एक्सप्लोरर

शेयरिंग कैब में सवार बदमाशों ने लूट और हत्या को अंजाम देकर जंगल में फेंका युवक का शव

दिल्ली के महिपालपुर के पास जंगल में लूट और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुग्राम के मानेसर में काम करने वाले सुनील कुमार भट्ट उर्फ़ सुभाष की हत्या के बाद उनका शव जंगल से बरामद किया गया है.

नई दिल्ली: कैसे शहर, कैसे लोगों के बीच जी रहे हैं हम...दूसरे की मोहलत पर बची है अब हमारी ज़िंदगी! दिल्ली के महिपालपुर के पास जंगल में लूट और हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गुरुग्राम के मानेसर में काम करने वाले सुनील कुमार भट्ट उर्फ़ सुभाष की हत्या के बाद उनका शव जंगल से बरामद किया गया है. इस घटना के बाद पता चला है कि 27 वर्षीय सुनील मानेसर की डेन्सो इंडिया प्राइवेट लिमिटिड नाम की कम्पनी में काम करते थे. गुरुवार की शाम वो अपने भाई के बच्चे के नामकरण में शामिल होने गुरुग्राम से हरिद्वार के लिए निकले. गुरुग्राम बस अड्डे में बस का इंतज़ार करने के दौरान इन्हें एक ऑल्टो टैक्सी मिली. जिसमें पहले से ही दो लोग सवार थे. सुनील इस टैक्सी में सवार हो गए. इसके बाद रात 8:30 के क़रीब सुनील का अपनी पत्नी के नम्बर पर फ़ोन आया. जिसमें इन्होंने अपनी 4 महीने की बेटी का हालचाल लिया. जिसके बाद वो फ़ोन अचानक से कट गया. फोन कटने के थोड़ी देर बाद ही सुनील की पत्नी के फोन पर एक मैसेज आया जिसमें लिखा था [HR29SB5524] ये नम्बर देखें. उसके बाद से ही सुनील का फ़ोन नहीं लगा और उनसे पूरी रात कोई संपर्क नहीं हो सका. बदमाशों ने रात भर उनके एटीएम से कई जगह ट्रांजेक्शन किए. सबसे पहले बदमाशों ने महिपालपुर में सुनील के पंजाब नेशन बैंक के एटीएम से 10 हज़ार निकाले. उसके बाद शालीमार बाग़, किंग्ज़वे कैम्प और मजनू का टीला इलाके से भी एटीएम की मदद से पैसे निकले. इसके बाद भी बदमाशों के हौंसले लाचार कानून व्यवस्था के आगे बुलंद दिखे और उन्होंने शुक्रवार दिन में बिग बाज़ार में भी तीन बार कार्ड स्वाइप करवाया. इस पूरी वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने सुनील को दिल्ली के महिपालपुर के पास जंगल में छोड़ दिया. जहां से उनका शव बरामद किया गया है. 25488632_1591681230867778_2049079631_n पुलिस का ढीला रवैया: इस गंभीर मामले में गुरुग्राम पुलिस ने भी कोई सक्रियता नहीं दिखाई. पुलिस ने पीढ़ित पक्ष से कई तरह के सवाल किए और सिर्फ़ काग़ज़ में शिकायत लिखकर देने के लिए कहा. जिसके बाद पीढ़ित परिवार ने गुरुग्राम पुलिस को गुरुवार सुबह लिखित में शिकायत दी. गुरुग्राम पुलिस  ने शुक्रवार शाम 5:30 बजे गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखी. जिसके बाद सुनील का शव दिल्ली के महिपालपुर के पास जंगल से मिला. शेयरिंग कैब में सवार बदमाशों ने लूट और हत्या को अंजाम देकर जंगल में फेंका युवक का शव सुनील पर निर्भर था पूरा परिवार: 27 वर्षीय सुनील की शादी पिछले साल ही दीपा से हुई थी. उनकी 4 महीने की बेटी भी है. सुनील मूलरूप से उत्तराखंड के चम्पावत जिले के वैला गाँव के रहने वाले थे. बेहद ग़रीब होने की वजह से आर्थिक रूप से पूरा परिवार सुनील पर ही निर्भर था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget