एक्सप्लोरर

Relationship Advice: क्या आपका पार्टनर 'ओवर पजेसिव' है? इन 4 टिप्स से करें उनसे डील

पज़ेसिवनेस के भी कई कारण हो सकते हैं. हर पज़ेसिव व्यक्ति की ऐसा करने के पीछे अलग-अलग वजह होती है. इस मसले को तभी सुलझाया जा सकता है जब दोनों पार्टनर मुद्दों को सुलझाने के लिए मिलकर काम करें.

Relationship Advice: प्यार में अपने पार्टनर के लिए पज़ेसिव होना आम बात है. जिनसे हम प्यार करते हैं, उनके प्रति अक्सर थोड़ा पज़ेसिव हो जाते हैं. हालांकि जैसे-जैसे रिश्ता आगे बढ़ता है, कई लोगों का अपने पार्टनर पर अधिकार जताना कभी-कभी बहुत ज्यादा हो जाता है, जो एक बोझिल रिश्ते को जन्म देता है. कई लोग अपने पार्टनर की पज़ेसिवनेस की वजह से रिश्ते को खत्म करना बेहतर समझते हैं. हालांकि ऐसा करना कई बार ठीक नहीं होता. कई बार लोग ऐसा इसलिए करते हैं, क्योंकि उनकी पास्ट लाइफ में शायद इससे जुड़ा कोई बुरा इंसिडेंट हुआ हो.

हो सकता है कि आपका पार्टनर आपसे इतना ज्यादा प्यार करता हो कि वो आपको खोने के डर से पज़ेसिव होता हो. पज़ेसिवनेस के भी कई कारण हो सकते हैं. हर पज़ेसिव व्यक्ति की ऐसा करने के पीछे अलग-अलग वजह होती है. इस मसले को तभी सुलझाया जा सकता है जब दोनों पार्टनर मुद्दों को सुलझाने के लिए मिलकर काम करें. अगर आपका पार्टनर ज्यादा पज़ेसिव है तो आप इन उपायों का इस्तेमाल कर सकती हैं.

पार्टनर को विश्वास दिलाएं

अपने पार्टनर की पज़ेसिवनेस पर नेगेटिव रिएक्ट करने से पहले उनसे इस बारे में बात करें और यह जानने का प्रयास करें कि वो ऐसा क्यों करते हैं. गुस्से में पागल होने और गलत शब्दों का इस्तेमाल करने से सिर्फ बातें बिगड़ेंगी, बनेंगी नहीं. किसी के पज़ेसिवनेस के पीछे 'इनसिक्योरिटी' एक वजह होती है, इसलिए अपने साथी से अच्छी तरह से बात करें और उनसे पूछें कि वे किस बात को लेकर में इनसिक्योर हैं. 

कपल थेरेपी के लिए जाएं

किसी रिश्ते में पज़ेसिवनेस की समस्या को दूर करने के लिए थेरेपी एक सबसे अच्छा तरीका है. एक सर्टिफाइड थेरेपिस्ट से कंसल्ट करने से इस परेशानी को दूर करने में मदद मिलेगी. हो सकता है कि आपके पार्टनर का कोई दर्दनाक अतीत रहा हो, जो आपको खोने का डर विकसित कर रहा हो.

शक को दूर करें

जलन से पीड़ित पार्टनर के साथ डील करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन फिर भी आप उनसे बात करके उनके शक को दूर करने का प्रयास करें. क्योंकि जिन रिश्तों में शक पैदा हो जाए उनमें स्थिति बिगड़ने की संभावना ज्यादा रहती है. 

वर्तमान पर ध्यान दें

कई मामलों में जहां पार्टनर ओवर पजेसिव होते हैं, वहां उनका भविष्य खतरे में पड़ सकता है. कई बार कुछ लोग भविष्य के बारे में सोच-सोचकर तनाव में आ सकते हैं. ऐसी स्थिति में अपने पार्टनर को इन विचारों की व्यर्थता का एहसास कराएं. उन्हें वर्तमान पलों का आनंद लेने की सलाह दें. इस तरह रिश्ता और भी ज्यादा बेहतर बनेगा.

ये भी पढ़ें: US Visa Requirements: अमेरिका घूमने का बना रहे मन? तो पहले जान लें वीज़ा से जुड़ी जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Turmeric For Wounds: हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
हर जख्म के लिए हल्दी का करते हैं इस्तेमाल? ये कितना सही
Gas Cylinder Fire: गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, बड़े काम के हैं ये सेफ्टी टिप्स
गैस सिलेंडर में आग लग जाए तो क्या करें, बड़े काम के हैं ये सेफ्टी टिप्स
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget