एक्सप्लोरर

भारत और इटली के बीच 15 समझौते, संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए बनी कार्ययोजना

भारत और इटली के बीच आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के साथ द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े व्यापक मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके इटली के समकक्ष गुइसेप कोंटे ने चर्चा की. इस दौरान दोनों पक्षों ने सैन्य उपकरणों के सह विकास और सह उत्पादन के क्षेत्र समेत रक्षा भागीदारी को आगे और प्रगाढ़ करने पर सहमति जतायी.

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनके इटली के समकक्ष गुइसेप कोंटे ने शुक्रवार को दोनों देशों के बीच आर्थिक भागीदारी बढ़ाने के साथ द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े व्यापक मुद्दों पर चर्चा की. भारत और इटली के बीच 15 समझौते भी हुए और संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वाकांक्षी कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया गया.

विस्तृत चर्चा के दौरान दोनों पक्षों ने सैन्य उपकरणों के सह विकास और सह उत्पादन के क्षेत्र समेत रक्षा भागीदारी को आगे और प्रगाढ़ करने पर सहमति जतायी. शिखर सम्मेलन के बाद एक संयुक्त बयान में कहा गया कि दोनों प्रधानमंत्रियों ने आतंकवाद के सभी प्रारूपों की निंदा की और द्विपक्षीय स्तर पर तथा बहुपक्षीय मंच पर इसके खिलाफ मुकाबले में सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया.

द्वितीय विश्व युद्ध से की कोरोना संक्रमण की तुलना

दोनों नेताओं ने कोरोना वायरस महामारी के प्रतिकूल असर से निपटने के तरीकों पर भी चर्चा की. मोदी ने इतालवी नेता के साथ डिजिटल शिखर सम्मेलन में कहा कि यह स्पष्ट है कि कोविड-19 महामारी द्वितीय विश्व युद्ध की तरह ही इतिहास की एक ऐतिहासिक घटना रहेगी.

उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी को इस नई दुनिया के लिए खुद को अनुकूल बनाना होगा.’’ उन्होंने कहा कि महामारी से उत्पन्न होने वाली चुनौतियों और अवसरों के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है.

कई समझौतोे पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘आज डिजिटल तरीके से शिखर सम्मेलन के दौरान सार्थक वार्ता के लिए प्रधानमंत्री गुइसेप कोंटे का शुक्रिया. हमने भारत-इटली के बीच बढ़ रहे सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा की. मैं कोविड के बाद की दुनिया में हमारी भागीदारी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए आपके लक्ष्यों को साझा करता हूं.’’

समझौते पर दस्तखत से ऊर्जा, कारोबार, फिल्म निर्माण, जहाज निर्माण और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी जैसे विविध क्षेत्रों में सहयोग बढ़ेगा. कुछ समझौते दोनों देशों के वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के बीच हुए. विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव संदीप चक्रवर्ती ने संवाददाताओं से कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच ‘‘बेहद सौहार्द्रपूर्ण माहौल’’ में वार्ता हुई और बातचीत में आर्थिक भागीदारी पर विशेष तौर पर चर्चा हुई.

यूरोप में भारत के लिए एक प्रमुख देश इटली, यूरोपीय संघ में भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और दोनों पक्ष कई क्षेत्रों में आर्थिक जुड़़ाव का विस्तार करने के लिए उत्सुक हैं. वर्ष 2019 में द्विपक्षीय व्यापार 9.52 अरब यूरो का हुआ था. क्या चीन-भारत सीमा विवाद पर भी बातचीत हुई, इस पर उन्होंने कहा, ‘‘क्षेत्रीय और बहुपक्षीय मुद्दों के साथ द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा हुई.’’

इसे भी पढ़ेंः US Elections: हाउस स्पीकर और टॉप डेमोक्रेट नैंसी पेलोसी ने जो बाइडेन को बताया 'President-Elect'

US Election Result: Joe Biden के घर को No Fly Zone बनाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

INDIA Bloc March Live: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का SC की ओर मार्च
LIVE: भारी सुरक्षा, ट्रैफिक डायवर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... विपक्ष का SC की ओर मार्च
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
'सिंहासन खाली करो...', इंडिया गठबंधन के प्रोटेस्ट से पहले शशि थरूर का पोस्ट
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान
इंडिया गठबंधन का आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च, CJP क्या करेगी? ये है पूरा प्लान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
राजस्थान: पूर्व MLA अतर सिंह भड़ाना की हत्या, 70-80 लोगों ने क्रशर प्लांट पर किया हमला
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
ढीले कपड़ों में भी ढहाया कहर! लड़की के डांस से इंटरनेट पर भूचाल
Embed widget