एक्सप्लोरर

सिख दंगा: सरेंडर करने के लिए घर से निकले सज्जन कुमार कई घंटे से लापता, बेटा बोला- नहीं पता कहां हैं

सुबह सज्जन कुमार सुबह अपने घर से निकला था लेकिन उसके बाद से उसका अतापता नहीं है. सज्जन कुमार के बेटे जगपरवेश ने एबीपी न्यूज़ से कहा है कि पिता कहां गए इसकी जानकारी नहीं है.

नई दिल्ली: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के केस में आज कांग्रेस के पूर्व नेता सज्जन कुमार को जेल जाना होगा. ये स्थिति तभी बदलेगी जब कोर्ट से सज्जन को सरेंडर पर कोई राहत मिले. सज्जन कुमार को दिल्ली हाईकोर्ट ने उम्रकैद की सजा दी है. कोर्ट ने सज्जन कुमार को 31 दिसंबर यानि आज तक सरेंडर करने के लिए कहा है.

सुबह सज्जन कुमार सुबह अपने घर से निकला था लेकिन उसके बाद से उसका अतापता नहीं है. सज्जन कुमार के बेटे जगपरवेश ने एबीपी न्यूज़ से कहा है कि पिता कहां गए इसकी जानकारी नहीं है. वकील को पता होगा कि वो क्या करेंगे.

वहीं सज्जन कुमार के साथ ही किशन खोखर और महेंद्र यादव को भी हाई कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई थी. ये दोनों सरेंडर करने के लिए कोर्ट पहुंच गए हैं. इन लोगों को निचली अदालत ने दोषी करार दिया था, हाई कोर्ट ने इनकी सजा बढ़ा दी थी. फिलहाल ये जमानत पर बाहर थे.

इससे पहले दिल्ली कैंट दंगा मामले में सज्जन सिंह ने हाईकोर्ट से सरेंडर की तारीख बढ़ाने की अपील की थी लेकिन ये अपील खारिज हो गई. दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में उनकी अपील पर सुनवाई की संभावना नहीं है. शीतकालीन अवकाश की वजह से सुप्रीम कोर्ट एक जनवरी तक बंद है. कोर्ट दो जनवरी से सामान्य कामकाज करेगा.

सज्जन कुमार पर 1984 में सिख दंगे के दौरान दिल्ली के कैंट इलाके में भीड़ को भड़काने का आरोप लगा. यहां भीड़ ने 3 सिखों की हत्या की थी. सिख विरोधी दंगों से संबंधित यह मामला दक्षिण पश्चिम दिल्ली की पालन कालोनी के राज नगर पार्ट-I में 1-2 नवंबर, 1984 को पांच सिखों की हत्या और एक गुरूद्वारे को जलाने की घटना से जुड़ा है.

तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी की 31 अक्टूबर, 1984 को उनकी सुरक्षा में तैनात दो सिख अंगरक्षकों द्वारा गोली मार हत्या करने की घटना के बाद दिल्ली और देश के कुछ अन्य राज्यों में सिख विरोधी दंगे भड़क गये थे.

सज्जन कुमार को उम्रकैद के बाद सिख दंगा पीड़ितों की उम्मीद बढ़ी है. पीड़ितों ने दंगों के बाकी मामलों में जल्द से जल्द इंसाफ की मांग की है. सज्जन कुमार के साथ दिल्ली के दूसरे बड़े नेता कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर भी आरोप लगे हैं. जगदीश टाइटलर पर दिल्ली के बुलबंगश इलाके में गुरुद्वारा के सामने 3 सिखों की हत्या करने का आरोप लगा था. पीड़ितों को उम्मीद है कि कोर्ट टाइटलर मामले की जल्द सुनवाई कर सजा सुनाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से राहत! जमानत पर नहीं लगाई रोक, कहा- 'अपराध कितना भी गंभीर क्यों न हो...'
सोनम रघुवंशी को SC से राहत! जमानत पर नहीं लगाई रोक, कहा- 'अपराध कितना भी गंभीर क्यों न हो...'
Drug Racket: स्पीड पोस्ट से घर-घर पहुंच रहा था गांजा! 21 राज्यों में फैले ड्रग्स नेटवर्क ने उड़ाई पुलिस की नींद
स्पीड पोस्ट से घर-घर पहुंच रहा था गांजा! 21 राज्यों में फैले ड्रग्स नेटवर्क ने उड़ाई पुलिस की नींद
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
ईरान पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, तेहरान में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ अयातुल्लाह खामेनेई को दी श्रद्धांजलि
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
सोनमर्ग अटल टनल के पास CRPF की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Women’s T20 World Cup में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाली टीमें, ऑस्ट्रेलिया सबसे आगे, देखें पूरी लिस्ट
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस पर सड़क धंसने से हो जाए हादसा तो कैसे मिलेगा मुआवजा? जानें नियम
Birth Rate Decline: टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
टूट गया 50 साल का रिकॉर्ड! जन्म लेने वाले बच्चों से ज्यादा हो रही मौतें, आंकड़े हैरान करने वाले
Embed widget