एक्सप्लोरर

इस साल 9 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव, BJP ने बनाया मेगा प्लान, 2024 पर टिकीं निगाहें

Elections in 2023: इस साल 9 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने मेगा प्लान बनाया है. बीजेपी अपने विस्तारकों की फौज उतारेगी.

Assembly Elections 2023: इस साल 9 राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) होंगे. इन राज्‍यों में राजस्‍थान और तेलांगना शामिल हैं. केंद्र में सत्‍तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों (General election 2024) के मद्देनजर मेगा प्लान बनाया है. पता चला है कि अपनी जीत के लिए बीजेपी लोकसभा और प्रत्येक विधानसभा स्तर पर विस्तारकों की फौज उतारेगी.

इस साल 9 राज्यों में होंगे विधानसभा चुनाव, BJP ने बनाया मेगा प्लान, 2024 पर टिकीं निगाहें

देश में अभी सबसे ज्‍यादा राज्‍यों में बीजेपी की ही सरकार है. जहां पार्टी सत्‍ता में है वहां अगले चुनावों के बाद भी बने रहना चाहती है. इसके अलावा, जहां अन्‍य दलों की सरकारें हैं वहां के लिए बीजेपी खास तैयारी में जुट गई है. एबीपी न्‍यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी लोकसभा और विधानसभा स्‍तर पर अपने हजारों विस्तारक उतारने वाली है. ये सभी विस्तारक बीजेपी के पूर्णकालिक सदस्य होंगे, जो लोकल संगठन के साथ मिलकर काम करेंगे.

तेलांगना की सभी विधानसभा सीटों पर विस्तारक उतारे

बहरहाल, बीजेपी की ओर से तेलांगना की सभी 119 विधानसभा सीटों पर विस्तारकों को उतारा जा चुका है. आने वाले समय में करीब 3 हजार विस्तारकों को उतारा जाएगा. इनकी रिपोर्ट केंद्रीय नेतृत्व को भी भेजी जाएगी. वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) बड़े प्लान की खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं. खबर है कि कल यानी कि 3 जनवरी को जेपी नड्डा बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ रैली करेंगे. जेपी नड्डा वैशाली के गोरौल में जनसभा को संबोधित भी करेंगे. सूत्रों के मुताबिक वह कल से ही बिहार में लोकसभा के लिए चुनावी शंखनाद कर सकते हैं. इसके अलावा नड्डा बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी नेताओं के साथ मीटिंग भी करेंगे. फिर वह बिहार के अलग-अलग लोकसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे.

जेपी नड्डा के ​तमिलनाडु और ओडिशा में दौरे

बताया जा रहा है कि पिछले महीने गुजरात विधानसभा में मिली बंपर जीत के बाद बीजेपी का फोकस अब तमिलनाडु और ओडिशा राज्यों पर भी है. इसलिए, बीजेपी के बड़े नेता आगामी चुनावों के मद्देनजर अलग-अलग राज्यों का दौरा कर रहे हैं. तमिलनाडु के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ओडिशा गए थे. जहां उन्होंने कंधमाल में दो लोकसभा क्षेत्र में जनसभाओं को संबोधित किया. नड्डा ने कांग्रेस और राज्य की नवीन पटनायक सरकार पर भी निशाना साधा. उनका कहना था कि ओडिशा में महिलाओं के खिलाफ अपराध दोगुने हो गए हैं. उन्होंने कहा कि NCRB के आंकड़ों में बताया गया है कि यहां मानव तस्करी भी सबसे ज्यादा हो रही है. नड्डा ने कहा कि ओडिशा में आदिवासी और दलित भाइयों पर सबसे ज्यादा उत्पीड़न हो रहा है.

इस साल इन राज्यों में होने हैं चुनाव

  1. छत्तीसगढ़
  2. कर्नाटक
  3. मेघालय
  4. नागालैंड
  5. त्रिपुरा
  6. मध्य प्रदेश
  7. मिजोरम
  8. राजस्थान
  9. तेलंगाना

यह भी पढ़ें: NRC के मुद्दे पर असम में गरमाई सियासत, कांग्रेस MLA बोले- लिस्‍ट को वैध घोषित करे BJP सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
SIR पर सच हुआ योगेंद्र यादव का दावा, 'मैंने कहा था 10 करोड़ नाम कटेंगे, अब...'
SIR पर सच हुआ योगेंद्र यादव का दावा, 'मैंने कहा था 10 करोड़ नाम कटेंगे, अब...'
13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, उमर उन नवी मास्टर माइंड... लाल किला ब्लास्ट में बड़े खुलासे
13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट, उमर उन नवी मास्टर माइंड... लाल किला ब्लास्ट में बड़े खुलासे

वीडियोज

Mahadangal | UP Election 2027: यूपी के चुनाव में अहीर-जहीर बनाम भगवा 'तीर'! | Chitra Tripathi | ABP
Bigg Boss 20 Episode 2 Review: Gullu, Aasif & Yung DSA में कौन बनेगा पहला Captain?
Juhi Mui: 😯Sanyam की नाराजगी में Juhi ने खुद को दी सजा! छोटी बांधकर बढ़ाई अपनी परेशानी। #sbs
Bollywood News: दुआ के जन्मदिन पर चमकी नन्हीं राजकुमारी, दीपिका ने शेयर की खास झलक (09.09.26)
गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
सहारनपुर मस्जिद मामला: संजय सिंह बोले, 'ये पूरी तरह से...'
भारत न्यूजीलैंड दौरा: दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
दर्शकों में जबरदस्त उत्साह, अब तक बिक चुके हैं 50000 से अधिक टिकट
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
Instagram पर आपत्तिजनक कंटेंट, Meta अधिकारियों की NCPCR के साथ हुई बैठक
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
साउथ चाइना सी पर बीजिंग को दो टूक, फिलीपींस ने चीन के 'नोट' को बताया गैरकानूनी
Indore Jalebi Recipe: घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
घर में कैसे बनाएं इंदौर की मशहूर जलेबी? इस आसान रेसिपी से मिलेगा गजब स्वाद
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
Embed widget