एक्सप्लोरर

Tihar Jail Extortion Case: तिहाड़ जेल से अधिकारियों ने की 200 करोड़ की उगाही, दो सुप्रीटेंडेंट समेत 5 गिरफ्तार

Tihar Jail News: ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुनील कुमार, सुंदर वोहरा, महेंद्र प्रसाद, लक्ष्मी दत्त और प्रकाश चंद्र हैं.

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बैठकर 200 करोड़ रुपये की उगाही करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने तिहाड़ जेल के 5 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. ईओडब्ल्यू के अधिकारियों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के नाम सुनील कुमार, सुंदर वोहरा, महेंद्र प्रसाद, लक्ष्मी दत्त और प्रकाश चंद्र हैं. इन सभी पर जेल में बंद सुकेश चंद्र शेखर की मदद करने और उसके एवज में पैसा लेने का आरोप है. गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुमार और सुंदर वोहरा जेल सुप्रीटेंडेंट है. जबकि महेन्द्र प्रसाद और प्रकाश चंद्र डिप्टी सुप्रीटेंडेंट है. आर्थिक अपराध शाखा ने इन्हें मंगलवार को दिल्ली की पटियाला हाउस अदालत में पेश किया, जहां कोर्ट ने इन्हें 12 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया.

अदालत में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के अधिकारी  ने बताया कि तिहाड़ जेल के ये अधिकारी जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर की मदद कर रहे थे और इनकी मदद से ही सुकेश चंद्रशेखर ने 200 करोड़ रुपये की उगाही की थी. पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह सभी लोग सुकेश चंद्रशेखर की इस पूरी साजिश में शामिल थे और एक संगठित गिरोह की तरह काम कर रहे थे.

क्या है पूरा मामला

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने रोहिणी जेल मे बंद सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ धोखाधड़ी, रंगदारी और आपराधिक साजिश का एक और मामला दर्ज किया था. ये एफआईआर रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर की पत्नी की शिकायत पर दर्ज की गई थी. आरोप है कि तिहाड़ जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने जेल से  मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर स्नूपिंग करके कानून मंत्री के ऑफिस के नंबर से फोन करके रेलिगेयर के प्रमोटर से 200 करोड़ की वसूली की थी. सुकेश चंद्र शेखर जेल में बैठकर स्नूपिंग के जरिये बड़े बिज़नेस मैन से पैसा वसूल रहा था. 

ये भी पढ़ें 

Sushen Mohan Gupta: कौन है सुशेन मोहन गुप्ता? बीजेपी ने Rafale Scam में उछाला है इस बिचौलिए का नाम

Haryana News: रोहतक में बीजेपी नेता को बंदी बनाने का मुद्दा गहराया, 200 लोगों पर मामला दर्ज हुआ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
PM मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'देश को दी नई दिशा'
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
बंगाल: पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव, TMC कार्यालय में मौत
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
Xप्लेन: UCC का किस राज्य में क्या हाल? उत्तराखंड से गुजरात तक जानिए पूरी स्थिति
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget