एक्सप्लोरर

यूपी: 'दंगाईयों' को जारी किए गए नोटिस, सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान करने वालों से वसूली करेगी सरकार

यूपी के कई जिलों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ था. इसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा था कि सरकार इन उपद्रवियों से ही उस पैसे को वसूल करेगी जो इन्होंने सरकारी संपत्ति का नुकसान किया है.

यूपी के कई जिलों में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन हुआ था. इसके बाद यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा था कि सरकार इन उपद्रवियों से ही उस पैसे को वसूल करेगी जो इन्होंने सरकारी संपत्ति का नुकसान किया है. अब प्रशासन ऐसे लोगों को चिन्हित कर नोटिस जारी कर रहा है.

ऐसे 28 लोगों को रामपुर में, 26 को संभल में, 43 को बिजनौर में और 33 को गोरखपुर में नोटिस दिए गए हैं. इन लोगों पर प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है.

नोटिस के मुताबिक 14.8 लाख के संपत्ति को रामपुर में नुकसान पहुंचाया गया जबकि 15 लाख की सपंत्ति का नुकसान संभल में किया गया. बिजनौर में 19.7 लाख की संपत्ति हिंसा की भेंट चढ़ गई.

Year Ender 2019: इन कारों ने मचाई ऑटो बाजार में सबसे ज्यादा धूम, रहीं सबसे ज्यादा डिमांड में

गोरखपुर में कितना नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी की जा रही है. रामपुर के जिलाधिकारी आंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि जिन लोगों के पत्थर फेंकते हुए और संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए वीडियो सामने आए थे केवल उन्हीं को नोटिस दिए गए हैं.

उन्होंने कहा- हमने जवाब देने के लिए एक हफ्ते का वक्त दिया है. इसके बाद हम सरकारी विभागों जैसे पीडब्ल्यूडी, परिवहन, नगरपालिका और पुलिस, जिनकी संपत्ति इस हिंसा में नष्ट हुई है, उनसे विस्तृत रिपोर्ट मांगेंगे. इस हिंसा के मामले में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है.

संभल के डीएम अविनाश कृष्ण सिंह ने कहा- हमने 26 लोगों को नोटिस भेजा है जिन्होंने सरकारी संपत्ति का नुकसान किया है. कुछ लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया गया है.

जियो ने अपने यूजर्स के लिए लॉन्च किया 2020 रुपये वाला प्लान, जानिए इस प्लान में क्या-क्या मिलेगा

बिजनौर के डीएम रमाकांत पांडे ने कहा- प्रदर्शनकारियों ने 19.7 लाख की संपत्ति का नुकसान किया. इस मामले में हमने 43 दंगाईयों को नोटिस दिया है. आगे की कार्रवाई में कुर्की भी हो सकती है.

गोरखपुर में सीओ वीपी सिंह ने कहा कि ऐसे लोगों की संपत्ति जब्त की जाएगी जो नोटिस के जवाब नहीं देंगे.

दूसरी ओर जिन लोगों को नोटिस पहुंचा है उनमें से काफी का कहना है कि वे लोग प्रदर्शन में शामिल नहीं थे. कुछ काफी गरीब हैं और वकील को भी पैसे नहीं दे सकते हैं.

रामपुर में पप्पू, मोहम्मद और जमीर को नोटिस मिले हैं. पप्पू की पत्नी सीमा जो 5 बच्चों का लालन-पालन कर रही है, उसने एक अंग्रेजी अखबार से कहा कि मेरे पति एक दिहाड़ी मजदूर हैं जिन्हें सोते वक्त पुलिस घर से उठा ले गई.

जमीर की पत्नी तस्लीम ने कहा- हमारे पास सरकार को देने के लिए कोई पैसा नहीं है. हम पैसे कहां से लाएं.

महमूद के रिश्तेदार वसीम ने कहा कि महमूद हिंसा में शामिल था इसकी पुष्टि के लिए कोई तस्वीर नहीं है. पुलिस अचानक आई और इन लोगों को गिरफ्तार करके ले गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटना: ज्ञान बिंदु कोचिंग के टीचर ने पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल, खान सर की गिरफ्तारी की मांग
पटना: ज्ञान बिंदु कोचिंग के टीचर ने पुलिस की कार्यशैली पर खड़े किए सवाल, खान सर की गिरफ्तारी की मांग
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पोते से 40 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के पोते से 40 लाख रुपये की ठगी, पुलिस ने आरोपी किया गिरफ्तार
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर अखिलेश यादव की पोस्ट से सियासी घमासान, चंपत राय ने भी दी सफाई
राम मंदिर के चढ़ावे को लेकर अखिलेश यादव की पोस्ट से सियासी घमासान, चंपत राय ने भी दी सफाई
मुंबई में पानी की सप्लाई ठप होने की आशंका, टैंकर हड़ताल से मचा हाहाकार, CGWA नियमों पर विवाद
मुंबई में पानी की सप्लाई ठप होने की आशंका, टैंकर हड़ताल से मचा हाहाकार, CGWA नियमों पर विवाद

वीडियोज

Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! | Punjab
Sansani | Crime News:45 साल की मम्मी और 23 साल का आशिक! सीक्रेट ने 16 साल की बेटी को दी खौफनाक मौत!
Chaar Ki Chaal | Ghazipur Encounter | Sanjay Nishad: कमलेश चौधरी एनकाउंटर पर महा-संग्राम!
दुनिया की पहली Electric Car से EV Revolution तक | 200 साल की कहानी | #autolive
बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
'रुको! मैं ही लेता हूं सारे फैसले...', मिसाइल हमले पर भड़के ट्रंप, नेतन्याहू को फोन पर दी चेतावनी
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
सम्राट चौधरी सरकार से नाराज लालू यादव बोले- 'सब पागल हो गए हैं', बताया कब छोड़ेंगे आवास
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया हवाई जहाज, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
रनवे को टच करते ही उठा धुआं, पलक झपकते ही आग का गोला बन गया प्लेन, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो
पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे सूर्यकुमार की टीम, रहाणे-दुबे टॉप पर; देखें श्रेयस अय्यर की टीम का हाल
पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे सूर्यकुमार की टीम, रहाणे-दुबे टॉप पर; देखें श्रेयस अय्यर की टीम का हाल
थलापति विजय का राहुल गांधी को गिफ्ट, कांग्रेस को सौंपी तमिलनाडु की राज्यसभा सीट, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
थलापति विजय का कांग्रेस को तोहफा, तमिलनाडु की राज्यसभा सीट सौंपी, स्टालिन की DMK ने कसा तंज 
Bandar BO Day 3: बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
बॉबी देओल की 'बंदर' वीकेंड पर भी नहीं कर पाई कमाल, संडे को बस इतनी हुई कमाई
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
क्या बड़ी टचस्क्रीन बना रही हैं ड्राइविंग को खतरनाक? जानिए एक्सपर्ट्स की राय
Causes of Frequent Urination: पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
पेट खराब होने पर बार बार क्यों आता है पेशाब, जानिए किन चीजों को करना चाहिए अवॉइड?
Embed widget