एक्सप्लोरर

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन बोले- लगातार बढ़ रहा है रिकवरी रेट, वेंटिलेटर पर सिर्फ 0.29% कोरोना मरीज़

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी की अब तक 338 लाख से अधिक एन-95 मास्क, लगभग 135 लाख पीपीई किट और लगभग 27,000 वेंटिलेटर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्र सरकार ने दिए है.

नई दिल्ली: कोरोना को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के नेतृत्व वाली ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की आज बैठक हुई. इस बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, विदेश मामलों के मंत्री डॉ एस जयशंकर, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी, केमिकल एवं फर्टिलाइजर मंत्री मनसुख मांडवीया, गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और नीति आयोग के सदस्य डॉ विनोद पाल शामिल हुए. इसके अलावा इन मंत्रालय के अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हुए.

बैठक में भारत में COVID-19 की वर्तमान स्थिति के बारे में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर को जानकारी दी गई. वैश्विक तुलना में भारत में प्रति दस लाख आबादी में कम केस और मौत हुई है. भारत में जहां प्रति दस लाख आबादी पर 2424 मामले और 44 मौत हुई हैं, वहीं वैश्विक औसत 3161 केस प्रति दस लाख आबादी पर और 107.2 मौत है.

देश में आठ ऐसे राज्य है जहां पर एक्टिव केस 73% हैं. ये   राज्य हैं- महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना. इसके अलावा, सात राज्यों में कुल मौतों का 81% हिस्सा है. ये सात राज्य हैं-  महाराष्ट्र, दिल्ली, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर में जानकारी दी की भारत में 7,52,424 एक्टिव केस हैं और उसमें से केवल 0.29% मरीज वेंटिलेटर पर हैं, 1.93% आईसीयू पर और केवल 2.88% मरीज ऑक्सीजन पर हैं. इसके अलावा भारत में लगातार रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है और मौजूदा वक़्त में यह 76.47% है. वहीं मृत्यु दर में भी कम हो रही और अभी 1.81% है.

साथ ही भारत में टेस्टिंग की सुविधा भी लगातार बढ़ रही है और अब देश में 1576 लैब हैं जहां टेस्ट किए जा रहे हैं. वहीं अब भारत में प्रति दिन दस लाख टेस्ट करने की क्षमता है. अब तक चार करोड़ से ज्यादा सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने स्वास्थ्य मंत्रालय को निर्देश दिया कि संसद सदस्यों और विधानसभा सत्रों के लिए एसओपी विकसित किया जाए जिसमें कोविड प्रोटोकॉल और प्रिवेंटिव मेजर्स शामिल हों.

बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ विनोद के पॉल, अध्यक्ष Empowered ग्रुप मेडिकल इमरजेंसी मैनेजमेंट प्लान ने ग्रुप ऑफ मिनिस्टर को कोरोना वैक्सीन पर जानकारी दी. उन्हें बताया कि भारत और दुनिया भर में कोविड वैक्सीन डेवलपमेंट का काम चल रहा है.  दो भारतीय वैक्सीन कैंडिडेट सहित कुल 29 उम्मीदवार क्लिनिकल ट्रायल में हैं, जिनमें से छह थर्ड फेस के ट्रायल में हैं. भारत बायोटेक- आईसीएमआर और जाइड्स कैडिला की वैक्सीन दूसरे चरण में है जबकि ऑक्सफोर्ड और सीरम इंस्टीट्यूट का तीसरे चरण का ट्रायल शुरू हुआ है. वहीं वैक्सीन डेवलपमेंट पर बनाई एक्सपर्ट कमेटी अब तक इस बारे में तीन बार बैठक कर चुकी है और वैक्सीन बनने पर आगे की प्रक्रिया पर चर्चा कर रही है.

स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी की अब तक 338 लाख से अधिक एन-95 मास्क, लगभग 135 लाख पीपीई किट और लगभग 27,000 वेंटिलेटर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्र सरकार ने दिए है.  जीओएम ने आगामी त्योहारों के सीजन के बारे में भी चिंता व्यक्त की और सभी को सुरक्षित और कोविड उपयुक्त व्यवहार अपनाने की सलाह दी.

भारत में अब तक कुल 34,63,972 पॉजिटिव मामले सामने आए है. इस संक्रमण से अब तक 62,550 मरीजों की मौत हुई है. वहीं इस संक्रमण से अब 26,48,998 मरीज पूरी तरह ठीक हुए है. भारत में संक्रमण से रिकवरी रेट 76.47% हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
‘भारत को संघ पर विश्वास’, राहुल गांधी ने किया RSS पर हमला तो VHP ने दिखाया आईना
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
केंद्रीय सचिवालय क्लब की मान्यता रद्द-बेदखली नोटिस मामला, HC ने केंद्र को भेजा नोटिस
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
'यह रिटायर्ड जजों की आरामगाह नहीं', SC ने उपभोक्ता फोरम के कामकाज पर जताई गंभीर चिंता
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा
कांग्रेस पूरे सत्र के दौरान..., राहुल के आरोपों की केन्द्रीय मंत्री ने ऐसे निकाली हवा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget