एक्सप्लोरर

लॉकडाउन: इंदौर से 500 किलोमीटर के सफर पर परिवार के साथ पैदल निकले 150 मजदूर

आजिविका के संकट को देखते हुए इन मजदूरों ने पलायन का फैसला किया है. ये सभी मजदूर यूपी के ललितपुर जिले के रहने वाले हैं.

इंदौर: मध्यप्रदेश के पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र से उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के अपने पैतृक स्थानों के लिए परिवार के साथ पैदल रवाना हुए करीब 150 मजदूरों के जत्थे को शनिवार को रोक लिया गया. इन मजदूरों को आश्रय स्थलों में भेजा गया है. पड़ोसी धार जिले के पीथमपुर से ललितपुर की दूरी करीब 500 किलोमीटर है.

पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) उमाकांत चौधरी ने बताया कि इंदौर से करीब 40 किलोमीटर दूर पीथमपुर औद्योगिक क्षेत्र की इकाइयों में काम करने वाले करीब 150 मजदूरों को क्षिप्रा थाना क्षेत्र में रोका गया. उन्होंने बताया ये लोग मूल रूप से उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं.

आजीविका के चलते कर रहे पलायन

उनका कहना है कि कोविड-19 के प्रकोप के कारण पीथमपुर में कारखाने बंद पड़े हैं, जिससे उनके सामने आजीविका का संकट पैदा हो गया है. इसलिए वे उत्तरप्रदेश के ललितपुर जिले के अपने पैतृक स्थानों की ओर परिवार के साथ पैदल जा रहे थे. डीएसपी ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण इंदौर जिले से बाहर जाने पर पाबंदी लगी है. इसके मद्देनजर मजदूरों को समझा-बुझाकर आश्रयस्थलों में भेजा गया है.

गुजरात के मजदूरों को भी रोका गया

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के प्रकोप से जुड़े पलायन के एक अन्य मामले में गुजरात के सूरत शहर की हीरा प्रसंस्करण इकाइयों और अन्य कारखानों में काम करने वाले कुल 48 मजदूरों को इंदौर जिले के क्षिप्रा थाना क्षेत्र में ही रोका गया. ये मजदूर मध्यप्रदेश के भोपाल, रीवा और सतना जिलों से हैं. वे किराया चुकाकर अलग-अलग वाहनों से अपने पैतृक स्थानों की ओर जा रहे थे.

डीएसपी ने बताया कि लॉकडाउन का उल्लंघन कर मजदूरों को ले जा रहे दोनों वाहनों को जब्त करते हुए इनके चालकों पर संबद्ध धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. वहीं मजदूरों को आश्रय स्थलों में भेजा गया है.

ये भी पढ़ें

Coronavirus: देशभर में पिछले 24 घंटों में हुई 49 लोगों की मौत, अबतक 26496 लोग संक्रमित | राज्यवार आंकड़े आंध्र प्रदेश: दोस्तों के साथ ताश खेलने गया था ट्रक चालक, 24 लोग हो गए कोरोना से संक्रमित
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नक्सल मुक्त भारत पर लोकसभा में चर्चा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- 'देश लंबे समय से पीड़ित रहा...'
नक्सल मुक्त भारत पर लोकसभा में चर्चा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- 'देश लंबे समय से पीड़ित रहा...'
Budget Session: कांग्रेस ने लोकसभा में ग्राहकों के बैंक खातों के डेटा तक अनधिकृत पहुंच को लेकर पूछा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
कांग्रेस ने लोकसभा में ग्राहकों के बैंक खातों के डेटा तक अनधिकृत पहुंच को लेकर पूछा सवाल, सरकार ने दिया ये जवाब
सबरीमाला सोना चोरी मामले को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब
सबरीमाला सोना चोरी मामले को लेकर राहुल गांधी के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार, वीडियो जारी कर दिया करारा जवाब
Telangana: हेट स्पीच बिल पर बढ़ती सियासत के बीच सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा गया विधेयक, BJP ने बताया राजनीतिक हथियार
Telangana: हेट स्पीच बिल पर बढ़ती सियासत के बीच सेलेक्ट कमेटी के पास भेजा गया विधेयक, BJP ने बताया राजनीतिक हथियार

वीडियोज

Iran US Israel War: खत्म होगा युद्ध? जंग के बीच Trump का चौंकाने वाला दावा! | Breaking | Netanyahu
Saas Bahu Aur Saazish: क्या सूरज जान पाएगा ईशा के बलिदान का सच? | Pati Brahmchari
Khabar Filmy Hain: नॉर्थ का स्वैग… साउथ का एक्शन… पैन इंडिया की तैयारी | Salmaan Khan | Bollywoood Masala
America Ground Operation: Hormuz के बाद अब होगी खर्ग पर भीषण लड़ाई? | Iran Israel War Update
Iran Israel War Update: हफ्तों तक चलेगा ईरान के खिलाफ जमीनी ऑपरेशन | Donald Trump | Pentagon

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Alireza Tangsiri: ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
ईरान ने कबूली IRGC नौसेना कमांडर अलीरेजा तंगसीरी की मौत, इजरायल ने किया था मारने का दावा
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
सपा-बीजेपी की तैयारी के बीच मायावती का बड़ा ऐलान, इन नेताओं को बुलाया लखनऊ, बनेगा ये प्लान!
स्ट्रैपलेस ब्लाउज में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी का हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज, फैंस बोले- कितनी बड़ी हो गई है
स्ट्रैपलेस ब्लाउज में दिव्यांका त्रिपाठी की ऑनस्क्रीन बेटी का हद से ज्यादा ग्लैमरस अंदाज, फैंस बोले- कितनी बड़ी हो गई है
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी; तीनों को मिलेगी सजा?
PSL 'बॉल टेम्परिंग' विवाद में सिर्फ फखर जमान नहीं, हारिस-शाहीन भी बराबर के अपराधी
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
दिल्ली से जयपुर तक बदला मौसम का मिजाज, धूलभरी आंधी के साथ हुई हल्की बारिश
Explained: बीते 3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
3 महीने में आपने कितनी गैस जलाई, इसी से तय होगा अगला सिलेंडर, मजदूरों का नंबर पहले, जानें- नई पॉलिसी
Helium Gas Crisis: कहां-कहा इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
कहां-कहा इस्तेमाल होती है हीलियम गैस, ईरान जंग में कैसे हो रही इसकी कमी?
दिल पे जख्म खाते हैं....सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत की आवाज में गाया गाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग
दिल पे जख्म खाते हैं....सिक्योरिटी गार्ड ने हूबहू नुसरत की आवाज में गाया गाना, वीडियो देख दंग रह गए लोग
Embed widget