एक्सप्लोरर

नामीबिया से लाए गए 8 में से 2 चीतों को 50 दिन बाद बड़े बाड़े में छोड़ा गया, पीएम मोदी बोले- बढ़िया खबर!

Cheetah In Kuno National Park: नामीबिया से मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान लाए गए 8 चीतों में से 2 नर चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया है. अब वे खुले में शिकार कर सकेंगे.

Kuno National Park Cheetah: नामीबिया से लाए गए 8 चीतों में से 2 चीतों को 50 दिन बाद बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया है. टॉस्क फोर्स समिति के सदस्यों ने शनिवार, 05 नवंबर 2022 की शाम को लंबे मंथन के बाद इन्हें रिलीज कर दिया. बाकी 6 चीतों को आगामी दिनों में चरण बद्ध तरीके से छोड़ा जाएगा. क्वारन्टीन 8 चीतों में से दो को बड़े बाड़े छोड़ा जहां हिरण, चीतल सहित अन्य जानवर भी है मौजूद हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी ने 2 चीतों को बड़े बाड़े में छोड़ने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि बढ़िया खबर! मुझे बताया गया कि क्वारन्टीन पीरीयड के बाद, 2 चीतों को कूनो में एक बड़े बाड़े में छोड़ दिया गया है. बाकी चीतों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा. मुझे यह जानकर भी खुशी हुई कि सभी चीते स्वस्थ हैं, सक्रिय हैं और अच्छी तरह से तालमेल बिठा रहे हैं. ये चीते अब तक छोटे बाड़े में थे. अब वो खुले में शिकार कर सकेंगे. इस बात पर वन मंत्री विजय शाह नाराज़ बताए जा रहे हैं. उनका कहना है कि जो तारीख़ तय की थी, अधिकारियों ने उससे पहले ही अपने रिस्क पर छोड़ दिया.

चीतों का क्वारंटाइन पीरीयड पूरा

गौरतलब है कि नामीबिया से आठ चीते लाए गए थे. नई जगह होने के कारण इन चीतों को 17 अक्टूबर तक देख-रेख के हिसाब से क्वारन्टीन किया गया था. इससे पहले इन चीतों की बड़े बाड़े में शिफ्टिंग होनी थी लेकिन डब्ल्यूआईआई (भारतीय वन्य जीवन संस्थान) के वैज्ञानिक वाईवी झाला छुट्टी पर अमेरिका गए चले गए थे. एक्सपर्ट एडियन टॉर्डिफ के अनुसार वैज्ञानिक झाला की अनुपस्थिति में चीतों को बड़े बाड़े में नहीं छोड़ा जा सकता था. प्रधानमंत्री कार्यालय को भी इसकी सूचना दे दी गई थी कि प्रो. झाला के आने पर ही चीतों को 600 हेक्टेयर में बने बड़े बाड़े में छोड़ा जाएगा.

चीता प्रोजेक्ट से जुड़े एक्सपर्ट ने बताया कि सभी 8 चीते अब बड़े बाड़े में छोड़े जाने की स्थिति में हैं. अगर कोई बाधा नहीं आई तो कुछ और चीतों को रविवार या सोमवार को रिलीज किया जा सकता है.

80 दिन बाद करेंगे शिकार

बड़े बाड़े में रिलीज किए गए दोनों चीते 80 दिन बाद शिकार करेंगे. भारत लाने से पूर्व इन चीतों को एक महीने के लिए नामीबिया में क्वारंटीन रखा गया था. कूनो में भी यह 50 दिन क्वारंटीन रहे. इस तरह अब 80 दिन बाद इन्हें बड़े बाड़े में शिकार का मौका मिलेगा. इस बाड़े में चीतों के शिकार के लिए चीतल, सांभर और हिरण जैसे जानवर मौजूद हैं.

ये भी पढ़ें: MP Cheetah: कूनो पार्क के बड़े बाड़े में नहीं छोड़े जाएंगे नामीबिया से लाए गए 8 चीते, रहेंगे क्वारंटाइन, जानिए वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली: दो दिन की भारी बारिश के बाद साफ हुआ आसमान, जानें आज कैसा रहेगा मौसम?
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
Alpha Box Office Collection Day 8: 'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म, जानें- कलेक्शन
'धमाल 4' के आते ही 'अल्फा' की कमाई को लगा झटका, 8वें दिन 2 करोड़ भी नहीं कमा पाई फिल्म
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget