एक्सप्लोरर

2019 के लिए कांग्रेस ने कसी कमर, दो अक्टूबर से कर्नाटक में शुरू करेगी व्यापक जनसंपर्क और चंदा जुटाने की मुहिम

कर्नाटक में कांग्रेस के प्रभारी के. सी. वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी. पार्टी इसके लिये दो अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच घर-घर जाकर संपर्क अभियान और चंदा जुटाने का कार्यक्रम चलायेगी.

बेंगलूरू: 2019 आम चुनाव का समय नजदीक आता देख कांग्रेस ने दो अक्तूबर से कर्नाटक में अपने बूथ-स्तर के कार्यकर्ताओं के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क और चंदा जुटाने के कार्यक्रम की योजना बनायी है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव और कर्नाटक में कांग्रेस के प्रभारी के. सी. वेणुगोपाल ने यह जानकारी दी. पार्टी इसके लिये दो अक्टूबर से 19 अक्टूबर के बीच घर-घर जाकर संपर्क अभियान और चंदा जुटाने का कार्यक्रम चलायेगी.

वेणुगोपाल ने बताया कि बूथ अध्यक्ष और नेताओं के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर अभियान से संबंधित सामग्री देंगे और लोगों से चंदा देने का भी अनुरोध करेंगे. उन्होंने कहा, ''कर्नाटक के लिये यह एक नया कार्यक्रम है. चंदा जुटाने के लिये कांग्रेस के तमाम नेता सड़कों पर उतरें और संसदीय चुनावों के लिये अभियान चलायें.''

प्रत्येक बूथ समिति से यह उम्मीद रहेगी कि वह कम से कम 10,000 रुपये जुटायें. कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इस राशि का 50 फीसदी हिस्सा एआईसीसी को जायेगा. वेणुगोपाल ने कहा शेष में से 20 फीसदी रकम ब्लॉक समितियों को भेजी जायेगी और 15 फीसदी प्रत्येक जिला कांग्रेस समितियों और प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजी जायेगी.

घोटालों में फंसने के बाद बीजेपी को पाकिस्तान याद आता है: कांग्रेस

वेणुगोपाल ने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी शक्ति नाम का विशेष कार्यक्रम शुरू करने वाली है, जिसका लक्ष्य 18 और 21 साल के आयु वर्ग के लोगों पर विशेष ध्यान देना है. पार्टी हर मतदाता और दानदाता से संबंधित आंकड़ा भी जुटायेगी.

ये भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
CJP Protest LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच मीटिंग पर सामने आया नया अपडेट
LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? मीटिंग को लेकर सामने आया नया अपडेट
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: सुपर अल नीनो के बावजूद भारत में 95% बादल क्यों, क्या MP-UP में अलर्ट के साथ हुई मानसून की मरम्मत?
सुपर अल नीनो के बावजूद भारत में 95% बादल क्यों? MP-यूपी में अलर्ट, क्या मानसून की मरम्मत हुई?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget