एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में पकड़ा गया 8वीं पास 'हैकर', लड़की को कर रहा था ब्लैकमेल

वह सिर्फ आठवीं तक पढ़ा है और पेशे से कूलर मिस्त्री है. 20 साल के इस मिस्त्री ने सोशल मीडिया पर पूरा जाल बिछा रखा था

भोपाल: मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक हैकर को पकड़ा गया है. कारस्तानी तो उसकी चौंकाने वाली है ही लेकिन जब उसकी पढ़ाई के बारे में पुलिस को पता चला तो सबके होश उड़ गए. असल में वह सिर्फ आठवीं तक पढ़ा है और पेशे से कूलर मिस्त्री है. 20 साल के इस मिस्त्री ने सोशल मीडिया पर पूरा जाल बिछा रखा था.

17 साल की युवती से सोशल साइट पर दोस्ती की

पुलिस के अनुसार पहले उसने 11वीं में पढ़ रही एक 17 साल की युवती से सोशल साइट पर दोस्ती की. इसके बाद वह लगातार उससे चैट करता रहा. इसी बीच पूरी तैयारी के साथ उसने लड़की की आईडी हैक कर ली. लड़की के चेहरे को साफ्टवेयर पर एडिट कर के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो में जोड़ दिया.

इसके बाद से वह उसे ब्लैकमेल करने लगा. उसने मांग की कि वह उसे 50 हजार रुपए दे वरना उसकी तस्वीरें वह सार्वजनिक कर देगा. उसने नाम बदल कर दोस्ती की थी और तस्वीरों के साथ जाली वीडियो भी तैयार की थी. वह अपनी ऐसी तस्वीरें देख कर दंग रह गई थी. फिर उसने हिम्मत कर के अपनी मां को इस बारे में पूरी सूचना दी.

इस जांच में साइबर सेल के जांच अधिकारी भी जुट गए

परिजनों ने इसे गंभीरता से लिया और सीधे स्थानीय थाने पहुंच गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी. इसके बाद इस जांच में साइबर सेल के जांच अधिकारी भी जुट गए. कुछ ही समय में पुलिस असली अपराधी तक पहुंच गई. इसके बाद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. पता चला कि वह कूलर बनाने का काम करता है और साथ ही मोबाइल का एक्सपर्ट भी है.

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि कहीं अन्य लड़कियों को भी तो इसने इसी तरह शिकार नहीं बनाया. उसके सोशल मीडिया अकाउंट आदि खंगाले जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 

साल 1988 में हुई थी मुख्तार के डॉन बनने की शुरूआत, सिर्फ यूपी में दर्ज हैं 53 केस

झारखंड में शर्मसार कर देने वाली घटना, महिला का सिर मुंडा कर कालिख पोती

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Ankita Bhandari Case: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
अंकिता भंडारी केस: CM धामी का साफ संदेश- न्याय दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget