एक्सप्लोरर

अब बैंक में सेंध लगाकर घुस गए चोर, दीवार तोड़ उड़ा लिए 37 लाख रुपए

नई दिल्ली/नोएडा : एक तरफ जहां पैसे निकालने के लिए लोग लंबी-लंबी कतारों में लगे हैं वहीं चोर दूसरे रास्ते से बैंक में घुस रहे हैं. देश की राजधानी दिल्ली से सटे दादरी में चोर दीवार तोड़कर सीधे बैंक में घुस गए. वहां से उन्होंने पूरे 37 लाख रुपए उड़ा लिए. पुलिस ने इस मामले में शातिर चोरों की तलाश शुरू कर दी है.

37 लाख रुपये से अधिक की नकदी चुरा ली

गौरतलब है कि देर रात चोरों ने गांव बिरही कलां स्थित केनरा बैंक शाखा को निशाना बनाकर यहां से 37 लाख रुपये से अधिक की नकदी चुरा ली. जिसमें नई व पुरानी करेंसी शामिल हैं. चोरों ने बैंक की बाहरी दीवार में सेंध लगाने के बाद अंदर स्ट्रांग रूम की दीवार तोडक़र कर इस वारदात को अंजाम दिया है.

अब बैंक में सेंध लगाकर घुस गए चोर, दीवार तोड़ उड़ा लिए 37 लाख रुपए

नोएडा : करोड़ों के कालेधन का पर्दाफाश, नकदी के साथ सोने-चांदी का जखीरा पकड़ा

सीसीटीवी कैमरों की केबल काट चोरी को अंजाम दिया

बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक व्यक्ति अंदर घुसते हुए नजर आ रहा है. बाद में सीसीटीवी कैमरों की केबल काट चोरी को अंजाम दिया गया. सुबह घटना का पता लगते ही बैंक शाखा प्रबंधक आनंद प्रभाकर ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया.

शिकायत मिलते ही फोरेंसिक टीम पहुंची

चोरी की बड़ी वारदात की शिकायत मिलते ही दादरी सदर पुलिस, सीआईए टीम के अलावा भिवानी से फोरेंसिक एवं डॉग स्कवायड टीम पहुंची. डीएसपी व एसपी भी मौके पर पहुंचे और बारीकी से जांच शुरू की. पुलिस ने मैनेजर के बयान पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है.

Kenra Bank.1

कालेधन पर छापा : जिसके पास खाने के पैसे नहीं, उसके नाम पर खुला था लॉकर

सुबह करीब 9 बजे वहां पहुंचे बैंककर्मी ने दरवाला खोला

गुरुवार देर शाम तक कार्य करने के बाद गांव बिरही कलां स्थित केनरा बैंक के कर्मचारी व मैनेजर बैंक को ताला लगाकर अपने घर चले गए थे. सुबह करीब 9 बजे वहां पहुंचे बैंक का एक कर्मचारी दरवाजा खोलकर जैसे ही अंदर घुसा वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए.

इसकी जानकारी मैनेजर आनंद प्रभाकर को दी

बैँक की पीछे की तरफ की दीवार में एक बड़ा छेद था और अंदर सामान बिखरा हुआ था. इसके अलावा स्ट्रांग रूम की दीवार में भी करीब दो से ढाई फुट चौड़ा छेद किया था. उसने तुरंत इसकी जानकारी मैनेजर आनंद प्रभाकर को दी. इस दौरान घटना का पता लगते ही वहां पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए.

Kenra Bank.2

Pics : नोटबंदी के बाद तंत्र-मंत्र का नया टोटका, कालेधन का 'कालसर्प' योग !

बैंक बंद करने से पूर्व 37 लाख 3 हजार 526 रुपये का कैश

बैंक मैनेजर आनंद प्रभाकर ने बताया कि बैंक बंद करने से पूर्व 37 लाख 3 हजार 526 रुपये का कैश गिनकर स्ट्रांग रूम की अलमारी में रखा गया था. इनमें 10 लाख 50 हजार रुपये की नई करेंसी व बाकी लोगों द्वारा जमा करवाई गई पुरानी करेंसी थी.

नई करेंसी में 8 लाख 70 हजार रुपये के दो हजार के नोट

नई करेंसी में 8 लाख 70 हजार रुपये के दो हजार के नोट, सौ के 75 हजार 700 व 500 के 54 हजार 500 रुपये के नोट थे. वहीं पुरानी करेंसी में एक हजार के 7 सात लाख रुपये, 18 लाख 75 हजार के 500 के नोट के अलावा 10, 20 की गड्डिया थीं.

साढ़े तीन हज़ार करोड़ की अघोषित संपत्ति की जानकारी : इनकम टैक्स विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
भारत के पायलट माछर के लिए इजरायली राजदूत कर रहे प्रार्थना, बोले- 'उनकी जिंदगी...'
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
आजम खान की पत्नी की अखिलेश यादव से मुलाकात, राज्यसभा के तीसरे सपा प्रत्याशी पर चर्चा
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
'नए वोटर्स को नहीं देनी होगी मां-बाप की डिटेल', SIR पर चुनाव आयोग का बड़ा फैसला
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन बन गई तेलुगु की साल की 5वीं सबसे बड़ी फिल्म, जानें- 7 दिनों का कलेक्शन
बुधवार को घटी ‘द पैराडाइज’ की कमाई, लेकिन साल की टॉप 5 तेलुगु फिल्मों में की एंट्री
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
रेल टिकट बुकिंग सिस्टम पर हाई कोर्ट सख्त, रेलवे और IRCTC से मांगा जवाब 
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
मैंने आतंकी को पकड़ा... फ्लाईदुबई के एक यात्री ने नेतन्याहू को सुनाई आपबीती
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
रोज 8 km पैदल चल गुब्बारे बेचते हैं 70 साल के चाचा, रुला देगी कहानी
Embed widget