एक्सप्लोरर

'किराए' पर लेते थे ATM कार्ड, ‘घर बैठे पैसे कमाओ’ का झांसा देकर ठगे लाखों रुपए

भोपाल : मध्यप्रदेश की टीकमगढ़ पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर आज एक ठगों के अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया है. ‘घर बैठे पैसे कमाओ’ का झांसा देकर यह गिरो रोज लाखों रुपए का वारा-न्यारा कर रहा था. पुलिस को अंदेशा है कि देशभर में फैले इसके नेटवर्क में 40 लोगों के होने की आशंका है.

2000 रुपये गरीब लोगों के बैंक खातों में जमा करवाने को कहते थे

टीकमगढ़ अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) नीतेश भार्गव ने बताया, ‘यह गिरोह समाचार पत्रों में ‘घर बैठे पैसे कमाओ’ का विज्ञापन देकर अपने फोन नंबर पर संपर्क करने को कहता था. जो लोग इनके झांसे में आ जाते थे, उनसे प्रोसेसिंग फीस के रूप में 2000 रुपये गरीब लोगों के बैंक खातों में जमा करवाने को कहते थे और उनके एटीएम कार्डो से पैसे को निकाल लेते थे.’

यह भी पढ़ें : खुदकुशी से पहले 'दामाद' ने बनाया सुसाइड वीडियो, ससुराल वालों पर तंग करने का आरोप

500 रुपये देकर एटीएम कार्ड एक महीने के लिए किराये पर लेते

उन्होंने कहा कि यह गिरोह इन गरीब लोगों को 500 रुपये देकर उनका एटीएम कार्ड एक महीने के लिए किराये पर लेते थे. भार्गव ने बताया, ‘हमने लोगों को ठगने के लिए दो युवकों कुंदन कुमार और अशोक यादव को गिरफ्तार किया है. ये दोनों इस अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं. कुंदन को बिहार के पटना से गिरफ्तार किया गया है, जबकि अशोक को मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ से.’

इन दोनों युवकों से चार एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं

उन्होंने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किये गये इन दोनों युवकों से चार एटीएम कार्ड भी बरामद किए हैं. भार्गव ने कहा कि इन एटीएम कार्डों के जरिए ही टीकमगढ़ में पिछले 15 दिन में ही 25 लाख रुपए जमा करके निकाले गए हैं. उन्होंने बताया कि इन एटीएम कार्ड के जरिए हुए लेनदेन की जांच बैंको द्वारा उपलब्ध कराए गए तथ्यों के आधार पर की जा रही है.

यह भी पढ़ें : 'कैशलेस' रिश्वत लेने वाला रेलवे अधिकारी गिरफ्तार, चेक से मांगा था पैसा

गिरोह ने पटना में एक कॉल सेन्टर संचालित कर रखा था

भार्गव ने कहा कि 40 सदस्यीय इस गिरोह ने पटना में एक कॉल सेन्टर संचालित कर रखा था. जो विज्ञापन पढ़ कर झांसे में आए लोगों के फोन कॉल का जवाब देते थे. उनसे वे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर दो हजार रुपए अपने फर्जी खातों में जमा करवाते थे.

प्रतिदिन प्रोसेसिंग फीस के लाखों रुपए जमा हो जाते थे

भार्गव ने बताया कि गिरफ्तार किये गये कुंदन से मिली जानकारी के अनुसार गिरोह का देश के विभिन्न राज्यों में नेटवर्क होने के कारण प्रतिदिन प्रोसेसिंग फीस के लाखों रुपए जमा हो जाते थे. उन्होंने बताया कि कुंदन की निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दल खोजबीन कर रही है.

यह भी पढ़ें : डबल मर्डर के पीछे अवैध संबंध, 'ब्लैकमेलिंग' से तंग आकर प्रेमी ने मां-बेटी को मारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Israel Iran Strike: 1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
Ghaziabad News: यूट्यूबर सलीम पर हमले के दोनों आरोपी सगे भाई ढेर, दूसरे का भी पुलिस ने किया एनकाउंटर
गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम पर हमले के दोनों आरोपी सगे भाई ढेर, दूसरे का भी पुलिस ने किया एनकाउंटर
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट

वीडियोज

Vasudha: 😧Hanumant का License जब्त गाड़ी और नौकरी दोनों गए हाथ से, अब क्या करेगी Vasudha?
Israel Iran War: खामेनेई की मौत से जल उठा Pakistan ! | Khamenei | Trump । Iraq Protest | Breaking
Israel Iran War: Beirut में हिज्बुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली सेना का बड़ा हमला| Netanyahu | Trump
Israel Iran War: Khamenei को इजरायली फोर्स IDF ने बताया आतंकी | Netanyahu | Trump
Israel Iran War: B2 बॉम्बर की एंट्री..तबाह हो जाएगा ईरान! | Khamenei | Trump | Netanyahu | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran Strike: 1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
1,88,70,00,00,00,000 रुपये, ईरान में अमेरिका के युद्ध का खर्च, ट्रंप ने बताया कब तक चलेगी जंग?
Ghaziabad News: यूट्यूबर सलीम पर हमले के दोनों आरोपी सगे भाई ढेर, दूसरे का भी पुलिस ने किया एनकाउंटर
गाजियाबाद: यूट्यूबर सलीम पर हमले के दोनों आरोपी सगे भाई ढेर, दूसरे का भी पुलिस ने किया एनकाउंटर
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के बीच भारत ने कर दिया कमाल! इस हथियार से कांपेगा पाकिस्तान, अमेरीका भी हैरान
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
अनस सैफी संग उड़ी अफेयर की अफवाह, वड़ा पाव गर्ल ने बदला धर्म? चंद्रिका दीक्षित ने किया रिएक्ट
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
भारतीय टीम के प्रैक्टिस टाइम में अचानक किया गया बदलाव, मचा हड़कंप, क्या ‘चंद्र ग्रहण’ है वजह
Viral Video: गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
गुरुग्राम ऑफिस में होली की धूम, लैपटॉप हाथ में लेकर डांस करता कर्मचारी हुआ वायरल
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
होली पर सेहत से न करें समझौता, ऐसे पहचानें आपका गुलाल असली है या मिलावटी
Holi 2026 Warning: सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
सिंथेटिक रंगों से स्किन-आंखों और फेफड़ों को कैसे हो सकता है नुकसान? जानें इनसे बचने का तरीका
Embed widget