एक्सप्लोरर

जानिए गीता अरोड़ा के सोनू पंजाबन बनने की दास्तान, ऐसे बदला था नाम

फुकरे और फुकरे रिटर्न्स में एक किरदार था भोली पंजाबन. कहते हैं कि ये किरदार सोनू पंजाबन से प्रेरित है. सोनू को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

नई दिल्ली: फुकरे और फुकरे रिटर्न्स में एक किरदार था भोली पंजाबन. कहते हैं कि ये किरदार सोनू पंजाबन से प्रेरित है. सोनू को एक बार फिर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस बार उस पर सेक्स रैकेट चलाने के साथ साथ अपहरण, पॉस्को और आपराधिक षडयंत्र के मामले भी दर्ज किए गए हैं. शातिर सोनू पंजाब को गिरफ्तार करने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी.

sonu5

फैलता गया साम्राज्य एक वक्त सोनू खुद कॉलगर्ल थी. लेकिन वक्त बीतने के साथ साथ सोनू का साम्राज्य बढ़ता चला गया. दिल्ली के अलावा अन्य राज्यों में भी सोनू का जाल फैला हुआ है. वो दलालों की मालकिन है. अलग-अलग इलाकों में फैले हुए दलाल उसके संरक्षण में काम करते हैं. सोनू इन दलालों का इलाका भी तय करती है और मोटे पैसे भी वसूलती है.

sonu2

ये है सोनू का कहानी गीता अरोड़ा नाम की कॉलगर्ल उस वक्त सुर्खियों में आई थी जब एक बड़े व्यापारी की लाश उसकी गाड़ी में मिली थी. पुलिस की जांच में से गीता बेहद खूबसूरती से निकल गई. उसकी दोस्ती रोहतक के विजय से हो गई. कहते हैं दोनों ने शादी भी कर ली थी. थोड़े ही दिन बाद विजय यूपी पुलिस के हाथों मारा गया.

इसके बाद गीता की दोस्ती दीपक से हुई. पुलिस पीछे पड़ी तो दीपक असम भाग गया और वहीं एनकाउंटर में मारा गया. दीपक के भाई हेमंत उर्फ सोनू की निगाह में गीता चढ़ गई थी. हेमंत बड़ा अपराधी था उसकी सरपरस्ती में गीता जिस्म के कारोबार की सीढ़ियां चढ़ती चली गई.

कहते हैं दोनों ने शादी कर ली थी. इसी वजह से उसे सोनू पंजाबन कहा जाता है. सोनू हेमंत सोनू के कारण और पंजाबन उसके सरनेम अरोड़ा के कारण. 2006 में गुड़गांव में हेमंत सोनू भी एनकाउंटर में मारा गया.

इसके बाद सोनू ने हाथ थामा अशोक उर्फ बंटी का. बंटी भी दिलशाद गार्डन इलाके में पुलिस के हाथों मारा गया. कहा जाता है कि सोनू पंजाबन ने ही इन चारों की मुखबिरी पुलिस से की थी.

कहा जाता है कि अपराधियों की बेनामी संपत्ति के कारण सोनू ने ये काम किया. किसी वक्त ठोकरें खाने को मजबूर पंजाबन ने देखते देखते कई फ्लैट खरीद लिए और करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बन गई. माना जाता है कि पुलिस उसके धंधे में टांग ना लगाए इसलिए भी सोनू ने ये काम किया.

sonu3

ऐसे करती है काम सोनू ने धीरे-धीरे दिल्ली के सभी दलालों को अपने साथ मिला लिया. जिसने इंकार किया उसे किनारे लगा दिया गया. उसने सेक्स रैकेट को कारपोरेट में बदल दिया. उसने लड़कियों को फिक्स सैलेरी पर रखा. वो ग्राहक के पैसे में से लड़कियों को पैसे नहीं देती थी. उसने कई लड़कों को भी नौकरी पर रखा. कोई ड्राइवर का काम करता था तो कोई लड़कियों के साथ सुरक्षा के लिए जाता था.

sonu1

चकाचौंध वाली जिंदगी माना जाता है कि सोनू पंजाबन का जीवन हमेशा से चकाचौंध भरा रहा. वो कोर्ट में पेशी के लिए भी जाती थी तो बाकी लड़कियां चेहरा छुपाती थीं जबकि वह ऐसा नहीं करती थी. टीवी पर, अखबार में वो खुद को देख कर खुश होती थी. कहा जाता है कि फिल्म फुकरे में भोली पंजाबन का किरदार उसी से मिलता-जुलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget