एक्सप्लोरर

छत्तीसगढ़: सुकमा में पुलिस मुठभेड़ में 11 नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को पुलिस ने एक नक्सली ठिकाने पर दबिश देकर 11 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है.

रायपुर: छत्तीसगढ़ के सुकमा में शनिवार को पुलिस ने एक नक्सली ठिकाने पर दबिश देकर 11 वर्दीधारी नक्सलियों को मार गिराने का दावा किया है. पुलिस के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में से दो के शव बरामद किए गए हैं. पुलिस ने नक्सली शिविर को ध्वस्त कर दिया और मौके से 11 बंदूकें, गोला बारूद और अन्य सामग्री बरामद की.

बस्तर आईजी विवेकानंद सिन्हा और डीआईजी पी सुंदरराज ने कहा कि सूचना के आधार पर बुरकापाल क्षेत्र के जंगल में नक्सलियों के ठिकाने पर पुलिस ने धावा बोला. इसके बाद फौरन अतिरिक्त बल मौके पर भेजा गया जिसमें डीआरजी और डीएफ का संयुक्त बल शामिल था.

पुलिस के मुताबिक, योजनाबद्ध तरीके से इलाके की घेराबंदी की गई. पुलिस की मौजूदगी भांपते ही नक्सलियों ने गोलीबारी शुरू कर दी. पुलिस की ओर से जवाबी कार्रवाई की गई और करीब दो घंटे तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी चलती रही. आखिरकार, नक्सली गिरोह में शामिल लोग वहां से भाग खड़े हुए.

अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल की तलाशी के दौरान एक पुरुष और एक महिला नक्सली के शव बरामद किए गए, जिनकी शिनाख्त की जा रही है. उन्होंने बताया किए मौके से बरामद 11 बंदूकों और मुठभेड़ स्थल पर मौजूद परिस्थितिजन्य साक्ष्य, खून के धब्बे और घसीटे जाने के चिन्हों से यह प्रतीत होता है कि मुठभेड़ में कम से कम 11 नक्सली मारे गए.

नक्सली बाकी साथियों के शव अपने साथ ले जाने में सफल रहे. अधिकारियों ने बताया कि 11 नक्सलियों के मारे जाने की पुष्टि उनके हथियारों से होती है क्योंकि नक्सली कभी हथियार छोड़कर नहीं भागते. मौके से 11 बंदूकों का मिलना यह प्रमाणित करता है कि 11 लोग मारे गए हैं.

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से पोस्टर, नक्सली साहित्य, दवाइयां, गोला-बारूद, डेटोनेटर, बिजली के तार, बैटरी और भारी मात्रा में दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं.

आपको बता दें कि राज्य सरकारें नक्सलियों के खिलाफ लगातार ऑपरेशन चला रही है. पिछले दिनों महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के कसनासुर के जंगलों में सुरक्षाबलों ने 38 नक्सलियों को मार गिराया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'
ममता बनर्जी पर हमले के बाद BJP का पहला रिएक्शन, 'अगर ऐसा हुआ है तो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
कौन हैं वो 4 जज जो बनेंगे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस? कॉलोजियम ने की सिफारिश
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget