एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखा पत्र, कहा- कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने की है जरूरत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पत्र लिख कर सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दिया है.

नयी दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिख कर कोविड-19 टीकाकरण की रफ्तार बढ़ाने पर जोर दिया है. साथ ही, मंत्रालय ने इस बात का जिक्र किया है कि काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीका लगाया जाना अभी भी बाकी है.

सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को लिखे एक पत्र में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि हफ्ते में टीकाकरण के दिनों की संख्या बढ़ा कर यथाशीघ्र प्रति सप्ताह न्यूनतम चार दिन किया जाना चाहिए जिससे टीकाकरण की प्रक्रिया की रफ्तार बढ़ सके. साथ ही 50 प्रतिशत आबादी का टीकाकरण करने में तेजी लाई जा सके.

को-विन सॉफ्टवेयर में पर्याप्त प्रावधान किये गये हैं- भूषण

कुछ राज्य सप्ताह में दो दिन टीकाकरण कर रहे हैं जबकि कुछ अन्य राज्य सप्ताह में चार दिन या इससे अधिक दिन टीकाकरण कर रहे हैं. भूषण ने कहा कि सेवाओं में विस्तार के लिए को-विन सॉफ्टवेयर में पर्याप्त प्रावधान किये गये हैं. यह पत्र 19 फरवरी को लिखा गया है. इसमें कहा गया है कि काफी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी और अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को टीका लगाया जाना अब भी बाकी है और कई राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में इस कार्य में प्रगति की दर भी अलग-अलग है.

देश में 21 फरवरी तक 1,10,85,173 खुराक दी जा चुकी है

पत्र में कहा गया है, ‘‘बुजुर्गों की आबादी और किसी अन्य रोग से ग्रसित व्यक्तियों के प्राथमिकता समूह को टीका लगाने की शुरूआत मार्च में की जानी है, जिसके लिए अभियानगत रणनीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है.’’ अस्थायी रिपोर्ट के मुताबिक देश में 21 फरवरी तक टीकाकरण के 2,30,888 सत्र में टीके की कुल एक करोड़ 10 लाख 85 हजार एक सौ तिहत्तर (1,10,85,173) खुराक दी जा चुकी है.

इनमें 63,91,544 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की पहली खुराक, 9,60,642 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक और 37,32,987 अग्रिम मोर्चे के कर्मियों को दी गई पहली खुराक शामिल है.

यह भी पढ़ें.

India-China Standoff: राजनाथ सिंह बोले- भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई मां का लाल कब्जा नहीं कर सकता

ममता सरकार ने पश्चिम बंगाल में कम किए पेट्रोल-डीज़ल के दाम, आज रात से नई कीमतें होंगी लागू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में SMS से हिंसा की साजिश, टॉलस्टॉय मार्ग पर सबसे ज्यादा मैसेजिंग
LIVE: जंतर-मंतर और कनॉट प्लेस में SMS से हिंसा की साजिश, टॉलस्टॉय मार्ग पर सबसे ज्यादा मैसेजिंग
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget