एक्सप्लोरर

Maharashtra: अवैध तरीके से महाराष्ट्र में रह रहे थे 18 बांग्लादेशी, ऐसे खुला भेद और चले गए जेल

Maharashtra News: हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों के खिलाफ विदेशी कानून, 1946 और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम, 1950 के तहत एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है.

18 Bangladeshi Arrested: महाराष्ट्र से बड़ी खबर सामने आई है. यहां पुलिस ने 18 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध तरीके से भारत में रह रहे थे. महाराष्ट्र पुलिस के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया, "सभी आरोपियों को 1 और 2 मार्च की आधी रात को नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है. पूरे ऑपरेशन को एक गुप्त सूचना के आधार पर अंजाम दिया गया था." 

पुलिस के हवाले से पीटीआई न्यूज एजेंसी ने बताया, "पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि नवी मुंबई के घनसोली इलाके की एक इमारत में कुछ बांग्लादेशी एकत्र होने वाले हैं. इनमें से ज्यादातर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहे हैं. ये लोग यहां एक शादी की सालगिरह का जश्न मनाने के लिए इकट्ठा होंगे."

गिरफ्तार लोगों में 10 महिलाएं भी 

पुलिस ने इस सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आधी रात को उक्त बिल्डिंग में छापा मारा था. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 18 लोगों में से 10 महिलाएं और 8 पुरुष शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक ये सभी वर्षों से बिना वैध दस्तावेजों के फर्जी तरह से यहां रह रहे थे. पुलिस ने बताया, "सभी आरोपियों के खिलाफ  विदेशी अधिनियम 1946 और पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) नियम 1950 के तहत मामला दर्ज किया गया है."

आगरा में 28 बांग्लादेशी पकड़े गए थे

इससे पहले उत्तर प्रदेश के आगरा में बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया था. आगरा के सिकंदरा थाना पुलिस ने 28 बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया था. ये सभी अवैध रूप से झुग्गी झोपड़ी बनाकर रह रहे थे. इनके पास से पुलिस ने कई अवैध डॉक्यूमेंट्स भी बरामद किए थे. अवैध रूप से रह रहे इन बांग्लादेशियों के पास से पुलिस को फर्जी आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद किया था.

अगरतला में पकड़े गए थे 12 विदेशी नागरिक

2 सप्ताह पहले त्रिपुरा के अगरतला रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस बल ने 2 बांग्लादेशी और 10 रोहिंग्या सहित 12 विदेशी नागरिकों को पकड़ा था. पुलिस के मुताबिक, ये सभी अवैध रूप से बांग्लादेश से भारत में दाखिल हुए थे. वे अगरतला रेलवे स्टेशन से सुबह 8:05 बजे कंचनजंघा एक्सप्रेस से कोलकाता जाने वाले थे. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके अवैध अतिक्रमण के रूट का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

ये भी पढ़ें-मिशन 2024: मजबूरी या मास्टरस्ट्रोक... ममता बनर्जी के एकला चलो के पीछे क्या है गणित?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
'नाविकों पर हमले नहीं होने चाहिए', जयशंकर ने ईरान के विदेश मंत्री को किया फोन
PM मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम एंडी बर्नहैम को किया फोन, जानें क्या हुई बात?
PM मोदी ने ब्रिटेन के नए पीएम एंडी बर्नहैम को किया फोन, जानें क्या हुई बात?
US ने साल 2026 में कितने भारतीयों को किया डिपोर्ट? सरकार ने बताया
US ने साल 2026 में कितने भारतीयों को किया डिपोर्ट? सरकार ने बताया

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84000 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
PoJK-बलूचिस्तान में बेकाबू हालात, मुनीर की सेना बोली- PAK में कानून...
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: तो भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
भारत में इस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! हकीकत कितनी जुदा?
Embed widget