एक्सप्लोरर

24th September History: आज ही के दिन दुनिया ने देखी थी भारत की ताकत, पहली ही कोशिश में चांद पर पहुंच गए थे हम

Latest News: भारत 24 सितंबर 2014 को मंगल पर पहुंचने के साथ अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया था. एशिया के दो दिग्गज चीन और जापान को भारत ने पीछे छोड़ दिया था

24th September Historical Day: भारत ने स्पेस रिसर्च में काफी तरक्की की है. भारत के कई कामयाब मिशनों ने पूरी दुनिया में परचम लहराया है. हालांकि पिछले साल सितंबर में चंद्रमा के दक्षिणी छोर पर पहुंचने की भारत की तमाम कोशिशें फेल साबित हो गईं थीं, लेकिन इस असफलता से भारत की कहानी खत्म नहीं हो जाती. सितंबर महीना अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की एक अहम उपलब्धि के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है.

भारत ने 24 सितंबर 2014 को अपने पहले ही प्रयास में अपने अंतरिक्ष यान को मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित करके एक बड़े कार्य को अंजाम दिया था. भारत 24 सितंबर 2014 को मंगल पर पहुंचने के साथ अपने पहले ही प्रयास में यह उपलब्धि हासिल करने वाला विश्व का पहला देश बन गया था. एशिया के दो दिग्गज चीन और जापान को भारत ने पीछे छोड़ दिया क्योंकि यह दोनों देश अपने पहले मंगल अभियान में सफल नहीं हो पाए थे.

24 सितंबर से जुड़ीं कुछ और ऐतिहासिक घटनाएं

हालांकि अंतरिक्ष से इतर भी बहुत कुछ है जो आज के दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुका है. आइए जानते हैं आज का इतिहास.

  • 1726 : आज ही के दिन ईस्ट इंडिया कंपनी को बम्बई, कलकत्ता और मद्रास में नगर निगम और महापौर की अदालत स्थापित करने का अधिकार दिया गया.
  • 1859 : 24 सितंबर को ही ढुंडू पंत ऊर्फ नाना साहेब का निधन हुआ. उनका नाम सिपाही विद्रोह में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वीर के रूप में इतिहास में दर्ज है.
  • 1861 : भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली मैडम भीखाजी रूस्तम कामा का जन्म हुआ था.
  • 1971: रूस के 90 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में ब्रिटेन से निकाला गया था.
  • 1983 : पाकिस्तान के मशहूर क्रिकेटर हाफिज मोहम्मद के बेटे शोएब मोहम्मद ने भारत के खिलाफ अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की थी.
  • 1990 : आज ही के दिन पूर्वी जर्मनी वारसा संधि से हट गया था.
  • 2004 : हैती में तूफान के बाद आई बाढ़ में कम से कम 1,070 लोग मारे गए थे.
  • 2006 : पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया था.
  • 2009 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए थे.
  • 2014 : भारत ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करते हुए मंगल पर अपना अंतरिक्ष यान भेजा था.

ये भी पढ़ें

Congress President Election: अशोक गहलोत, शशि थरूर, मनीष तिवारी...कौन कितने पानी में?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
केंद्र का बड़ा फैसला, लद्दाख में कारगिल हिल काउंसिल भंग, 21 नवंबर को पंचायत चुनाव
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget