एक्सप्लोरर

झारखंड में शर्मसार कर देने वाली घटना, महिला का सिर मुंडा कर कालिख पोती

झारखंड के पलामू में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला को मुंह में कालिख पोत कर गांव में घुमाया गया. इससे पहले उसका सिर भी मुंडवा दिया गया

रांची: झारखंड के पलामू में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला को मुंह में कालिख पोत कर गांव में घुमाया गया. इससे पहले उसका सिर भी मुंडवा दिया गया. यही नहीं इस पूरे काम को अंजाम दिया महिला के पति और उसके ससुराल वालों ने. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

एक माह पूर्व अपने कथित प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी

बताया जा रहा है कि महिला एक माह पूर्व अपने कथित प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी. जब वह गांव पहुंची तो पति के घर पर नहीं गई. फिर उसका सिर मुंडाया गया और मुंह पर कालिख पोती गई. इसके बाद उसे गांव में घुमाया गया. इस घटना को रविवार रात को अंजाम दिया गया. पीड़ित महिला ने स्थानीय थाने में शिकायत भी दी है.

बताया जा रहा है कि वह एक माह बाद जब लौटी थी तब से घर नहीं गई थी. बल्कि उसी इलाके में एक कमरा लेकर रह रही थी. जैसे ही इस बारे में परिजनों को जानकारी मिली वो उसके पास पहुंच गए. इसके बाद उसे जबरन पकड़ कर गांव लाया गया. यहां पहले उससे मारपीट की गई.

पति और ननद सहित गांव की 10 अन्य महिलाओं पर मुकदमा दर्ज 

फिर घर वालों ने ही उसे सजा देने का ऐलान किया. इसमें उसके घर की महिलाएं भी शामिल थीं. गांव के लोगों ने उसका सिर मुंडा दिया और फिर कालिख के साथ पूरे गांव में घुमाया गया. पुलिस ने उसके पति और ननद सहित गांव की 10 अन्य महिलाओं पर मुकदमा दर्ज किया है.

गौरतलब है कि महिला का पांच साल का एक बेटा भी है. बताया जा रहा है कि वह पहले भी एक दफा अपने घर से भागी थी और फिर उस समय घर आ गई थी. लेकिन, इस बार घर से भागने के बाद वह वापस तो आई लेकिन अपने घर नहीं गई. उसने बाहर ही कमरा लेकर रहने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें: 

अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने ही दी थी हत्या की सुपारी, कथित प्रेमी ने कार से कुचला 

राजस्थान: सुरक्षाकर्मियों की आंख में मिर्च फेंक एक साथ जेल से फरार हुए 16 कैदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
CEC पर बवाल के बीच मल्लिकार्जुन खरगे ने छेड़ा परिसीमन विवाद, 'संसद सत्र से पहले...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
'रिजीम चेंज' वाले बयान पर नितिन नवीन का पलटवार, कहा- 'यह अर्बन नक्सल के...'
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
Embed widget