एक्सप्लोरर

जम्मू कश्मीर में घोड़ा हुआ कोरोना वायरस का शिकार, प्रशासन ने मालिक सहित किया क्वारंटीन

जम्मू कश्मीर में पहली बार किसी घोड़े को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. इस घोड़े को प्रशासन ने क्वारंटीन कर दिया है, जबकि इसके मालिक की रिपोर्ट नहीं आने के बावजूद क्वारंटीन किया गया है.

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में एक घोड़े को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. यह घोड़ा अपने मालिक के साथ कश्मीर घाटी से वापस आया था. इस घोड़े को क्वारंटीन कर दिया गया है. वहीं, इस घोड़े के मालिक को भी एडमिनिस्ट्रेटिव क्वारंटीन पर भेज दिया गया है. यह पहली बार है कि किसी घोड़े को कोरोना पॉजिटिव पाया गया.

मामला मंगलवार का है जब कश्मीर के शोपियां जिले में मज़दूरी करने वाला एक शख्स अपने घोड़े के साथ मुगल रोड के रास्ते जम्मू के राजौरी जिले के थन्नामंडी में स्थित अपने घर की तरफ आ रहा था. लेकिन, घर पहुंचने से पहले ही प्रशासन से घोड़े के साथ आ रहे इस शख्स को सैंपलिंग और क्वारंटीन के लिए रोक दिया. राजौरी के एडिशनल डिस्ट्रिक्ट कमिश्नर शेर सिंह के मुताबिक प्रोटोकॉल्स के तहत कश्मीर से मुगल रोड के द्वारा राजौरी जिले में पहुंच रहे हर शख्स को 14 दिन के क्वारंटीन और सैंपलिंग के लिए भेजा जाता है.

इसी प्रक्रिया के तहत कश्मीर से अपने घोड़े के साथ वापस आए इस शख्स को भी 14 दिन के एडमिनिस्ट्रेटिव क्वारंटीन पर भेज दिया गया. साथ ही इस शख्स के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेज दिया गया है. वहीं, इस शख्स के साथ जो घोड़ा था उसको लेकर पहले तो प्रशासन ने डॉक्टरों से सलाह ली जिसके बाद इस घोड़े का मेडिकल टेस्ट करवाया गया. उनके मुताबिक घोड़े के द्वारा कोरोना वायरस फैलता है या नहीं इसको लेकर डॉक्टर की राय अलग-अलग थी, जिसके बाद प्रशासन ने घोड़े के मालिक के घर पर ही आइसोलेशन में रख दिया है. साथ ही परिवार वालों को हिदायत दी गयी है कि इस घोड़े के आसपास कोई न जाए.

नहीं आई मालिक की रिपोर्ट

वहीं, राजौरी प्रशासन का दावा है कि इस मामले में घोड़े को लेकर अधिक सतर्कता इसलिए भी बरती जा रही है क्योंकि जो शख्स इस घोड़े पर बैठ कर आया था, उसके सैंपल के नतीजे नहीं आये है. पुलिस के मुताबिक जानवर से कोरोना फैले या नहीं, इससे अधिक ज़रूरी यह है कि अगर इस घोड़े के मालिक को कोरोना संक्रमित पाया जाता है, तो ऐसे में घोड़े की लगाम या आसान, जिसपर बैठ कर इसका मालिक राजौरी पहुंचा था, में कोरोना संक्रमण हो सकता है. फिलहाल, अब सभी को इस मामले में घोड़े के मालिक की रिपोर्ट का इंतज़ार है.

भोपाल: बुधवार से सुबह 11 से शाम 5 बजे तक खुलेंगी अलग-अलग दुकानें

मानसून की दस्तक से पहले महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे की महत्वपूर्ण बैठक, कैबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों को दिए ये निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन
महाराष्ट्र: स्कूलों के 500 मीटर के दायरे में नहीं बिकेंगे एनर्जी ड्रिंक, फडणवीस सरकार ने लगाया बैन
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
नूंह में ओवरलोड डंपर ने पुलिस की बोलेरो को 20 मीटर तक घसीटा, चालक समेत 2 आरोपी गिरफ्तार
Thane News: मुंब्रा में बारिश बनी जानलेवा, करंट लगने से किशोरी की मौत, बिजली कंपनी पर FIR
ठाणे: मुंब्रा में बारिश बनी जानलेवा, करंट लगने से किशोरी की मौत, बिजली कंपनी पर FIR
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा
जांजगीर-चांपा: कुष्ठ रोगियों के पुनर्वास की मिसाल बना सोठी आश्रम, CM विष्णुदेव साय ने किया दौरा

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद हुआ चौंकाने वाला खुलासा
आगरा: पति को मारकर बाथरूम में दफनाया, फिर करवा दिया फर्श, 45 दिन बाद ऐसे हुआ खुलासा
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी करेंगे लोकार्पण, राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
देश को मिलेगी पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी, PM मोदी राजस्थान को देंगे करोड़ों की सौगात
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Embed widget