एक्सप्लोरर

इलाहाबाद : कार के पहिए के नीचे आया सुतली बम, जोरदार धमाके के बाद इलाके में दहशत

लखनऊ : इलाहाबाद में सड़क पर पड़े देसी सुतली बम पर कार चढ़ने से धमाका हुआ है. कार में सवार दो लोग इसमें बाल बाल बच गए हैं. धमाके की तस्वीर CCTV कैमरे में कैद हो चुकी है. आशंका है कि बम जमीन में गाड़ा गया था. धमाका सुबह करीब 11 बजे हुआ. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

यह भी पढ़ें : फेसबुक पर सीएम आदित्यनाथ योगी को लेकर विवादित पोस्ट करने वाला शख्स गिरफ्तार

चलती कार के नीचे सुतली बम फटने से हड़कंप मच गया है

इलाहाबाद में आज चलती कार के नीचे सुतली बम फटने से हड़कंप मच गया है. बम फटने से दो कारों को जबरदस्त नुकसान पहुंचा है. जिस कार के नीचे बम फटा है, उसका टायर फट गया, जबकि उसके बगल खड़ी एक बलेरो कार के कांच टूट गए. आशंका जताई जा रही है कि धमाके वाले सुतली बम को सड़क पर गड्ढे में छिपाकर रखा गया था और कार का दबाव पड़ने पर वह फट गया.

यह भी पढ़ें : कोयलांचल की कालिख : 'गैंग्स ऑफ धनबाद'...जानिए पूरी कहानी क्या है !

सुतली व बम में इस्तेमाल सामान सड़क पर बिखरे हुए पाए गए

धमाके के बाद आस- पास सुतली व बम में इस्तेमाल सामान सड़क पर बिखरे हुए पाए गए. गनीमत यह रही कि बम धमाके में दोनों कारों पर बैठे लोगों को कोई चोट नहीं आई. बम बेहद कम तीव्रता का था और इसे देसी तकनीक से तैयार किया गया था. यह घटना शहर के पाश इलाके जार्ज टाउन में पुलिस थाने के ठीक पीछे की गली की है.

घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई घटना

बम धमाके की लाइव तस्वीरें घटनास्थल के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई हैं. इसमें साफ़ नजर आ रहा है कि बम फटने के बाद किस तरह कार के पास धुंआ उठता नजर आ रहा है. गली में बम किसने और क्यों रखा, फिलहाल यह साफ़ नहीं हो सका है. पुलिस अब इस मामले की गहराई से छानबीन में जुट गई है. हालांकि अधिकारी अभी किसी भी नतीजे पर नहीं पहुँच सके हैं.

देखें वीडियो : 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget