एक्सप्लोरर

लखनऊ: 10 साल की मासूम को उतारा मौत के घाट, शव को झाड़ियों में फेंका

लखनऊ के बक्कास गांव में 10 साल की मासूम बच्ची का शव झाड़ियों में मिला है. मासूम पिछले कुछ दिनों से लापता थी.

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक 10 साल की मासूम की हत्या का मामला सामने आया है. नाबालिग बच्ची की इस हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. हत्या से नाराज परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया साथ ही पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया. बताया जा रहा है कि बच्ची कई दिनों से लापता थी. जिसके बाद झाड़ियों में उसका शव पाया गया.

दरअसल घटना निगोहा थाने के बक्कास गांव की है. जहां महज 10 साल की एक मासूम की बेरहमी से हत्या कर दी. हत्यारों मासू्म का गला रेतकर मौत के घाट उतार दिया और शव गांव में फेंककर फरार हो गए. परिजनों को घटना की उस वक्त जानकारी हुई जब ग्रामीणों ने बक्कास गांव में खेत किनारे झाड़ियों में मासूम बच्ची का खून से लथपथ शव देखा. ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. वहीं परिजनों ने इस घटना के बाद ग्रामीणों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया. परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

बताया जा रहा है कि बच्ची पिछली 9 नवंबर से लापता थी जिसकी गुमशुदगी परिजनों ने निगोहा थाने में दर्ज कराई थी. परिजनों ने हत्या के पीछे पुलिस पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है. वहीं हत्या के पीछे पुलिस और भी कयास लगा रही है. पुलिस को अंदेशा है कि हत्या से पहले आरोपियों ने मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात को भी अंजाम दिया हो. हालांकि ये पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा.

इस पूरे मामले के बाद एसएसपी कलानिधि नैथानी तमाम पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण कर हत्यारों की गिरफ्तारी के आदेश दिए. जानकारी के अनुसार बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस फिलहाल इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Karnataka News : SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
SIR ड्यूटी ने ली 26 साल की अफसर की जान? रातभर काम, सुबह हादसा... गुस्से में उतरे कर्मचारी
TMC crisis: TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
TMC हेडक्वार्टर पर किसका दावा? कब्जे को लेकर ममता-रिताब्रता गुट आए आमने-सामने
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS प्रमुख मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय होसबाले ने जो...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में RSS चीफ मोहन भागवत की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'दत्तात्रेय ने जो कहा...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP चीफ ने लिखी IO को चिट्ठी, प्रियंका गांधी-केजरीवाल समेत कई नेताओं के बयान की जांच की मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: VHP चीफ ने लिखी IO को चिट्ठी, प्रियंका गांधी-केजरीवाल समेत कई नेताओं के बयान की जांच की मांग

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
Exclusive: तीसरी बार शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, सामने आई पत्नी गौरी स्प्रैट संग फर्स्ट वेडिंग फोटो
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, अब शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
PCB ने बाबर आजम को बनाया कप्तान, शाहीन अफरीदी बाहर; वेस्टइंडीज-इंग्लैंड सीरीज के लिए टीम घोषित
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
पाकिस्तान में फिर होगी ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत, जानें किन मुद्दों पर बननी है सहमति
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'छोटे लोग फंसाए जा रहे हैं...बड़े बचाए जा रहे हैं', चढ़ावा चोरी मामले पर बोले शिवपाल यादव
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
'मुझे लगा था लोग उनसे नफरत करते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार में रोए ईरानी तो हैरान रह गए ट्रंप
Embed widget