आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, ऑनलाइन टिकट बनाने वाले 500 से ज्यादा दलाल गिरफ्तार
रेलवे सुरक्षा पुलिस ने जांच शुरू की. इसमें पता चला कि रेलवे के टिकट बनाने वाले सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ किया जा रहा था. इसमें जब कार्रवाई हुई तो 500 से ज्यादा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

नई दिल्ली: त्यौहारी मौसम के दौरान रेलवे टिकट को लेकर धांधली सामने आई. फर्जी तरीके से रेलवे की टिकटें बेची जा रही थीं. दरअसल जिस सॉफ्टवेयर से रेलवे का टिकट काटा जाता था उससे छेड़छाड़ कर दलाल टिकट बना रहे थे. इसकी भनक लगने के बाद रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने जांच शुरू कर दी. छानबीन में चौंकाने वाली सामने आई.
आरपीएफ को पता चला कि दो हजार से ज्यादा ऐसे आई एड्रेस थे जिसके जरिए रेलवे के टिकट सॉफ्टवेयर के साथ छेड़छाड़ की जा रही थी. इसके बाद एक-एक कर पुलिस ने आईपी एड्रेस के जरिए देशभर से 500 से ज्यादा लोगों को पकड़ा. इतना ही नहीं 70 लाख से ज्यादा की रेलवे की टिकटें भी कैंसिल की गईं.
Masterstroke: क्या शरद पवार के 'गेम प्लान' में कांग्रेस और शिवसेना दोनों फंस गई है?
जांच में पता चला कि एक एनएनएमएस नाम के सॉफ्टवेयर की मदद से दलाल टिकट बना रहे थे. इस सॉफ्टवेयर के जरिए वो घर बैठे-बैठे टिकट बेच रहे थे. आरपीएफ की ये कार्रवाई 26 अक्टूबर से 4 नवंबर के बीच की गई. आरपीएफ के मुताबिक टिकट बनाने वाले दलालों ने अवैध तरीके से 2000 से ज्यादा ऑनलाइन टिकट बना रखी थी. इन टिकटों की कीमत 70 लाख रुपये से ज्यादा है. आरपीएफ ने कार्रवाई करते हुए टिकट कैंसिल करा दिया गया.
आरपीएफ ने बताया कि छापेमारी में 528 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. कुछ दलाल फरार भी चल रहे हैं. इसमें कुछ लाइसेंसी बेंडर भी शामिल हैं. उन पर कार्रवाई करते हुए उनका लाइसेंस रद्द करा दिया गया है. जिन आईपी एड्रेस के जरिए टिकट काटे गए थे उन्हें ब्लॉक कर दिया गया है.
यह भी देखें
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL

























