एक्सप्लोरर

मुंबई पुलिस ने फाइव स्टार होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का किया खुलासा, मॉडल और एक्ट्रेस गिरफ्तार

मुंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का सनसनीखेज खुलासा किया है. इस मामले में एक एक्ट्रेस और एक मॉडल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. मुंबई के एक पांच सितारा होटल में पुलिस ने रेड कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है और दो लड़कियों को सुरक्षित निकाला है. चौंकाने वाली बात यह है कि सेक्स रैकेट में पकड़ी गई लड़कियां पेशे से मॉडल और एक्ट्रेस है.

गुरुवार रात मुंबई पुलिस की एक स्पेशल टीम ने गोरेगांव इलाके के फाइव स्टार होटल में रेड की. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड से जुड़ी हुई कुछ लड़कियां एक सेक्स रैकेट चला रही हैं और फाइव स्टार होटलों में आने वाले ग्राहकों को लड़कियां सप्लाई की जाती हैं. इस आधार पर पुलिस की टीम ने रेड की और दो लड़कियों को पकड़ा. इसमें एक लड़की पैसे से अभिनेत्री है.

वहीं, दूसरी लड़की पेशे से मॉडल है. पुलिस ने इस सेक्स रैकेट से जिन लड़कियों को छुड़ाया है वह टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में करियर बनाने के लिए मुंबई आई हुई थी. इस सेक्स रैकेट का खुलासा करने के लिए पुलिस ने एक फर्जी कस्टमर तैयार किया और आरोपी लड़कियों से संपर्क किया. जब पांच सितारा होटल में यह ग्राहक बनकर पहुंचे तो सेक्स रैकेट में शामिल दो लड़कियां भी साथ में लाई गईं जिसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर एक्ट्रेस और मॉडल को गिरफ्तार किया.

यह पूरी रेड और कार्यवाही डीसीपी स्वामी की निगरानी में हुई. डीसीपी स्वामी ने बताया कि इस सेक्स रैकेट में उन्होंने दो लड़कियों को छुड़ाया है जबकि टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी हुई दो लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर आईपीसी की धारा 370 (3) और 34 के तहत और प्रिवेंशन ऑफ इम्मोरल ट्रैफिकिंग एक्ट की धारा 4 और 5 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
किरेन रिजीजू से ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री ने बताया- यूपी का बहुत दिलचस्प नेता
किरेन रिजीजू से ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री ने बताया- यूपी का बहुत दिलचस्प नेता
नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक चुने हुए PM का रिकॉर्ड, अमेरिका से आई बधाई, कहा - 'उनकी लीडरशिप में...'
नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक चुने हुए PM का रिकॉर्ड, अमेरिका से आई बधाई, कहा - 'उनकी लीडरशिप में...'
Bharat Bhhagya Viddhaata First Review: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'इसे टैक्स फ्री करेंगे'
दिल्ली की सीएम ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'हम इसे टैक्स फ्री करेंगे'

वीडियोज

Sansani News: काफिले में बारात... दूल्हा @ हवालात | Crime News |
Haridwar Snake Video: पानी की टंकी खोली तो निकले 27 सांप! परिवार के उड़ गए होश! | Viral Video
UP Election 2027 | Janhit: चुनावी रण में 'खर-दूषण-ताड़का' की एंट्री! | Yogi | Akhilesh Yadav | UP
Ujjwala Yojna Rule Change | Bharat ki Baat: अब तो मंत्री भी बोले..'महंगाई चिंताजनक' | PM Modi | BJP
Gas Crisis | Inflation | Sandeep Chaudhary: 'महंगाई बम' का धमाका! क्या गरीबों का दम निकल रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
जिस मुस्लिम देश ने दिखाई थी भारत को आंख, उसने भी PM मोदी को भेजी बधाई, पाकिस्तान का 'दोस्त' भी हुआ खुश
किरेन रिजीजू से ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री ने बताया- यूपी का बहुत दिलचस्प नेता
किरेन रिजीजू से ओम प्रकाश राजभर की मुलाकात, केंद्रीय मंत्री ने बताया- यूपी का बहुत दिलचस्प नेता
नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक चुने हुए PM का रिकॉर्ड, अमेरिका से आई बधाई, कहा - 'उनकी लीडरशिप में...'
नरेंद्र मोदी ने बनाया सबसे लंबे समय तक चुने हुए PM का रिकॉर्ड, अमेरिका से आई बधाई, कहा - 'उनकी लीडरशिप में...'
Bharat Bhhagya Viddhaata First Review: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'इसे टैक्स फ्री करेंगे'
दिल्ली की सीएम ने शेयर किया कंगना की 'भारत भाग्य विधाता' का फर्स्ट रिव्यू, बोलीं- 'हम इसे टैक्स फ्री करेंगे'
IND A Vs SL A 2026: उन चार गेंदों की कहानी जिसने बदल दी मैच की दिशा, भारत A ने कैसे दी श्रीलंका A को शिकस्त
उन चार गेंदों की कहानी जिसने बदल दी मैच की दिशा, भारत A ने कैसे दी श्रीलंका A को शिकस्त
US Iran War: होर्मुज के पास ईरान ने अमेरिका के जिस अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर को मार गिराया, वो भारत के पास कितने?
होर्मुज के पास ईरान ने अमेरिका के जिस अपाचे अटैक हेलिकॉप्टर को मार गिराया, वो भारत के पास कितने?
जून में करें इन 4 फसलों की खेती, 4 महीने में होगी 4 लाख रुपये की मोटी कमाई
जून में करें इन 4 फसलों की खेती, 4 महीने में होगी 4 लाख रुपये की मोटी कमाई
अमिताभ बच्चन ने खरीदी Defender की सबसे पावरफुल SUV, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
अमिताभ बच्चन ने खरीदी Defender की सबसे पावरफुल SUV, कीमत और फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget