एक्सप्लोरर

Coronavirus: दिल्ली में सामने आए संक्रमण के 24,235 नए मामले, एक दिन में सबसे ज्यादा 395 मरीजों की मौत

दिल्ली में अभी तक कोरोना संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें देखने को मिली हैं. दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 395 मरीजों की मौत हो गई जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन की सर्वाधिक संख्या है.

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 24,235 नए मामले सामने आए हैं. इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 11 लाख 22 हजार 286 तक पहुंच गई. शहर में संक्रमण की दर 32.82 दर्ज की गई. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 395 मरीजों की मौत हो गई जोकि पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से एक दिन की सर्वाधिक संख्या है. शहर में अब तक 15 हजार 772 लोग इस घातक वायरस के कारण जान गंवा चुके हैं. दिल्ली में लगातार आठवें दिन संक्रमण के कारण 300 से अधिक मरीजों की मौत दर्ज की गई.

बुलेटिन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 10.08 लाख से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं जबकि वर्तमान में 97,977 मरीज उपचाराधीन हैं. वहीं, हरियाणा में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13,947 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,74,145 तक पहुंच गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी.

विभाग के मुताबिक, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 97 मरीजों की मौत के साथ ही इस घातक वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4,118 हो गई. हरियाणा में अब तक 3,76,852 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 93,175 मरीज उपचाराधीन हैं.

पंजाब में सामने आए 6 हजार से ज्यादा मामले
पंजाब में गुरुवार को संक्रमण के 6,812 नए मामले सामने आने के साथ ही अब तक राज्य में 3,64,910 लोग वायरस की चपेट में आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, इसी अवधि में 138 मरीजों की मौत के बाद राज्य में मृतक संख्या बढ़कर 8,909 तक पहुंच गई. पंजाब में गुरुवार को 5,059 मरीज संक्रमणमुक्त हुए जिसके साथ ही अब तक 3,01,047 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि वर्तमान में 54,954 मरीज उपचाराधीन हैं. राज्य में अब तक 71,63,789 नमूनों की जांच की जा चुकी है.

चंडीगढ़ में सामने आए 801 मामले
वहीं, केंद्र शासित चंडीगढ़ में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 801 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 41,923 हो गई जबकि आठ मरीजों की मौत के बाद शहर में मृतक संख्या 465 तक पहुंच गई. स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गई. चंडीगढ़ में बृहस्पतिवार को 447 मरीज संक्रमणमुक्त हुए जिसके साथ ही अब तक 34,806 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि वर्तमान में 6,652 मरीज उपचाराधीन हैं.

इसे भी पढ़ेंः
West Bengal Exit Poll: महिला और मुस्लिम वोटर्स ने जमकर दिया ममता बनर्जी का साथ, जानें- बीजेपी के हिस्से किसके वोट आए?

Exclusive: West Bengal Exit Poll में बीजेपी की करारी शिकस्त पर कैलाश विजयवर्गीय ने दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
तमिलनाडु में संगठन को धार देने उतरेंगे राहुल गांधी, 74 जिला अध्यक्षों के साथ करेंगे मंथन
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
मुझे और मेरी स्वर्गीय मां को दी गई गाली, गुमराह बच्चों को माफ करता हूं - पीएम मोदी
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
भारतीय सेना की LoC पर कार्रवाई, पाक के जासूसी ड्रोन को मार गिराया
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना
छात्रों पर दर्ज FIR को लेकर IYC ने निकाला मार्च, अमित शाह पर निशाना

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget