एक्सप्लोरर

Masterstroke: क्या शरद पवार के 'गेम प्लान' में कांग्रेस और शिवसेना दोनों फंस गई है?

अब शिवसेना चाह कर भी बीजेपी के साथ अपनी शर्तों पर वापस नहीं जा सकती है. वहीं कांग्रेस एक तरफ सत्ता को हाथ में आते देख रही है तो दूसरी तरफ शिवसेना की वजह से अपनी छवि को लेकर भी डर रही है. पवार चाहते हैं कि कांग्रेस सरकार में शामिल हो. जिससे बाहर रहकर गिराने की संभावना कम हो जाए.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र की राजनीति पिछले 20 दिनों में हर दिन बदल रही है. ये अंदाज लगा पाना बड़ा मुश्किल है कि आखिरी वादा कौन तोड़ रहा है और कौन, किसे मुख्यमंत्री बनवाना चाह रहा है. सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या शरद पवार बीजेपी की बी टीम की तरह काम कर रहे हैं. क्या महाराष्ट्र का सारा गेम शरद पवार के इशारे पर हो रहा है. और क्या ये भी संभव है कि आने वाले कुछ दिनों में बीजेपी और शरद पवार की एनसीपी एक दूसरे की सहयोगी हो जाए.

कल बीजेपी नेता नारायण राण ने कहा कि शिवसेना को उल्लू बनाने का काम चल रहा है दूसरा कोई नहीं. बीजेपी के नारायण राणे ने कल जो कहा, वो सुनने में खराब लग सकता है पर शिवसेना की हालत ऐसी हो गयी है कि उसे खुद भी नहीं समझ आ रहा कि उसके साथ हो क्या रहा है. एक तरफ सोनिया गांधी हैं तो दूसरी तरफ शरद पवार हैं.

RTI को इतना कमजोर कर दिया गया कि इसके दायरे में किसी के आने का क्या मतलब- कांग्रेस

सवालों पर उद्धव ठाकरे की खीज

उद्धव ठाकरे अपनी पार्टी के सर्वेसर्वा हैं पर उनकी हालत ये हो गयी है कि कांग्रेस से बात करने के लिए कल रात उन्हें अहमद पटेल से मिलने होटल जाना पड़ा और आज कांग्रेस कमेटी के नेताओं से मिलने के लिए वो फिर होटल पहुंच गए. शायद यही खीज उस वक्त नजर आई जब उद्धव से इस मुलाकात को लेकर सवाल किया गया. उन्होंने कहा कि क्या बातें हुई आपको मैं कैसे बताऊं? उद्धव के पास फिलहाल बताने को कुछ है भी नहीं क्योंकि अभी तक तो एनसीपी और कांग्रेस ने ही उन्हें कुछ नहीं बताया.

शरद पवार ने कहा कि आपस में पहले डिसकस करेंगे और आगे सरकार कैसे चले इसे लेकर जब तक सफाई नहीं होती तब तक आगे जाना मुश्किल है. जिस शरद पवार के भरोसे शिवसेना अपना मुख्यमंत्री बनाने का सपना पाले हुए है, उन्होंने कल साफ कर दिया कि अभी तो ठीक से बातचीत भी शुरू नहीं हुई. शिवसेना और एनसीपी की कोई औपचारिक मुलाकात अब तक नहीं हुई. बल्कि सरकार बनाने को लेकर भी कांग्रेस और एनसीपी की कमेटी के सदस्यों की पहली बैठक आज शाम हुई.

INX मीडिया केस: अदालत ने पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 27 नवंबर तक बढ़ायी

कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने किया ये दावा

हालांकि जिस दिन शिवसेना को राज्यपाल ने बुलाया था उस दिन एनसीपी के तमाम नेता ऐसे बयान देते रहे जैसे समर्थन की चिट्ठी को लेकर कांग्रेस सारा खेल खराब कर रही है लेकिन हकीकत ये है कि इस पूरे ड्रामे के सूत्रधार खुद शरद पवार ही हैं. कांग्रेस के उच्च सूत्रों ने एबीपी न्यूज को बताया कि पवार ने राज्यपाल को जो चिट्ठी और समय मांगने के लिए लिखी उसकी जानकारी भी कांग्रेस को नहीं दी यानी शिवसेना को अपनी शर्तों के मुताबिक राजी करने के लिए शिवसेना और कांग्रेस को भी अधर में रखे हुए हैं. शरद पवार के बारे में कहा जाता है कि वो जो बोलते हैं वो करते नहीं और जो करते हैं वो बोलते नहीं हैं.

नतीजे आने के बाद से शरद पवार बोल रहे थे कि हमें विपक्ष में बैठने का मैंडेट मिला है. विपक्ष में बैठने की बात करते-करते आज वो किंगमेकर की भूमिका में आ गए हैं. सिर्फ 54 विधायकों के बल पर पवार एक तरफ शिवसेना की उम्मीद जगाए हुए हैं और दूसरी तरफ कांग्रेस को लटकाए हुए हैं.

महाराष्ट्र: सरकार बनाने से पहले इन प्रमुख मुद्दों पर शिवसेना से स्पष्टता चाहती है कांग्रेस

ढाई ढाई साल के सीएम का फॉर्मूला चाहते हैं शरद पवार

ऐसे में सवाल ये उठता है कि जब कांग्रेस ने पवार पर फैसला छोड़ दिया तो पवार वो फैसला ले क्यों नहीं आ रहे हैं. इस पर जब एनसीपी नेताओं से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि एक बैठक में पवार ने कहा कि शिवसेना के साथ हमारे वैचारिक मतभेद भी हैं और जब तक उसे लेकर स्थिति साफ नहीं होती और स्थायित्व की बात नहीं होती तब तक कोई फैसला जल्दबाजी में नहीं किया जाएगा. जबकि दूसरी तरफ शरद पवार ही शिवसेना को लगातार इस बात के लिए उकसाते रहे कि वो बीजेपी के साथ मुख्यमंत्री पद की मांग पर अड़ी रहे. लेकिन जब इस वजह से ही शिवसेना और बीजेपी का गठबंधन टूट गया तो पवार ने वही दांव शिवसेना के साथ खेलना शुरू कर दिया. सूत्रों के मुताबिक शिवसेना और एनसीपी में पेंच इसलिए फंसा हुआ है. क्योंकि पवार ढाई-ढाई साल का मुख्यमंत्री का फॉर्मूला चाहते हैं यानी ढाई साल एनसीपी का सीएम और ढाई साल शिवसेना का सीएम हो. लेकिन शिवसेना इसके लिए राजी नहीं है ये आज संजय राउत ने साफ कर दिया.

संजय राउत का दावा- शिवसेना का ही होगा सीएम

संजय राउत ने साफ कहा कि सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री शिवसेना का बनेगा. मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होगा, मुख्यमंत्री शिवसेना का ही शपथ लेगा. लेकिन फिर वही सवाल कि बिना पवार के समर्थन के शिवसेना ऐसा कैसे कहेगी. बीजेपी के नेता माधव भंडारी ने कहा कि जिस तरह की राजनीति कांग्रेस और एनसीपी खासकर पवार जी कर रहे हैं जाहिर है वो कोई बड़ा दांव खेलने की कोशिश में लगे हैं. ये बड़ा दांव क्या है ये तो आगे चलकर ही पता चलेगा.

दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर, 15 नवंबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश

शरद पवार के गेम प्लास में कांग्रेस भी फंसी?

पवार के इस पावर प्ले में कांग्रेस भी फंस चुकी है, एक तरफ उसे सत्ता हाथ में आती दिख रही है तो दूसरी तरफ अपनी छवि खराब होने का डर उसे आगे बढ़ने से रोक रहा है. इसीलिए कांग्रेस का सारा जोर कॉमन मिनिमम प्रोग्राम बनाने पर है. वहीं पवार की कोशिश है कि अगर सरकार बनाने की स्थिति बने तो कांग्रेस उसमें शामिल हो जिससे बाहर रहकर गिराने की संभावना कम हो जाए. यानी तीसरे नंबर की पार्टी बनने के बावजूद इस पूरे खेल में पवार सिर्फ अपना फायदा देख रहे हैं.

महाराष्ट्र में ऐसे बन सकती है बीजेपी की सरकार!

पवार ने अपने गेम प्लान से शिवसेना के सारे रास्ते बंद कर दिए. अब वो चाहकर भी बीजेपी के साथ अपनी शर्तों पर वापस नहीं जा सकती. आज बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने पहली बार सामने आकर उद्धव ठाकरे के उस दावे को गलत बताया जिसमें वो 50-50 के फॉर्मूले की बात किया करते थे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
Success Story: 10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Embed widget