एक्सप्लोरर

गुजरात: मजदूर दम्पति का 14 महीने का बच्चा कोरोना पॉजिटिव

गुजरात के जामनगर में 14 महीने के बच्चे को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है. जिसके बाद जामनगर के दरेड़ गांव को पूरी तरह बंद कर दिया गया है.

अहमदाबाद: गुजरात के जामनगर जिले में 14 महीने के एक बच्चे की जांच में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. इस मामले के सामने आते ही स्वास्थ्य अधिकारी यह पता लगाने में जुट गए हैं कि किसके संपर्क में आने से बच्चे को संक्रमण हुआ.

बच्चे की जांच में रविवार को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई थी और इस समय वह वेंटिलेटर पर है. अधिकारियों ने बताया कि बच्चे के माता पिता दरेड़ गांव के जिस क्षेत्र में रहते हैं उसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है. जामनगर में कोरोना वायरस संक्रमण का यह पहला मामला है.

स्वास्थ्य प्रशासन अब यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि किसके संपर्क में आने से बच्चे को संक्रमण हुआ. जामनगर के कलेक्टर रवि शंकर ने कहा कि चूंकि बच्चे के माता पिता सामान्य मजदूर हैं और उन्होंने हाल फिलहाल में कोई विदेश यात्रा नहीं की थी इसलिए स्वास्थ्य अधिकारी संक्रमण के स्रोत का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

कलेक्टर ने कहा, “बच्चा उत्तर प्रदेश के एक मजदूर दंपति का बेटा है. वे जामनगर शहर के बाहरी क्षेत्र में स्थित दरेड़ औद्योगिक क्षेत्र में रहते हैं और कारखाने में मजदूरी करते हैं. वे बहुत समय से क्षेत्र से बाहर नहीं गए इसके बावजूद उनके 14 महीने का बेटा कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया.”

शंकर ने बताया कि बच्चे की हालत बिगड़ने के बाद उसके माता पिता उसे शनिवार को सरकारी अस्पताल लेकर आए थे. रविवार को बच्चे के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई.

शंकर ने कहा, “बच्चे का इलाज चल रहा है. उसके माता पिता में कोई लक्षण नहीं हैं फिर भी उन्हें पृथक-वास में रखा गया है.” राज्य की प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) जयंती रवि ने बताया कि बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा गया है. कलेक्टर ने बताया कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए दरेड़ गांव में मजदूरों की कालोनी में पूरी तरह लॉकडाउन कर दिया गया है.

ये भी पढ़े.

कोविड-19: मोदी कैबिनेट का फैसला, सांसदों की सैलरी में 1 साल के लिए 30 फीसदी की कटौती होगी, 2 साल के लिए नहीं मिलेगी सांसद निधि

कोरोना वायरस: पेप्सिको देगी 25,000 परीक्षण किट, 50 लाख लोगों का खाना

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
पेपर लीक रोकने कड़े संशोधन करने जा रही मोदी सरकार, आज लोकसभा में पेश होगा अहम बिल
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
कौन हैं नंदन नीलेकणी, जिन्हें PM मोदी ने सौंपी एग्जाम रिफॉर्म्स की जिम्मेदारी
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि
अरुणाचल प्रदेश के सुबनसिरी घाटी में भारतीय सेना ने मनाया कारगिल विजय दिवस, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget