एक्सप्लोरर

NCB ने 19 साल के युवक को किया गिरफ्तार, ड्रग्स के साथ भारी कैश भी मिला

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से ड्रग्स मिली हैं.

मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी और देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में युवा नशे की गिरफ्त में तेजी से बढ़ रहे हैं. ताजा मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने एक 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया है. उसके पास से ड्रग्स मिली हैं.

बांद्रा एरिया में यह गिरफ्तारी की गई है. युवक के पास से ड्रग्स तो मिले ही है साथ ही दो लाख 30 हजार रुपए भी बरामद किए गए हैं. एनसीबी का दावा है कि 19 साल का यह स्टूडेंट कई सेलीब्रेटीज को भी ड्रग्स सप्लाई किया करता था.

अदालत ने आरोपी को चार दिन के लिए एनसीबी की कस्टडी में भेजा है. उससे पूछताछ हो रही है. यह जानकारी निकालने की कोशिश हो रही है कि आखिर कहां से इस युवक को ड्रग मिल रही थी और फिर किन लोगों को यह पहुंचा रहा था.

इससे कुछ ही हफ्तों पहले एनसीबी ने बांद्रा, वरसोवा और मीरा रोड पर छापेमारी कर भारी मात्रा में बरामदगी की थी. इसके साथ ही कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी गई थी. इनके पास से एमडी ड्रग बरामद हुई थी. एनसीबी लगातार मुंबई में गिरफ्तारी कर रही है.

एक आंकड़े के अनुसार एनसीबी ने जनवरी से पहले केवल तीन माह में 30 से ज्यादा केस दर्ज किए थे. इसमें 92 लोगों की गिरफ्तारी भी हुई थी. इसके साथ ही यह सिलसिला लगातार जारी है. एनसीबी ने मुंबई के साथ ही गोवा में भी गिरफ्तारियां की हैं.

ड्रग्स को लेकर लगातार हो रही कार्रवाई यह संकेत भी दे रही है कि मुंबई में किस तरह से नशे का कारोबार अपने पैर जमा चुका है. गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था जिनके पास म्यांमार से आई म्यायु-म्यायु ड्रग्स मिली थी. वह भी बंबई की रेव पार्टीज में भेजी जानी थी.

यह भी पढ़ें: 

मरम्मत के लिए मकान खोदा तो मिले तीन कंकाल, इलाके में फैली सनसनी

मोहाली: तीन लोगों को जान लेने वाला चालक पहले भी तोड़ चुका है कानून, घटना से ठीक पहले दो चालान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
लालकृष्ण आडवाणी की अब कैसी है तबियत? हॉस्पिटल से आया हेल्थ अपडेट
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
मुसलमान अगर हिंदू बन जाए, क्या तब भी मिलेगा आरक्षण का लाभ?
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
डांडिया खत्म होते ही शुरू हुआ ड्रेस का रिटर्न खेल, वीडियो वायरल
Embed widget