एक्सप्लोरर

दिल्ली में सरेआम ताबड़तोड़ फायरिंग, मीट व्यापारी को मारी 23 गोलियां

दिल्ली के दक्षिणपुरी में बाइक सवाल दो बदमाशों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के वक्त युवक अपनी दुकान के सामने ही खड़ा था

नई दिल्ली: देश की राजधानी में बेखौफ बदमाशों ने फिर एक बार सनसनीखेज घटना को अंजाम दे दिया है. दिल्ली के दक्षिणपुरी में बाइक सवाल दो बदमाशों ने एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी. घटना के वक्त युवक अपनी दुकान के सामने ही खड़ा था. आश्चर्य की बात यह है कि बदमाशों ने उस पर एक या दो नहीं बल्कि 23 गोलियां दागी हैं.

गोलियां की तड़तड़ाहट काफी देर कर गूंजती रही जब तक लोग कुछ समझ पाते बदमाश हथियार लहराते हुए वहां से निकल लिए. घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी गई. परिजनों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद उन्होंने कोई नाम भी लिया था. पुलिस इस एंगल पर जांच कर रही है. लेकिन, जिस तरह से युवक पर गोलियां बरसाई गई हैं उससे यही लग रहा है कि हत्या के पीछे काफी गहरी दुश्मनी रही होगी. साथ ही कोई न कई निजी दुश्मनी के संकेत भी मिले हैं.

पुलिस ने बताया है कि मृतक अपने परिवार के साथ मदनगीर इलाके में रहता था और दक्षिणपुरी में मीट की दुकान चलाता था. देर रात वह अपनी दुकान बंद कर के जाने की तैयारी कर रहा था. इसी क्रम में वह बाहर खड़ा था. कुछ देर बाद ही वहां दो बदमाश पहुंच गए और पिस्तौल निकाल कर फायरिंग शुरू कर दी.

इस बीच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास की सीसीटीवी फुटेज निकालने का काम चल रहा है. पुलिस का कहना है कि वारदात की कुछ वीडियो मिली हैं जिसकी गहनता से जांच की जा रही है. आसपास के लोगों ने बताया कि जिस तरह से फायरिंग हुई उन्हें यही लगा कि कोई पटाखे छोड़ रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बदमाश इतने बेखौफ थे कि उन्होंने एक ही स्थान पर खड़े होकर कई मिनट तक फायरिंग की और फिर हथियार लहराते हुए फरार हो गए. पुलिस अब उनकी तलाश में लगी हुई है.

यह भी पढ़ें: 

आगरा में दो भाइयों का विवाद सुलझाने पहुंचे दरोगा की गोली मारकर हत्या, मौके पर मौत

NCB ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, ड्रग्स के साथ भारी कैश भी मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget