एक्सप्लोरर

राजधानी दिल्ली स्थित CRPF की एक ही बटालियन में 135 जवान कोरोना पॉजिटिव

बीएसएफ की 126वीं बटालियन में भी 31 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.इस बटालियन के जवान पुरानी दिल्ली की जामा मस्जिद और चांदनी महल इलाके में तैनात थे.

नई दिल्ली: कोरोना वायरस जिस तेजी से देशभर में फैल रहा है उसी तरह से अर्द्धसैनिक बलों में मामले लगातार सामने आ रहे हैं. राजधानी दिल्ली में अर्द्धसैनिक बलों की दो बटालियन ऐसी हैं जिनमें कोविड-19 संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं. एक है सीआरपीएफ की बटालियन जिसमें अबतक 135 जवान संक्रमित पाए जा चुके हैं. दूसरी है बीएसएफ की बटालियन जिसमें 31 जवान कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं.

सबसे पहले बात करेंगे सीआरपीएफ की पूर्वी दिल्ली स्थित मयूर विहार की 31वीं बटालियन की. ये वही बटालियन है जिसके सब-इंस्पेक्टर, मोहम्मद इकराम हुसैन कि कुछ दिन पहले ही कोरोना वायरस से जंग लड़ते हुए सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. एसआई इकराम हुसैन की मौत के बाद उनके संपर्क में आए जवानों का कोविड-19 टेस्ट कराया गया. अबतक उनके 135 साथी जवान कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं. इतनी बड़ी तादाद में कोविड-19 मामले सामने आने के बाद सीआरपीएफ ने अपने इस कैंप को पूरी तरह से सील कर दिया है.

अधिकारी पता लगा रहे हैं कि बटालियन में कैसे फैला कोरोना

सीआरपीएफ के आला-अधिकारी ये पता करने में जुटे हैं कि आखिर इस बटालियन में कोरोना वायरस कैसे फैल गया. जो जानकारी अभी तक मिल पाई है उसके मुताबिक, लॉकडाउन शुरू होने के कुछ दिन बाद इस बटालियन का एक जवान (नर्सिंग-अस्सिटेंट) नोएडा से यहां पहुंचा था. ये जवान कश्मीर के कुपवाड़ा में तैनात था और नोएडा अपने घर छुट्टी पर आया हुआ था. लेकिन लॉकडाउन के कारण उसे घर पर ही रूकना पड़ा. लेकिन बाद में सीआरपीएफ ने छुट्टी पर गए अपने सभी जवानों को निर्देश दिया कि वे निकटतम बटालियन में रिपोर्ट करें. यही वजह है कि ये जवान भी नोएडा से सबसे करीब दिल्ली के मयूर विहार स्थित 31वीं बटालियन के कैंप में पहुंच गया.

जानकारी के मुताबिक, 31वीं बटालियन में सबसे पहले नोएडा से आया ये जवान ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया. इसके बाद 55 साल के सब-इंस्पेक्टर इकराम हुसैन पॉजिटिव पाए गए. लेकिन एक हफ्ते के इलाज के बाद ही इकराम हुसैन का सफदरजंग अस्पताल में इंतकाल हो गया. इसके बाद तो सीआरपीएफ के इस कैंप में एक के बाद एक 135 जवान कोरोना वायरस की चपेट में आ गए.

सीआरपीएफ मुख्यालय के एक बड़े अधिकारी ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि ये पता लगा पाना मुश्किल हो रहा है कि क्या वाकई नोएडा से लौटा जवान ही कोरोना को लेकर बटालियन हेडक्वार्टर पहुंचा है. क्योंकि उसके परिवार का कोई दूसरा सदस्य पॉजिटिव नहीं पाया गया है. अधिकारी के मुताबिक, इस बटालियन की तीन कंपनियां राजधानी दिल्ली में लॉकडाउन ड्यूटी में तैनात हैं. हो सकता है कि लॉ एंड ऑर्डर ड्यूटी में तैनात जवान कोरोना वायरस को कैंप तक ले आएं हो.

इस घटना से सीआरपीएफ सकते में है. रविवार को सीजीओ कॉम्पलेक्स स्थित सीआरपीएफ मुख्यालय को भी बंद करना पड़ गया. क्योंकि यहां तैनात एक बड़े अधिकारी का ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. सीआरपीएफ के मुताबिक, जबतक पूरे मुख्यालय की बिल्डिंग को सैनिटाइज नहीं कर दिया जाता, फोर्स हेडक्वार्टर बंद रहेगा.

बीएसएफ के जवान भी संक्रमित

सीआरपीएफ के मयूर विहार बटालियन की तरह ही बीएसएफ की भी एक ही बटालियन में अबतक 31 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. ये सभी जवान 126वीं बटालियन के हैं और पुरानी दिल्ली के जामा मस्जिद और चांदनी महल इलाके में लॉ एंड ऑर्डर कायम रखने की ड्यूटी में तैनात रहते हैं. इस बटालियन के 80 जवानों का अबतक टेस्ट हो चुका है जिसमें से 31 पॉजिटिव पाए गए हैं. पांच जवानों की रिपोर्ट आनी बाकी है. बीएसएफ में अबतक देशभर में कुल 54 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से 12 अकेले त्रिपुरा राज्य में तैनात जवानों के हैं.

इन दोनों घटनाओं ने केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. क्योंकि सीआरपीएफ और बीएसएफ जैसे पैरा-मिलिट्री फोर्स देशभर में लॉकडाउन की ड्यूटी करने के लिए राज्य-पुलिस के साथ तैनात हैं. लेकिन क्योंकि ये फोर्स बटालियन और कंपनी स्तर पर तैनात रहती हैं. ऐसे में इनके जवान एक साथ बैरक में रहते हैं जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना बेहद मुश्किल हो जाता है.

कई बार शहरों में इन सुरक्षाबलों को स्थानीय प्रशासन पर अपने लॉजिस्टिक और रहन-सहन के लिए निर्भर रहना पड़ता है. ऐसी ही एक फोटो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक हॉल में जवान जमीन पर नीचे बिस्तर लगाकर सोते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. सोशल-डिस्टेंसिंग का कोई ध्यान नहीं रखा जा रहा है. हालांकि, अभी तक ये साफ नहीं हुआ है कि ये फोटो लॉकडाउन के दौरान की है या फिर कोरोना वायरस महामारी फैलने से पहले की है.

ये भी पढ़ें-

COVID-19: दिल्ली में पॉजिटिव केस का आंकड़ा 4500 के पार, महाराष्ट्र में अब तक करीब 13000 मामले

तब्लीगी जमात मामला: 13 मार्च से 24 मार्च के बीच निजामुद्दीन मरकज में थे करीब 15 हजार से ज्यादा लोग

नीरज राजपूत वॉर, डिफेंस और सिक्योरिटी से जुड़े मामले देखते हैं. पिछले 20 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं और प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया का अनुभव है. एबीपी न्यूज के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अनकट के 'फाइनल-असॉल्ट' कार्यक्रम के प्रेजेंटर भी हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
'पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, वहां कुछ उपद्रवी...', SC ने केंद्र को दिया नोटिस
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
Live: राज्यसभा से विपक्ष का वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- ये गैर-जिम्मेदाराना रवैया
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget