एक्सप्लोरर

कोरोना योद्धाओं के लिए अब नहीं रहा 50 लाख का बीमा कवर, केंद्र सरकार ने कहा- नई योजना जल्द

भारत में कोरोना संक्रमण के मालमे हर दिन रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, इस बीच महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे योद्धआों के लिए अच्छी खबर नहीं है. केंद्र सरकार ने हेल्थकेयर वर्कर्स को 50 लाख का बीमा कवर आगे नहीं बढ़ाने का फैसला किया है. कोविड-19 की ड्यूटी में तैनाती के वक्त हेल्थकेयर वर्कर्स की मौत हो जाने पर परिजनों को बीमा कवर के तहत 50 लाख की राशि मिलने का प्रावधान है.

कोरोना वायरस महामारी की जंग लड़ रहे योद्धाओं के लिए बुरी खबर है. हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए 50 लाख का बीमा कवर को केंद्र सरकार ने वापस ले लिया है. बीमा योजना के तहत कोविड-19 की ड्यूटी में मौत होने पर हेल्थकेयर वर्कर्स के परिजनों को राशि मिलती है. पिछले महीने भेजे गए एक सर्कुलर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के खत्म होने के बारे में सूचित किया. हालांकि, 50 लाख रुपए का बीमा योजना के खत्म होने का समय 24 अप्रैल है, इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि उनको नया बीमा कवर दिलाने के लिए फिलहाल नई बीमा कंपनी से बात की जा रही है.

हेल्थकेयर वर्कर्स को अब नहीं 50 लाख का बीमा कवर!

मंत्रालय के मुताबिक, गरीब कल्याण पैकेज के तहत हेल्थकेयर वर्कर्स 24 अप्रैल तक पुरानी बीमा कंपनी से दावे का निबटारा कर सकेंगे. उसके बाद हेल्थकेयर वर्कर्स के लिए एक नई बीमा कंपनी बीमा कवर मुहैया कराएगी. पिछले महीने स्वास्थ्य मंत्रालय के सर्कुलर में बताया गया कि बीमा कवर 24 मार्च को खत्म हो गया और मात्र 287 दावों का अब तक भुगतान किया गया है.

कोविड-19 के मोर्चे पर लड़ रहे वर्कर्स के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का पिछले साल मार्च में एलान किया गया था. शुरू में पहले बीमा योजना की अवधि 90 दिनों के लिए लागू किया गया, मगर बाद में बढ़ाकर एक साल के लिए कर दिया गया. इसका मकसद हेल्थकेयर वर्कर्स के परिजनों को वित्तीय सुरक्षा देना था. कोविड-19 की ड्यूटी में मौत हो जाने पर हेल्थकेयर वर्कर्स को 50 लाख बीमा कवर मिलता है.

बीमा कवर को केंद्र ने आगे नहीं बढ़ाने का किया फैसला

मंत्रालय के सर्कुलर में बताया गया कि बीमा योजना को तीन बार 24 मार्च तक बढ़ाया गया. योजना के तहत 287 दावों का अब तक बीमा कंपनी की तरफ से निबटारा या मंजूर किया गया है. हालांकि, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के मुताबिक, कम से कम 736 डॉक्टरों की मौत कोविड-19 के कारण हुई है.

आईएमए के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर रवि वानखेडकर ने कहा, "गौर करने वाली बात है कि 736 मृतकों में से मात्र 287 डॉक्टरों के परिजनों को 50 लाख की राशि दी गई है. इस बीच, केंद्र सरकार ने महामारी के दौरान कोविड-19 की ड्यूटी पर तैनाती के वक्त मरनेवाले हेल्थकेयर वर्कर्स का सरकारी डेटा जारी नहीं किया है."

Lockdown in Delhi: दिल्ली में लॉकडाउन शुरू, कश्मीरी गेट-राजीव चौक समेत कई मेट्रो स्टेशन्स पर एंट्री बंद

Coronavirus Hospital: गुजरात के वडोदरा में मस्जिद को बनाया कोविड अस्पताल, पेश की मिसाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
ममता बनर्जी की TMC के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, पांच ठिकानों पर छापेमारी, कई बैंक एकाउंट्स फ्रीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार
मिडिल ईस्ट में बर्बादी की आहट! ट्रंप ने बताया कैंसर तो ईरान का पलटवार, कहा- हम लड़ाई के लिए तैयार

वीडियोज

Mumbai Rains: हर तरफ से 'कटा', मुंबई बना टापू! |ABPLIVE
Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Prabhas Mandal Encounter: 'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
'बेटे ने गलत किया, नहीं चाहिए उसका शव, जो चाहो वो करो', बंगाल रेप आरोपी के एनकाउंटर पर बोली मां
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की हालत और बिगड़ी, 7 किलो से ज्यादा घटा वजन, स्वास्थ्य बुलेटिन जारी
US-Iran War LIVE: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले डोनाल्ड ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Live: ईरान पर ताबड़तोड़ हमले के बाद बोले ट्रंप- तेहरान सरकार एक कैंसर, जल्द सर्जरी जरूरी
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
Vaibhav Sooryavanshi: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Vaibhav Sooryavanshi: लगातार दो मैच में फेल, क्या प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे वैभव सूर्यवंशी?
Indian Weapon Demand: ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
ब्रह्मोस से आकाशतीर तक, दुनिया में बढ़ रही भारतीय हथियारों की मांग, इंडिया बनेगा डिफेंस किंग?
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी, सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी
'भाग सकते हैं, छिप नहीं सकते', जम्मू कश्मीर के शोपियां में मारा गया लश्कर कमांडर जाकिर गनी
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Embed widget