एक्सप्लोरर

कब सुलझेगा LAC विवाद? भारत-चीन के बीच कल मोल्डो में 12वें राउंड की होगी कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता

India China Border Dispute शनिवार को भारत और चीन के बीच 12वें दौर की कॉर्प्स कमांडर स्तर की वार्ता चीन की तरफ मोल्डो में सुबह साढ़े दस बजे होगी.

India China Border Dispute: भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में जारी सीमा विवाद पिछले साल मई के महीने से ही जारी है. लेकिन अभी तक दोनों पक्षों की तरफ से अग्रिम चौकियों पर तैनात सैनिकों का वापसी नहीं हो पाई है. अब कल यानी शनिवार को भारत और चीन के बीच 12वें दौर की कॉप्स कमांडर स्तर की वार्ता चीन की तरफ मोल्डो में सुबह साढ़े दस बजे होगी.

हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा हाइट्स से सैनिकों की वापसी पर चर्चा

समाचार एजेंसी एएनआई ने सैन्य सूत्रों के हवाले से बताया है कि भारत और चीन के बीच इस बैठक के दौरान हॉट स्प्रिंग्स और गोगरा हाइट्स से सैनिकों की वापसी पर चर्चा किए जाने की उम्मीद है. पिछली मीटिंग में चीन ने पैंगोंग-त्सो इलाके को छोड़कर किसी दूसरे इलाके मे विवाद होने से इंकार किया था. लेकिन इसी महीने भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच हुई बैठक के बाद सैन्य कमांडर्स की मीटिंग पर सहमति बनी थी. इसीलिए शनिवार को होने वाली मीटिंग को काफी अहम माना जा रहा है.

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच एलएसी विवाद के निपटारे के लिए अब तक कूटनीतिक और सैन्य स्तर की लगातार वार्ताएं हुई हैं. कुछ जगहों से दोनों देशों की सैनिकों की वापसी भी हुई और जवान पुराने ठिकाने पर चले गए. लेकिन, हॉट स्प्रिंग और गोगरा में अभी तक सहमति नहीं बन पाई है. पिछले साल जून में दोनों देशों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी, जो पिछले कई दशकों में ऐसी पहली घटना थी. इस घटना में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे जबकि चीन के करीब 40 पीएलए जवान मारे गए थे. हालांकि, चीन ने कभी भी दुनिया के सामने अपनी सैनिकों मौत का वास्तविक आंकड़ा नहीं दिया.

भारत-चीन विवाद के बीच शी जिनपिंग का ल्हासा दौरा

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ल्हासा में शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मुलाकात की और तिब्बत में दीर्घकालिक स्थिरता एवं समृद्धि के महत्व को रेखांकित किया. भारत के अरुणाचल प्रदेश से लगते न्यिंगची सहित सामरिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र के चिनफिंग के अघोषित दौरे की खबर उजागर करने के एक दिन बाद सरकारी मीडिया ने ल्हासा में उनके शीर्ष सैन्य अधिकारियों से मिलने की खबर दी.

ग्लोबल टाइम्स ने अपनी खबर में कहा कि शी जिनपिंग चीनी सेना की तिब्बत कमान के शीर्ष अधिकारियों से मिले और सैनिकों के प्रशिक्षण कार्य तथा युद्ध तैयारी को पूरी तरह मजबूत करने का आह्वान किया. राष्ट्रपति के रूप में जिनपिंग का यह पहला तिब्बत दौरा था जो पिछले हफ्ते बुधवार से शुक्रवार तक चला. लेकिन चीन की आधिकारिक मीडिया ने इसके संपन्न होने तक इससे संबंधित खबर को गोपनीय रखा.

चिनफिंग अपनी इस यात्रा के तहत पहले न्यिंगची गए जो भारत के अरुणाचल प्रदेश से लगती सीमा पर सामरिक रूप से महत्वपूर्ण एक नगर है. वह न्यिंगची रेलवे स्टेशन पहुंचे और इससे संबंधित चीजों के बारे में जानकारी ली. सरकारी मीडिया ने कहा कि उनकी यह यात्रा तिब्बत में तैनात सैन्य अधिकारियों से मुलाकात के साथ संपन्न हुई. अधिकारियों के साथ मुलाकात में उन्होंने तिब्बत में दीर्घकालिक स्थिरता एवं समृद्धि के महत्व को रेखांकित किया. जिनपिंग का पहला तिब्बत दौरा पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के बीच जारी सैन्य गतिरोध के बीच हुआ है.

ये भी पढ़ें: सेना के सूत्रों ने कहा- डेमचोक में चीनी टेंट की खबर दो साल पुरानी, राहुल गांधी ने सरकार पर बोला था हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
पीएम मोदी ने स्वीकार किया धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पेपर लीक पर प्रदर्शन के बीच बड़ा एक्शन
Dharmendra Pradhan Resigns Live: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षामंत्री पद से दिया इस्तीफा, 'वंदे मातरम्' के नारों से गूंज उठा जंतर-मंतर, सीजेपी का ऐलान- खत्म होगा आंदोलन
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
'BJP- RSS ने एजुकेशन सिस्टम को...', राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोदी से लेकर शाह तक क्या बोला?
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...
CJP के आंदोलन खत्म करने के ऐलान पर सोनम वांगचुक का पहला रिएक्शन, कहा- आपके चरित्र...

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
तिलक-ईशान ने मिलकर ZIM की बॉलिंग को खूब धोया, भारत ने 219 रन बनाकर रचा इतिहास
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget