एक्सप्लोरर

Diwali Gift: दिवाली से पहले कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को CM चन्नी का तोहफा, खाते में आएंगे 3100 रुपये

CM Charanjeet Channi: दिवाली से पहले पंजाब सरकार की ओर से 3100 रुपये की वित्तीय मदद दिए जाने के इस ऐलान से कंस्ट्रक्शन वर्कर्स और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है.

Punjab Assembly Elections 2022: पंजाब विधानसभा चुनावों से पहले मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी आम जनता को सौगात पर सौगात दे रहे हैं. कोरोना महामारी के कारण जिन कंस्ट्रक्शन वर्कर्स की रोजी-रोटी पर असर पड़ा है, उनके लिए बुधवार को सीएम चरणजीत चन्नी ने अंतरिम वित्तीय राहत की 3100 रुपये की एक और किस्त का ऐलान किया है. ये वित्तीय राहत उन निर्माण मजदूरों को दी गई है, जो बिल्डिंग और अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स वेलफेयर बोर्ड (BOCW) के तहत रजिस्टर्ड हैं. राज्य में 3.17 लाख वर्कर्स हैं. 

दिवाली से पहले पंजाब सरकार की ओर से 3100 रुपये की वित्तीय मदद दिए जाने के इस ऐलान से कंस्ट्रक्शन वर्कर्स और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई है. सीएम चन्नी ने ट्वीट में लिखा, दिवाली की पूर्व संध्या पर मेरी सरकार ने BOCW वेलफेयर बोर्ड में रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को 3100 रुपये की वित्तीय सहायता देने का ऐलान किया है. कोरोना महामारी के दौरान जिन लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, उनके लिए यह एक 'शगुन' है.

इसके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह राशि सीधे कंस्ट्रक्शन वर्कर्स के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएगी. ध्यान दें कि राज्य में BOCW के तहत 3.17 लाख कंस्ट्रक्शन वर्कर्स पंजीकृत हैं. इस ऐलान के बाद राज्य के राजस्व पर 90-100 करोड़ का अतिरिक्त भार पड़ेगा. इस बीच, मुख्यमंत्री चन्नी ने सरपंच और ग्रामीण व शहरी परिषद से अपने इलाकों में ज्यादा से ज्यादा मजदूरों को रजिस्टर करने को कहा है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग वेलफेयर बोर्ड की स्कीमों का फायदा उठा सकें.

मुख्यमंत्री चन्नी खुद वेलफेयर बोर्ड के अध्यक्ष हैं और उन्होंने कहा कि इन कंस्ट्रक्शन वर्कर्स की रोजी-रोटी कोरोना महामारी के कारण प्रभावित हुई है, इस कारण यह कदम उठाया गया है.  इससे पहले पंजाब सरकार ने बिजली की दरों में भी कटौती की थी, जिससे घरेलू उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली थी. साथ ही राज्य के सरकारी कर्मचारियों का डीए भी 11 प्रतिशत बढ़ाया गया था. 

ये भी पढ़ें 

Punjab Elections 2022: विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब की चरणजीत सिंह चन्नी सरकार ने किया ये बड़ा एलान

पंजाब: चुनाव से पहले चन्नी सरकार ने दिया तोहफा, बिजली दरों में की प्रति यूनिट तीन रुपये की कटौती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget