंधित डिटेल देने के लिए कहा गया है. भारत में तीन प्रमुख वैक्सीन का ट्रायल किया गया जिनमें से केवल एक कोविशिल्ड ने तीसरे चरण के ट्रायल पूरे किए. ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी और एस्ट्राजेनेका की ओर से डेवलप कोविशिल्ड का ट्रायल भारत में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) ने किया है. रेगुलेटर्स से इसके इस्तेमाल की भी मंजूरी मिली.

सीरम स्टीट्यूट से मिल सकती हैं 200 मिलियन डोज सीरम स्टीट्यूट ने भारत और दूसरे कम आय वाले देशों के लिए 200 मिलियन डोज के उपलब्ध कराने की बात कही है. इनमें से कम से कम 50 मिलियन डोज भारत को लगभग 250 रुपए पर वैक्सीन से उपलब्ध होने की संभावना है. हालांकि इसकी पुष्टी नहीं की गई है.

जायडस कैडिला और भारत बायोटेक की ओर से तैयार किए जा रहे दो अन्य वैक्सीन का भी ट्रायल चल रहा है. आम तौर पर टीकों को ट्रायल और अप्रूवल में कई साल लगते हैं लेकिन दुनिया भर में सरकारों और रेगुलेटर्स ने वैक्सीन जल्द उपलब्ध कराने के लिए प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया है.

यह भी पढ़ें दिल्ली में आज से खुलेंगे 9वीं और 11वीं के स्कूल, कोरोना प्रोटोकाल का रखना होगा ध्यान

राकेश टिकैत ने आंदोलन लंबा चलाने का दिया नया फॉर्मूला: हर गांव से 1 ट्रैक्टर, 15 आदमी और 10 दिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट पर मानी गलती, सरकार से मांगी माफी
मार्क जुकरबर्ग ने डीपफेक कंटेंट पर मानी गलती, सरकार से मांगी माफी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
डेब्यू मैच में फिफ्टी, फिर दोबारा नहीं मिला मौका; जानें इस भारतीय क्रिकेटर की कहानी
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
बंगाल में BJP का एक्शन, 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, उगाही के आरोप में हुई कार्रवाई
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
मध्यप्रदेश-राजस्थान के किसान ध्यान दें, इन फसलों में सबसे ज्यादा मुनाफा
Embed widget