एक्सप्लोरर

देश में कोरोना के चलते अब तक गई 196 डॉक्टरों की जान, IMA ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी मदद

चिकित्सकों के संगठन ने कहा कि बुखार और इससे जुड़े लक्षणों के लिए ज्यादा संख्या में लोग जनरल प्रैक्टिसनर्स से संपर्क करते हैं, इसलिए वे पहला संपर्क बिंदु होते हैं.

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस किस कदर कहर बरपा रहा है, इसका अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि अब तक देश के 196 डॉक्टर इस महामारी से लड़ते हुए अपनी जान गंवा चुके हैं. भारतीय चिकित्सा संगठन (आईएमए) ने शनिवार जानकारी दी कि देश में अभी तक कुल 196 डॉक्टरों की कोरोना के चलते मौत हुई है. संगठन ने प्रधानमंत्री से आग्रह किया कि वो इस मुद्दे पर ध्यान दें.

आईएमए ने चिंता जताते हुए कहा, ‘‘आईएमए की तरफ से एकत्रित नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक हमारे देश ने 196 चिकित्सकों को खो दिया, जिनमें से 170 की उम्र 50 वर्ष से अधिक थी और इसमें 40 फीसदी जनरल प्रैक्टिशनर्स थे.’’

चिकित्सकों के संगठन ने कहा कि बुखार और इससे जुड़े लक्षणों के लिए ज्यादा संख्या में लोग जनरल प्रैक्टिसनर्स से संपर्क करते हैं, इसलिए वे पहला संपर्क बिंदु होते हैं.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखे पत्र में आईएमए ने आग्रह किया कि चिकित्सकों और उनके परिवार के लिए पर्याप्त देखभाल सुनिश्चित की जाए और सभी सेक्टरों के चिकित्सकों को सरकार की तरफ से चिकित्सीय और जीवन बीमा दिया जाए.

आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजन शर्मा ने कहा, ‘‘आईएमए देश भर के साढ़े तीन लाख चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करता है. यह जिक्र करना जरूरी है कि कोविड-19 सरकारी और निजी सेक्टर में भेद नहीं करता और सब को समान रूप से प्रभावित करता है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘इससे ज्यादा निराशाजनक है कि चिकित्सकों और उनके परिवार के सदस्यों को भर्ती होने के लिए बिस्तर नहीं मिल रहा है और अधिकतर मामलों में दवा की कमी का सामना करना पड़ रहा है. आईएमए भारत सरकार से आग्रह करता है कि महामारी के दौरान चिकित्सकों की सुरक्षा एवं कल्याण पर पर्याप्त ध्यान दिया जाए.’’

आईएमए के महासचिव डॉ. आर. वी. अशोकन ने कहा कि कोविड-19 के कारण चिकित्सकों में मृत्यु दर ‘खतरनाक स्थिति’ में पहुंच गई है.

आपको बता दें कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या करीब 21 लाख हो गई है. पिछले 24 घंटों 61 हजार 537 नए मामले आए और 933 लोगों की मौत हुई है. एक दिन पहले 62 हजार 538 मामले आए थे, जो अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा मामले हैं. देश में कोरोना से ठीक होने वालों का रिकवरी रेट 68.32% है. देश में इस वक्त छह लाख से ज्यादा कोरोना के एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें:

DGCA को मिला एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान का ब्लैक बॉक्स, जांच के लिए दिल्ली लाया जाएगा 

केरल विमान हादसा: को-पायलट अखिलेश कुमार के घर पसरा मातम, 10 दिनों बाद पत्नी की होनी है डिलीवरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
शुभेंदु सरकार ने BJP सांसद अनंत महाराज से वापस लिया सम्मान, नेताजी पर टिप्पणी पड़ी भारी
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
PM मोदी ने हमले के बाद सुखबीर बादल का जाना हाल, पत्नी हरसिमरत कौर को किया फोन
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मैं RSS की भी रक्षा करूंगा, जब...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला
सिस्टम अपना काम नहीं कर रहा, राहुल का केन्द्र सरकार पर बड़ा हमला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget