एक्सप्लोरर

सर्दियों में आपके भी होंठ बने रहेंगे मुलायम और गुलाबी... देसी घी से ऐसे बनाएं शानदार लिप बाम

देसी घी सेहत के लिए तो फायदेमंद है ही, इससे होंठों से जुड़ी समस्याओं से भी छुटकारा पाया जा सकता है... आइए जानते हैं कैसे करना है इसका इस्तेमाल.

Ghee LiP Balm :सर्दियों में बॉडी हाइड्रेट ना रहने की वजह से त्वचा पर तो इसका असर दिखता ही है, होठों पर भी इसका खूब असर होता है. कई बार तो होंठ, इस कदर सूख जाते हैं कि इसमें से खून भी आने लग जाता है, वैसे तो इसमें आराम पाने के लिए बाजार में कई तरह के प्रोडक्ट, लिप बाम, लिप क्रीम मौजूद हैं. लेकिन मसला ये है कि ये लिप बाम कुछ देर तक असरदार रहते हैं और उसके बाद फिर से होठों की हालत वैसी हो जाती है. ऐसे में आपको घी के प्रयोग से होठों की समस्याओं को दूर कर सकते हैं. घी से लिप बाम बनाकर आप होठों को नरिश  कर सकते हैं, आइए जानते हैं घी से होने वाले फायदे के बारे में और लिप बाम बनाने का तरीका

घी को होंठ पर लगाने से फायदे

  • घी होठों के लिए एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है. अगर आपके होंठ बहुत ज्यादा फट रहे हैं, उनमें दरारे पड़ रही है और खून आ रहा है तो आपको होठों में घी लगाना चाहिए.
  • घी लगाने से होंठ सॉफ्ट भी हो जाते हैं, इससे आपके होठों का गुलाबीपन बरकरार रहता है. अगर आपके होंठ टैनिंग की वजह से काले हो गए हैं तो घी लगाने से होठों का कालापन काफी हद तक दूर हो सकता है.
  • एजिंग की वजह से होठों की त्वचा लटक रही है या उनमें झुर्रियां पड़ रही है तो की एक सबसे अच्छा घरेलू नुस्खा है. आप घी से बने लिप बाम को रोजाना सोने से पहले लगाएं, कुछ ही दिनों में रिजल्ट आपको नजर आएंगे.
  • घी में एक्सफोलिएशन गुण होते हैं, जिस वजह से इससे बना लिप बाम होठों की त्वचा को नेचुरल मॉइश्चराइजर करता है. सर्दियों में रोजाना इसके इस्तेमाल से होठों में नमी बनी रहती है.
  • घी से बने लिप बाम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स होठों के डैमेज सेल्स को रिपेयर करने और रंगत को निखारने में मदद कर सकती हैं,जिससे होंठ फटने की शिकायत नहीं होती.
  • घी में मौजूद कॉलेजन के कारण होठों को सर्दियों में फ्री रेडिकल्स की वजह से होने वाले नुकसान से बचाता है.

सामग्री

  • एक बड़ा चम्मच घी
  • एक छोटा चम्मच शहद
  • एक बड़ा चम्मच बी वैक्स

विधि

  • सबसे पहले घी और बी वैक्स को अलग अलग बर्तन में पिघला लीजिए.
  • इसके बाद एक बाउल लें और उसमें पिघला हुआ घी और वैक्स डालें.
  • इसके बाद इस मिश्रण में शहद मिलाएं, अब इस मिश्रण को एक एयर टाइट डिब्बे में भर लें. ट
  • इस होममेड लिप बाम का यूज़ आप जब चाहे तब कर सकती हैं आपको 

घी और नारियल का लिप बाम
3 बड़े चम्मच घी ले लीजिए और इसमें एक चम्मच नारियल का तेल और थोड़ा सा शहद मिलाकर गर्म कर लीजिए.इस कॉन्बिनेशन को ठंडा होने दीजिए जब यह जम जाए तो इसे नियमित रूप से होठों पर लगाइए.फर्क जल्द ही नजर आएगा

घी लिप मास्क

  • एक छोटा चम्मच घी
  • चुटकी भर हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच चुकंदर का रस 

एक कटोरी में घी डालें, इसमें हल्दी और चुकंदर का रस डालें.इस मिश्रण को रात भर होठों पर लगाए रखें.इससे आपके होंठों में नमी बनी रहेगी, होंठ में गुलाबीपन बरकरार रहेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों को केवल सुझाव के रूप में लें, एबीपी न्यूज़ इनकी पुष्टि नहीं करता है. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: डायट पर जरा-सा कंट्रोल रखा जाए तो पतला होने के लिए बेस्ट मौसम है सर्दी... कम मेहनत में घटता है ज्यादा फैट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Flight Attendants Cancer Risk: पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
पायलट और एयर होस्टेस में कैंसर का जोखिम ज्यादा? नई स्टडी ने बढ़ाई चिंता
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
दवाओं पर 80% डिस्काउंट का दावा फर्जी तो नहीं? मेडिकल स्टोर्स पर सरकार सख्त
Baingan Bharta Recipe: इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
इस स्टाइल से बनाएं बैंगन का भरता, उंगलियां चाट-चाटकर खाएंगे लोग
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
नितिन नवीन का BJP की नई टीम को संदेश, 'सार्वजनिक जीवन में संयम और...'
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
कौन हैं शोरिफुल इस्लाम? जिन्होंने अकेले दम पर तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का घमंड
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
तेलंगाना में बड़ा हादसा, फार्मा यूनिट में रिएक्टर फटने से दो लोगों की मौत
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
20 हजार डाउन पेमेंट पर Tiago CNG खरीदें तो कितनी EMI? जानें
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
प्याज रखने के लिए बनाइए गोदाम, सरकार देगी 4.50 लाख की सब्सिडी
Embed widget