एक्सप्लोरर

कर्नाटक में जबरदस्त सियासी नाटक जारी, स्पीकर बोले- मेरे पास नहीं आए विधायकों के इस्तीफे

कर्नाटक का सियासी नाटक जारी है. 15 बागी विधायक मुंबई से पुणे के पास किसी अज्ञात जगह रुके हैं. पहले खबर कि विधायकों को गोवा भेजा जाएगा. फिलहाल स्पीकर के बयान ने सिचुएशन को और भी ज्यादा कंफ्यूज कर दिया है.

नई दिल्ली: कर्नाटक का सियासी नाटक हर पल बदलता जा रहा और अभी स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पायी है. 13 विधायकों के इस्तीफे देने की खबर है लेकिन विधानसभा स्पीकर ने कहा है कि उनके पास इस्तीफा आय़ा ही नहीं. स्पीकर ने कहा कि जब तक सभी विधायक व्यक्तिगत रूप से मिलकर इस्तीफा नहीं देते, इसे इस्तीफा नहीं माना जाएगा.

बता दें कि कांग्रेस के दस, जेडीएस के तीन और दो निर्दलीय बागी हुए हैं. लड़ाई मंत्री पद की बताई जा रही है. कुर्सी बचाने के लिए गठबंधन सरकार के सारे मंत्रियों ने इस्तीफे दे दिए हैं. मंत्री पद का ऑफर देकर बागी विधायकों को मनाने की कोशिश भी चल रही है.

इस बीच इस्तीफा देने वाले विधायकों को लेकर एक और बड़ी खबर सामने आई है. इन विधायकों को मुंबई से निकाल कर पुणे के पास किसी अज्ञात जगह ले जाया गया है. पहले खबर आई थी कि इन्हें मुंबई से निकाल कर गोवा भेजा जाएगा. इस्तीफा देने वाले इन 13 विधायकों में 10 कांग्रेस के, तीन जेडीएस के हैें. दो निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस लेने का एलान किया है.

कर्नाटक के मुद्दे की गूंज लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी सुनाई दी. राज्यसभा की कार्रवाई शुरू होते ही टीएमसी और कांग्रेस के सांसदों ने कर्नाटक के घटना कार्यक्रम को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया. कांग्रेस कर्नाटक पर और टीएमसी स्थगन प्रस्ताव देकर चर्चा की मांग कर रही है. हंगामा करते हुए दोनों पार्टियां चेयर के पास वेल में पहुंच गईं. इस विषय पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा कि कांग्रेस अपने घर को संभाल नहीं पा रही है और इस मुद्दे को लेकर सदन का दुरुपयोग कर रही है. ये गलत है.

वेट एंड वॉच की स्थिति में है बीजेपी इस बीच कर्नाटक की राजनीति में बीजेपी का खेमा सरकार बनाने को लेकर आत्मविश्वास से भरा नजर आ रहा है. वहीं गठबंधन सरकार अपने विधायकों को वापस बेंगलुरु बुलाने की कोशिश में कैबिनेट के सारे मंत्रियों का इस्तीफा ले चुकी है. वहीं जेडीएस के विधायकों को बेंगलुरु के देवनहल्ली स्थित रिसॉर्ट ले जाया गया है ताकि और तोड़ से बचा जा सके.

क्या है कर्नाटक का नंबर गेम? कांग्रेस के 78 में से 10 विधायकों ने इस्तीफा दिया, जेडीएस के 37 में से 3 विधायकों ने इस्तीफा दिया है. दोनों निर्दलीय विधायकों ने सरकार से समर्थन वापस लेने का ऐलान किया. पहले कुमारस्वामी सरकार के पास 118 विधायकों का समर्थन था, अब ये घटकर 103 हो गया है.

इसके बाद गठबंधन सरकार अल्पमत में दिख रही है. दोनों निर्दलीय विधायक बीजेपी का समर्थन करने को तैयार हैं. बीजेपी के पास संख्या बल 107 विधायकों का हो गया है. इस्तीफा स्वीकार होने के बाद सरकार बनाने के लिए 106 मैजिक नंबर होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच मीटिंग पर सामने आया नया अपडेट
LIVE: सरकार और CJP के बीच होगी बात या नहीं? मीटिंग को लेकर सामने आया नया अपडेट
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'
PM के संदेश के बाद अभिजीत दीपके का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज, फोटो शेयर कर लिखा- 'Hi, मेरा नाम कुछ नहीं है'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget