एक्सप्लोरर

National Doctors day: कोरोना महामारी से लड़ते हुए दुनियाभर में करीब 1.19 लाख स्वास्थ्यकर्मी हुए कुर्बान, दूसरी लहर में सबसे ज्यादा मौत

कोरोना का कहर बदस्तूर जारी है. अभी भी दुनिया भर में 1.14 करोड़ कोरोना के मामले सक्रिय हैं. लेकिन पिछले दो साल में कोरोना से लड़ते हुए दुनिया भर में 1.19 लाख हेल्थ वर्करों ने अपनी जान गंवा दी है. 

दुनिया भर में जब से कोरोना ने अपना कहर दिखाना शुरू किया है तब से अब तक करीब 1.19 लाख स्वास्थ्यकर्मियों ने अपनी जान दी हैं. इस भयावह महामारी ने अब तक 18.29 करोड़ लोगों को अपनी चपेट में लिया है जबकि करीब 40 लाख लोगों को मौत के मुंह भी धकेल दिया. इस महामारी के खिलाफ लड़ने में स्वास्थ्यकर्मियों की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका है लेकिन दुर्भाग्य से दुनिया भर में करीब 1.19 लाख स्वास्थ्यकर्मी भी कोरोना की चपेट में आकर अपनी कुर्बानी दे दी. आज डॉक्टर्स डे है और इस अवसर पर यह जानना जरूरी है कि कोरोना से लड़ने में डॉक्टरों ने किस तरह अपनी जान कुर्बान कर दी.

दूसरी लहर में दिल्ली में सबसे ज्यादा डॉक्टरों ने गंवाई जान
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुताबिक कोरोना के कारण देश में अब तक 1492 डॉक्टरों की मौत हो गई हैं. ये डॉक्टर कोरोना काल के दौरान हजारों कोरोना संक्रमितों का इलाज किया और उन्हें नया जीवन दिया लेकिन उसकी कीमत उन्हें अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. हैरान करने वाली बात यह है कि दूसरी लहर के दौरान सिर्फ दो महीनों में सबसे ज्यादा डॉक्टरों की मौत हुई.

करीब 719 डॉकटरों की मौतें सिर्फ दूसरी लहर के दौरान हुई. इनमें से देश की राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा मौतें हुईं. दिल्ली में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान 107 डॉक्टरों को अपनी जान गंवानी पड़ी. इसके बाद बिहार में 96 डॉक्टरों की मौत कोरोना की दूसरी लहर के दौरान हुई. 

भारत में डॉक्टरों की संख्या में भारी कमी
भारत में वैसे भी डॉक्टरों की बहुत कमी है. प्रति हजार पर भारत में सिर्फ 0.8 डॉक्टर हैं. स्वास्थ्य राज्य मंत्री अश्वनि चौबे द्वारा संसद में दिए गए बयान के मुताबिक भारत में प्रति 1457 व्यक्तियों पर सिर्फ एक डॉक्टर है. देश में सिर्फ 11.57 लाख डॉक्टर है. इस प्रकार पहले से ही डॉक्टरों की भारी कमी के कारण देश को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है. कोरोना काल में सबसे ज्यादा डॉक्टरों की मौत अमेरिका में हुई. अमेरिका में कोरोना काल के दौरान 3607 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हुई. कोरोना काल में अतिरिक्त दबाव ने कई डॉक्टरों को काम छोड़ने पर मजबूर कर दिया. अमेरिका में 93 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों को तनाव का सामना करना पड़ा. 

ये भी पढ़ें-

महामहिम उपराष्ट्रपति आज 72 साल के हो गए. छात्र नेता से देश  के उपराष्ट्रपति पद तक पहुंचने का उनका सफर बेहद रोमांचक है.

जो बाइडेन ने शालिना डी कुमार को बनाया फेडरल जज, बेहतरीन काम के लिए मिल चुके हैं कई अवॉर्ड्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
LIVE: जंतर-मंतर पर सुबह-सुबह पहुंचे अभिजीत दीपके, CJP चीफ किससे बोले- 'आई एम सॉरी...'
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget