एक्सप्लोरर

यूपी : प्रेमी की हत्या के बाद पिता ने बेटी का भी गला दबाया, मृत समझ खेत में फेंका

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले की तिर्वा कोतवाली थाना क्षेत्र में घर से भागे प्रेमी जोड़े के साथ खौफनाक वारदात हुई है. जोड़े को पकड़ कर पिता ने पहले प्रेमी की हत्या कर दी और फिर बेटी को भी मारने का प्रयास किया. युवती को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है

पुलिस आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जानकारी के मुताबिक, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बिनारा गांव निवासी युवती का गांव के ही युवक जीतू से प्रेम संबंध था. घर वालों को पता लगा तो युवती पर पाबंदी लगा दी और शादी तय कर दी गई. कथित तौर पर 18 जून को युवती का तिलक जाना था.

यह भी पढ़ें :  इलाहाबाद : शादीशुदा वकील की 'इश्कबाजी', प्रेमिका ही निकली कातिल

युवती के पिता ने दोनों को गांव मटकेपुरवा से पकड़ लिया

लेकिन, युवती प्रेमी के साथ पहले ही घर से भाग निकली. पुलिस के अनुसार, बीती रात युवती के पिता ने दोनों को गांव मटकेपुरवा से पकड़ लिया. रास्ते में प्रेमिका के पिता ने प्रेमी की गला दबाकर हत्या कर दी और रामपुर बिनौरा गांव के बाहर फेंक दिया. पिता ने बेटी का भी गला दबाया और बेहोश बेटी को मरा समझकर चला गया.

शव और मरणासन्न युवती को देखा तो पुलिस को सूचना दी

मंगलवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों ने युवक का शव और मरणासन्न युवती को देखा तो पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही तिर्वा सीओ अंबरीष भदौरिया और कोतवाली प्रभारी आलोक सिंह यादव घटना स्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें :  यूपी : मां की हत्या कर शव जलाने वाले 'पापी' बेटे को 9 माह बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रेमिका के पिता को हिरासत में ले लिया है

वहीं बेहोश युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जांच-पड़ताल व ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस ने प्रेमिका के पिता को हिरासत में ले लिया है. जिसने जुर्म कबूल कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget