एक्सप्लोरर

गुजरात: राजकोट में 8 साल की बच्ची का अपहरण के बाद रेप, गिरफ्तार हुआ आरोपी

पुलिस आयुक्त मनोज अग्रवाल ने कहा कि आरोपी हरदेव नशे में था जब उसने नाबालिग का अपहरण किया और फिर उसके साथ बलात्कार किया. पीड़िता अपनी मां के पास सो रही थी.

नई दिल्ली: पुलिस ने एक व्यक्ति को गुजरात के राजकोट में रविवार को एक 8 साल की बच्ची का अपहरण करने के बाद उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. राजकोट के पुलिस आयुक्त मनोज अग्रवाल ने कहा कि हरदेव मशरू ने शहर की 80 फीट रिंग रोड से शुक्रवार की रात बच्ची को अगवा कर लिया था और भरतनगर इलाके में उसके साथ बलात्कार किया.

पुलिस आयुक्त ने कहा, "उसे रविवार को गिरफ्तार किया गया था. उसकी शर्ट पर खून के निशान पाए गए हैं, जिसका फॉरेंसिक परीक्षण किया जाएगा. हम सुनिश्चित करेंगे कि उसे अधिकतम सजा मिले." एक अधिकारी ने कहा कि पीड़िता अपनी मां के पास सो रही थी, जो एक सार्वजनिक उद्यान में एक मजदूर के रूप में काम करती है. मशरू ने उसका अपहरण कर लिया और एक पुल के पास उसका बलात्कार किया.

पीड़िता की मां ने थोरला पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 363 (अपहरण), 376 (बलात्कार), 506 (आपराधिक धमकी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण के प्रावधानों (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया था. पुलिस ने अपराध के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए 10 टीमों को तैनात किया था और आरोपी के बारे में जानकारी देने के लिए 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था. सभी सबूतों और सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी अभी 22 साल का है.

राजकोट के पुलिस आयुक्त मनोज अग्रवाल ने कहा कि आरोपी हरदेव नशे में था जब उसने नाबालिग का अपहरण किया और फिर उसके साथ बलात्कार किया. उस समय उसके साथ शराब पीने वाले एक व्यक्ति ने उसकी पहचान की थी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी एक मजदूर है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट

वीडियोज

Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान
Ramayana ने रिलीज़ से पहले बनाया 350 करोड़ का बड़ा रिकॉर्ड
Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
US-Iran War News LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
LIVE: ईरान के बुशहर पर फिर रॉकेट से हमला, तेहरान अटैक के बाद कुवैत का जारी रेड लाइन अलर्ट
Embed widget