एक्सप्लोरर

पंजाब: चुनाव से पहले चन्नी सरकार ने दिया तोहफा, बिजली दरों में की प्रति यूनिट तीन रुपये की कटौती

पंजाब की चन्नी सरकार ने चुनाव से पहले राज्य के लोगों को एक बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने पंजाब में बिजली दर प्रति यूनिट तीन रुपये की कटौती की है.

पंजाब मंत्रिमंडल ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में तीन रुपये प्रति यूनिट की कटौती करने का सोमवार को फैसला किया. राज्य में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले लिये गये इस फैसले से राजकोष पर प्रतिवर्ष 3,316 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा. यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इससे लगभग 69 लाख उपभोक्ताओं को फायदा होगा. राज्य में लगभग 72 लाख घरेलू उपभोक्ता हैं. पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मंत्रिमंडल की बैठक के बाद यह घोषणा की. चन्नी ने यहां मीडिया से कहा, ‘‘हम घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में तीन रुपए प्रति यूनिट की कमी कर रहे हैं.’’ उन्होंने कहा कि यह लोगों के लिए ‘‘दिवाली का एक बड़ा उपहार’’ है.

सरकारी खजाने पर बढ़ेगा बोझ

 मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह निर्णय तुरंत प्रभाव से लागू होगा और इससे सरकारी खजाने पर हर साल 3,316 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, लोग सस्ती बिजली चाहते थे. उन्होंने दावा किया कि इस फैसले से घरेलू श्रेणी के लिए बिजली दर देश में सबसे सस्ती हो गई है.

उन्होंने सर्वेक्षण का हवाला देते हुए कहा, ‘‘पंजाब के लोगों को कुछ भी मुफ्त नहीं चाहिए. वे सस्ती दरों पर गुणवत्तापूर्ण बिजली चाहते हैं.’’ चन्नी ने कहा कि 100 यूनिट (2 किलोवाट तक) की खपत के लिए, बिजली की दर 4.19 रुपये प्रति यूनिट से घटकर 1.19 रुपये प्रति यूनिट हो जाएगी और 101-300 यूनिट के लिए बिजली दर 4.01 रुपये और 300 यूनिट से अधिक के लिए यह दर 5.76 रुपये प्रति यूनिट होगी. इसी तरह, दो किलोवाट से अधिक और सात किलोवाट तक की बिजली दरों में भी कमी आएगी.

विपक्ष ने साधा पंजाब सरकार पर निशाना

 दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए चन्नी ने कहा कि उसकी बिजली सब्सिडी 2,220 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष है जबकि पंजाब में 14,000 करोड़ रुपये है. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सस्ती दर पर बिजली खरीद रही है और इसका लाभ उपभोक्ताओं को मिलेगा. उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जीवीके गोइंदवाल साहिब बिजली परियोजना के साथ बिजली खरीद समझौते को समाप्त करने का नोटिस जारी किया है क्योंकि इसकी लागत 6-7 रुपये प्रति यूनिट थी. उन्होंने राज्य में शिरोमणि अकाली दल  और बीजेपी की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि इस परियोजना के लिए निविदा नहीं जारी की गई थी.

 उन्होंने कहा कि 2.38 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से सौर ऊर्जा खरीदने के वास्ते निविदा जारी कर दी गई हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन बिजली खरीद समझौतों पर भी पुनर्विचार किया जाएगा और इस संबंध में विधानसभा में एक विधेयक लाया जाएगा. चन्नी ने कहा, ‘‘हमने सस्ती दरों पर बिजली खरीदना शुरू कर दिया है.’’ उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और गरीबी रेखा से नीचे वाले (बीपीएल) वर्ग को एक किलोवाट तक की मौजूदा मुफ्त बिजली सुविधा जारी रहेगी. चन्नी की घोषणा से पहले राज्य का बिजली सब्सिडी बिल 10,628 करोड़ रुपये था. आम आदमी पार्टी और शिरोमणि अकाली दल ने पहले ही वादा किया था कि अगर उनकी पार्टियां अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव में सत्ता में आती हैं तो क्रमश: 300 यूनिट और 400 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी. कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेता नवजोत सिंह सिद्धू भी लोगों को सस्ती दरों पर बिजली उपलब्ध कराने के लिए दबाव बना रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

Mamata On Congress: ममता ने साधा कांग्रेस पर निशाना, बोली- इस पार्टी पर नहीं किया जा सकता भरोसा

Petrol Diesel Price: फिर महंगाई का झटका! बढ़े तेल के दाम, दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 110 रुपये के पार, जानें अपने शहर के नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे

वीडियोज

क्या ₹15 लाख में यही सबसे Best SUV है? नई Hyundai Venue N Line full Review | #hyundai #autolive
DR. Aarambhi: Aarambhi की सूझबूझ के आगे हारी Avantika, खुद को बेइज्जत होने से बचाया #sbs
Bollywood News: पुरानी यादों की कसक, नए इश्क़ का जुनून! 'आवारापन 2' का पहला गाना 'वे जुनून' बन गया चर्चा का केंद्र (07.07.26)
Gold Silver Price: औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी! खरीदने का इससे बेस्ट मौका नहीं मिलेगा? ABPLIVE
Shilpa Shinde और Sunita Ahuja की बहस ने मचाया बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान के बलूचिस्तान में बड़ा हमला, कम से कम 9 पुलिसकर्मियों की मौत
Bankipur By-Poll: प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
प्रशांत किशोर के बांकीपुर से चुनाव लड़ने पर JDU नेता की दो टूक, 'धैर्य रखिए, अभी…'
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
'चीनी सेना 60 किमी भारत में घुस आई'? क्या है सच्चाई जानिए, सरकार का आ गया जवाब
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
अगली टी20 सीरीज में गौतम गंभीर से छिनेगी कोचिंग की जिम्मेदारी! इस दिग्गज को मिलेगा कार्यभार
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
बेटी की शादी में इमोशनल हुए शैलेश लोढ़ा, 'तारक मेहता' की पगड़ी ठीक करते दिखे विक्की कौशल
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
कॉकरोच जनता पार्टी के लिए अच्छी खबर, जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बीच दिल्ली हाई कोर्ट ने दिया यह फैसला
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
वायनाड में भूस्खलन से 3 की मौत, 7 लापता… रोंगटे खड़े कर देगा केरल में कुदरत की तबाही का Video
'हम CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका सुप्रीम कोर्ट में खारिज
'CM के काम तय नहीं कर सकते', विजय को मुआवजा बांटने से रोकने वाली DMK की याचिका SC में खारिज
Embed widget