एक्सप्लोरर

दक्षिण के द्वार में ही लुढ़की बीजेपी, भगवा ब्रिगेड के लिए इन पांच राज्यों में सत्ता दूर की कौड़ी

दक्षिण के पांच राज्यों में विधानसभा की कुल 892 सीटें हैं, लेकिन बीजेपी के पास 90 विधायक भी नहीं हैं. कर्नाटक हार के बाद लोकसभा सीटों पर भी खतरा मंडराने लगा है.

2004 के बाद दूसरी बार कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है. 2013 के बाद फिर से कर्नाटक में बीजेपी सरकार दोबारा बनाने में नाकामयाब रही. दक्षिण के दुर्ग कहे जाने वाले कर्नाटक में बीजेपी की हारे से पार्टी को 3 बड़े नुकसान की बात कही जा रही है.

1. कर्नाटक में करारी हार के बाद बीजेपी के भीतर गुटबाजी और अधिक बढ़ेगी, जिसका नुकसान लोकसभा चुनाव पर पड़ेगा. कर्नाटक में बीजेपी के पास 25 सीटें हैं.

2. कर्नाटक में हार की वजह से दक्षिण का मिशन कमजोर होगा. दक्षिण भारत में लोकसभा की कुल 129 सीटें हैं. इनमें से बीजेपी के पास अभी सिर्फ 29 सीटें हैं.

3. कर्नाटक में बीजेपी की हार के बाद विपक्षी दलों में हलचल तेज होगी. संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही बीजेपी के खिलाफ 20 दलों का एक बड़ा गठबंधन बन जाए.

कर्नाटक में पिछले चुनाव की तुलना में बीजेपी की सीटों की संख्या आधी हो गई है. 2019 में ऑपरेशन लोटस के बाद बीजेपी के पास कुल 116 विधायक थे. कर्नाटक में बीजेपी के लिए अब तक का यह रिकॉर्ड आंकड़ा था. 

बीजेपी की हार और कांग्रेस की जीत का एक्सपर्ट अपने-अपने हिसाब से विश्लेषण करने में लगे हैं, लेकिन आइए इस स्टोरी में संख्या को आधार बनाकर हार का पूरा गुणा-गणित समझते हैं...

दक्षिण भारत में बीजेपी साफ- भारत के दक्षिण भाग में 5 राज्य है. तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल. तमिलनाडु में कांग्रेस और डीएमके की सरकार है. केरल में सीपीएम, तेलंगाना में बीआरएस और आंध्र में वाईएसआर जैसी गैर कांग्रेसी- गैर बीजेपी दलों की सरकार है.

केरल और आंध्र प्रदेश विधानसभा में बीजेपी के पास एक भी सीट नहीं है, जबकि 2018 के तेलंगाना चुनाव में बीजेपी सिर्फ एक सीट जीत पाई थी. तमिलनाडु विधानसभा में भी बीजेपी के पास सिर्फ 4 सीटें हैं. अब कर्नाटक में भी पार्टी 80 से नीचे सिमट गई है.

दक्षिण के पांचों राज्यों में विधानसभा की कुल 892 सीटें हैं. कांग्रेस की बात करें तो कर्नाटक में खुद की बदौलत और तमिलनाडु में सहयोगी के सहारे पार्टी सरकार में है. तेलंगाना और केरल में कांग्रेस दूसरे नंबर की पार्टी में है. आंध्र में भी कांग्रेस का संघर्ष करती दिख रही है.

सीटों की बात करे तो केरल में कांग्रेस के पास 21, तेलंगाना में 5 और तमिलनाडु में 18 सीटें हैं. कांग्रेस कर्नाटक में 130 के आंकड़े को पार कर लिया है.


दक्षिण के द्वार में ही लुढ़की बीजेपी, भगवा ब्रिगेड के लिए इन पांच राज्यों में सत्ता दूर की कौड़ी

बात लोकसभा की करे तो 2019 में 303 सीट जीतने वाली बीजेपी को दक्षिण के 129 में से सिर्फ 29 सीटें ही मिली थी, जिसमें कर्नाटक की 25 सीटें शामिल हैं. दक्षिण के 3 राज्यों (तमिलनाडु, केरल और आंध्र प्रदेश) में बीजेपी का खाता तक नहीं खुला था. 

तेलंगाना में बीजेपी 4 सीटें जीतने में जरूर सफल हुई थी. कर्नाटक रिजल्ट के बाद दक्षिण में बीजेपी को नुकसान की संभावनाएं जताई जा रही है. ऐसे में लोकसभा में भी दक्षिण में पार्टी का जनाधार सिमटेगा.

दक्षिण राज्यों में कांग्रेस को 129 में से 27 सीटों पर जीत मिली थी. कांग्रेस केरल में 15, तमिलनाडु में 8, तेलंगाना में 3 और कर्नाटक में एक सीट पर जीत हासिल की थी. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget